Monday, June 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

पाकिस्तान ब्लास्ट :पेशावर आत्मघाती हमला FC मुख्यालय पर बड़ा आतंकी अटैक, तीन जवान मारे गए , दो आतंकी ढेर ..

DigitalDesk by DigitalDesk
November 24, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
Blast in Pakistan
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पाकिस्तान :पेशावर आत्मघाती हमला FC मुख्यालय पर बड़ा आतंकी अटैक, तीन जवान मारे गए , दो आतंकी ढेर .. के में हाई अलर्ट

पाकिस्तान के पेशावर में सोमवार सुबह फ्रंटियर कांस्टेबुलरी (FC) मुख्यालय पर बड़ा आतंकी हमला हुआ। सदर कैंट इलाके में स्थित FC मुख्यालय के मुख्य गेट पर हुए आत्मघाती हमले में तीन FC जवान शहीद हो गए जबकि दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं। सुरक्षा बलों की त्वरित कार्रवाई में दो हमलावर मार गिराए गए। फिलहाल पूरे परिसर में क्लियरेंस ऑपरेशन जारी है और इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया है।

Related posts

Mahabharata Kans

महाभारत के ‘कंस’ ने संवार दी थी अमिताभ बच्चन की राह, दोस्ती का कर्ज बिग बी ने यूं चुकाया

June 8, 2026
Janhvi Kapoor

पेद्दि विवाद के बीच वायरल हुआ जाह्नवी कपूर का पुराना बयान

June 8, 2026

सुबह 8:10 बजे मुख्य गेट पर पहला धमाका

पेशावर के CCPO डॉ. मियां सईद अहमद के अनुसार, सुबह ठीक 8:10 बजे एक आत्मघाती हमलावर ने FC मुख्यालय के मुख्य गेट पर खुद को उड़ा लिया। धमाका इतना जबरदस्त था कि दूर-दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। विस्फोट के तुरंत बाद परिसर और आसपास के क्षेत्र में फायरिंग की आवाजें सुनाई देने लगीं। हमले के बाद पुलिस, FC और पाक सेना के कमांडो तुरंत मौके पर पहुंचे।

दो आतंकी मार गिराए, तीसरे ने खुद को उड़ाया

CCPO ने बताया कि कुल तीन आत्मघाती हमलावर इस हमले में शामिल थे। इनमें से एक ने मुख्य गेट पर खुद को उड़ा लिया, जबकि दो अन्य बैरियर तोड़कर मुख्यालय के अंदर घुस गए। लेकिन FC जवानों ने बहादुरी का परिचय देते हुए दोनों आतंकियों को मार गिराया और आगे की तबाही को रोक दिया।

मुख्यालय के अंदर दूसरी आत्मघाती ब्लास्ट की पुष्टि

खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस महानिरीक्षक जुल्फिकार हमीद ने मीडिया से बातचीत में पुष्टि की कि मुख्यालय के अंदर भी दूसरा आत्मघाती विस्फोट हुआ। यह धमाका मोटरसाइकिल स्टैंड के पास हुआ, जो मुख्य गेट के ठीक अंदर स्थित है। उन्होंने बताया कि दो हमलावरों को सुरक्षा बलों ने फायरिंग में ढेर कर दिया। क्लियरेंस ऑपरेशन अभी चल रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं परिसर में और कोई विस्फोटक उपकरण न रखा हो।

इलाका पूरी तरह सील, यातायात बंद – BRT सेवा भी रोकी गई

हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पेशावर कैंट का सुनेहरी रोड, FC रोड और सदर रोड को दोनों ओर से बंद कर दिया है। जब तक परिसर पूरी तरह क्लियर नहीं हो जाता, सड़कें बंद रहेंगी। सुरक्षा कारणों से पेशावर की BRT बस सेवा भी अस्थायी रूप से रोक दी गई है। एजेंसियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षा बलों के साथ सहयोग करें और किसी भी असामान्य गतिविधि की तुरंत सूचना दें।

शहीद जवानों को सलाम – 5 लोग घायल, इलाज जारी

FC के डिप्टी कमांडेंट जावेद इक़बाल ने बताया कि तीनों हमलावर मारे जा चुके हैं। हमले में तीन बहादुर FC जवान शहीद हुए हैं जिन्होंने अपनी कुर्बानी देकर बड़े नुकसान को टाल दिया। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि इस हमले में 2 FC जवान, 3 आम नागरिक कुल 5 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टला

सुरक्षा बलों की ओर से तेजी से की गई जवाबी कार्रवाई की सराहना की जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि अन्य दो आतंकियों को समय रहते न रोका जाता तो FC मुख्यालय में भारी जनहानि हो सकती थी। हमले के बाद पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सेना-पुलिस की संयुक्त टीमें तलाशी अभियान चला रही हैं।

सदर रोड बंद, हाई अलर्ट जारी

CCPO डॉ. मियां सईद ने बताया कि हमले के बाद सदर रोड और सुनेहरी मस्जिद रोड को पूरी तरह सील कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट है और किसी भी नागरिक को इन इलाकों में प्रवेश की अनुमति नहीं है। सुरक्षा एजेंसियां हर कोने की जांच कर रही हैं। यह हमला ऐसे समय पर हुआ है जब पाकिस्तान पहले ही आतंकी गतिविधियों में बढ़ोतरी से जूझ रहा है। सुरक्षा एजेंसियां तेजी से ऑपरेशन कर रही हैं ताकि किसी भी संभावित खतरे को रोका जा सके। पेशावर में पहले भी कई बार सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जा चुका है। FC मुख्यालय पर यह ताजा हमला सुरक्षा इंतजामों और आतंकियों की सक्रियता पर गंभीर सवाल उठाता है। फिलहाल क्लियरेंस ऑपरेशन जारी है और अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Post Views: 312
Tags: Blast in Pakistan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version