Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

योगी सरकार 2.0 में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय

योगी सरकार 2.0 में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय

DigitalDesk by DigitalDesk
September 27, 2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
योगी सरकार 2.0 में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

योगी सरकार 2.0 में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने 25 मार्च 2022 को मुख्यमंत्री पद की दोबारा शपथ ली. वहीं अब सोमवार यानी 28 मार्च को सीएम योगी ने विभागों का बंटवारा भी कर दिया है. सीएम योगी ने राजस्व और सूचना के साथ गृह विभाग जैसे अहम मंत्रालय अपने पास रखे हैं. जबकि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम्य विकास और राष्ट्रीय एकीकरण समेत 6 मंत्रालय दिए गए हैं. वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण की जिम्मेदारी सौंपी है. इसके साथ ही योगी ने कांग्रेस से बीजेपी में आए जितिन प्रसाद को पीडब्ल्यूडी विभाग का जिम्मा दिया है.

वहीं प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. योगी ने स्वतंत्र देव सिंह को जल शक्ति, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, सिंचाई एवं जल संसाधन सिंचाई (यांत्रिकी), लघु सिंचाई, परती भूमि विकास और बाढ़ नियंत्रण की जिम्मेदारी दी है. इसके अलावा सुरेश खन्ना को वित्त, संसदीय कार्य और सूर्य प्रताप शाह को कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग का जिम्मेदारी दी है.

Related posts

UP Assembly Elections 2027 Akhilesh Yadav and Congress

UP विधानसभा चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस फिर साथ लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश यादव शुरू कर चुके हैं रणनीतिक मंथन

March 7, 2026
ias Shamli Uttar Pradesh Aastha Jain

परचून दुकानदार की बेटी बनीं IAS, पहले प्रयास में IPS और दूसरे में 9वीं रैंक लाकर आस्था जैन ने रचा इतिहास

March 7, 2026

वहीं उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल रहीं बेबी रानी मौर्य को योगी सरकार 2.0 में महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बनाई गईं हैं. वे आगरा ग्रामीण से चुनाव लड़ीं थीं. योगी सरकार 2.0 में आगरा से तीन लोगों को मंत्री बनाए गए हैं. बेबी रानी मौर्य के अलावा योगेंद्र उपाध्याय को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. जबकि एमएलसी धर्मवीर प्रजापति को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार मिला है.

लक्ष्मी नारायण चौधरी को गन्ना विकास, चीनी मिलें, नंद गोपाल गुप्ता नंदी को औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई और निवेश प्रोत्साहन का जिम्मा दिया गया है। अनिल राजभर को श्रम, सेवायोजन और समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, एके शर्मा को नगर विकास के साथ अतिरिक्त ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई है.

सहयोगी दलों को दी जगहभाजपा के सहयोगी दल अपना दल (एस) के आशीष पटेल प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण एवं बॉट माप विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. आशीष पटेल केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति हैं. वहीं, एक अन्य सहयोगी दल निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद को मत्स्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. संजय निषाद के समर्थकों ने डिप्टी सीएम पद मिलने की मांग की थी. लेकिन उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी गई. वहीं भूपेंद्र सिंह चौधरी पंचायती राज मंत्री बनाए गए हैं. जबकि जयवीर सिंह को पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. दानिश आजाद अंसारी योगी सरकार 2.0 में एकमात्र मुस्लिम मंत्री के तौर पर शामिल किए गए दानिश अंसारी को अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग का जिम्मा सौंपा गया है.

Post Views: 208
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version