Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

No confidence motion:शिवराज सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस,बीजेपी मांगेगी 15 महीने का हिसाब

DigitalDesk by DigitalDesk
December 17, 2022
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
No confidence motion:शिवराज सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस,बीजेपी मांगेगी 15 महीने का हिसाब

अविश्वास प्रस्ताव पर बहस जारी

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश में एक साल बाद नवंबर 2023 में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में पक्ष और विपक्ष दोनों ही दलों ने चुनावी तैयारी शुरु कर दी है। चुनावी रणनीति बनाई जाने लगी है। इस बीच 19 दिसंबर से प्रारंभ होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र शुरु होने जा रहा है। इस सत्र में कांग्रेस ने शिवराज सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला लिया है। तो वहीं ​बीजेपी सरकार ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देने और सदन में निपटने के लिए अधिकारियों के साथ चर्चा तेज कर दी है।

  • कांग्रेस लाएगी सरकार केे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
  • पूर्व मंत्री पीसी शर्मा दे चुके हैं सचिवालय को सूचना
  • भ्रष्टाचार, महंगाई और खाद बनेगी मुद्दा
  • सरकार ने की आरोप से निकटने की तैयारी
  • अधिकारियों के साथ मंथन में जुटे शिवराज

कांग्रेस ने प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई, खाद की किल्लत जैसे कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी की है। नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह का आरोप है कि मप्र में सरकार की नीतियों से हर तबका परेशान है। कर्मचारियों की मांगों को भी सरकार नजरअंदाज कर रही है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह के मुताबिक सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। इसके विरुद्ध एक नहीं अनेक मामले हैं। निर्माण कार्यों में अनियमितता से लेकर कर्मचारियों के साथ भी अन्याय हो रहा है। ओबीसी वर्ग को अब तक 27 फीसदी आरक्षण नहीं मिला है। अनूसूचित जाति-जनजाति के व्यक्तियों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में होगा मंथन

विधानसभा सत्र के एक दिन पहले कमलनाथ ने 18 दिसंबर को विधायक दल की बैठक बुलाई है। जिसमें अविश्वास प्रस्ताव के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। जिसे 19 दिसंबर को सदन में पुरजोर तरीके से रखा जाएगा।कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के आवास पर यह बैठक होगी।

इन मुद्दों को लेकर सरकार को घेर सकती है कांग्रेस

राज्य शिवराज सरकार के खिलाफ कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव को लेकर लंबे समय से तैयारी कर रही थी। मुद्दों पर मंथन किया जा रहा था। इसमें प्रमुखता से भ्रष्टाचार के मामले रखे जाएंगे। पोषण आहार घोटाला, प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड की शिक्षक और पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के साथ कारम डेम निर्माण में अनियमितता, किसान कर्ज माफी,एमपी-पीएससी की परीक्षाएं न होने, ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ न दिला पाने, लोकायुक्त और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध अभियोजन की स्वीकृति न देने समेत कई मुद्दे शामिल किये हैं।जिन पर सदन में हंगामा होने के आसार हैं।

रविवार को बीजेपी विधायक दल की भी बैठक

19 दिसंबर सोमवार से विधानसभा का शीतकालीन सत्र प्रारंभ होगा। शीतकालीन सत्र के पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। जिसमें कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव की धार कमजोर करने की रणनीति बनाई जाएगी।

मंत्री सारंग की नेता प्रतिपक्ष को चुनौती

इस बीच शिवराज सरकार में चिकित्‍सा शिक्षा मंत्री विश्‍वास सारंग ने नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह को चुनौती देते हुए कहा कि पहले वे अपने कांग्रेस विधायक दल के विश्‍वास मत में पास हो जाएं। उन्होंने कहा कि क्‍या कांग्रेस का विधायक दल उन्‍हें नेता मानता है। उन्‍होंने नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह को चुनौती देते हुए कहा कि वे अपने विधायक दल में विश्‍वास प्रस्‍तुत करें, वे उसमें फेल हो जाएंगे। मंत्री सारंग ने कहा कि आप सरकार के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव ला रहे हैं तो आपको भी 15 महीने का हिसाब-किताब देना पड़ेगा जब आप मध्‍य प्रदेश में सरकार में थे।

Post Views: 193
Tags: 2023 Assembly ElectionsBJP governmentCorruptionMadhya PradeshNo confidence motionwinter session
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version