Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home बिजनेस

Stock market शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 8 जनवरी को निवेशकों को भारी नुकसान

DigitalDesk by DigitalDesk
January 9, 2026
in बिजनेस, मुख्य समाचार
0
Stock market शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 8 जनवरी को निवेशकों को भारी नुकसान
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Stock market शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 8 जनवरी को निवेशकों को भारी नुकसान

8 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार कमजोर रुख के साथ बंद हुआ। दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद बाजार में बिकवाली का दबाव हावी रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर बंद हुए। कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 780.18 अंक या 0.92 फीसदी गिरकर 84,180.96 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 263.90 अंक या 1.01 फीसदी टूटकर 25,876.85 के स्तर पर बंद हुआ। इस गिरावट से निवेशकों की चिंता बढ़ गई है और बाजार में डर का माहौल नजर आया।

Related posts

Iran war International oil prices are rising rapidly

ईरान युद्ध के बीच तेल कीमतों पर बोले ट्रंप… “दबाव कम करने के लिए कदम उठाने को तैयार”

March 8, 2026
ICAI declares CA Foundation

CA इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026: टॉप-3 में दो बेटियां…फातिमा और वान्या ने बढ़ाया गौरव

March 8, 2026

सभी सेक्टर्स में दिखी कमजोरी

आज के कारोबार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। मेटल, ऑयल एंड गैस, पावर, पीएसयू बैंक और कैपिटल गुड्स सेक्टर में 2 से 3 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। बैंकिंग शेयरों पर भी दबाव रहा। बैंक निफ्टी इंडेक्स 0.50 फीसदी से ज्यादा फिसल गया और इंट्राडे में 59,564 के निचले स्तर तक पहुंच गया। बाजार में चौतरफा बिकवाली के चलते निवेशकों का भरोसा कमजोर पड़ता दिखा।

शेयरों की चाल और बाजार की स्थिति

आज के सत्र में कुल 974 शेयरों में तेजी देखने को मिली, जबकि 2870 शेयरों में गिरावट रही। वहीं 137 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए। निफ्टी के टॉप लूज़र्स में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, ONGC, जियो फाइनेंशियल, विप्रो और टेक महिंद्रा शामिल रहे। दूसरी ओर, ICICI बैंक, इटरनल, SBI लाइफ इंश्योरेंस और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे शेयरों में मजबूती देखने को मिली और ये निफ्टी के टॉप गेनर्स रहे। इसके अलावा BSE मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी करीब 2 फीसदी तक टूट गए, जिससे छोटे निवेशकों को भी बड़ा झटका लगा।

निवेशकों को हुआ भारी नुकसान

एक ही कारोबारी सत्र में निवेशकों की संपत्ति में करीब 8 लाख करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई। BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन पिछले सत्र के लगभग 480 लाख करोड़ रुपये से घटकर 472 लाख करोड़ रुपये से नीचे आ गया। यह गिरावट बाजार में बढ़ती घबराहट का संकेत देती है। बढ़ता हुआ इंडिया VIX भी यही बता रहा है कि निवेशकों में डर बढ़ रहा है और वे रिस्क लेने से बच रहे हैं।

गिरावट की वजह और आगे का संकेत

एक्सपर्ट्स का मानना है कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली, रूस पर लगाए गए सैंक्शन, कमोडिटी की कीमतों में गिरावट, जियोपॉलिटिकल तनाव और डोनाल्ड ट्रंप के संभावित टैरिफ फैसलों को लेकर अनिश्चितता ने बाजार पर दबाव डाला है। तकनीकी विश्लेषण के मुताबिक जब तक निफ्टी 26,000 के ऊपर वापस नहीं जाता, तब तक शॉर्ट टर्म में बिकवाली का दबाव बना रह सकता है। नीचे की ओर निफ्टी 25,700 और फिर 25,550 तक फिसल सकता है। कुल मिलाकर मौजूदा सेटअप फिलहाल बुल्स के लिए अनुकूल नहीं माना जा रहा है।

नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। liveindia.news अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

 

 

 

 

 

 

Post Views: 269
Tags: #StockMarketCrash #Sensex #Nifty #ShareMarket #MarketUpdate #Investors
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version