शादी का मौसम शुरू होते ही सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी लौट आई है। बुधवार, 19 नवंबर को घरेलू बाजार में गोल्ड फ्यूचर की कीमतों में साफ उछाल देखा गया। एमसीएक्स पर 5 दिसंबर मियादी सोना ₹1,22,799 प्रति 10 ग्राम पर खुला, जो पिछले कारोबारी दिन की तुलना में बढ़त के साथ था। सुबह के कारोबार में सोना लगभग ₹1,22,960 के उच्च स्तर को भी छू चुका है।
सोने के फ्यूचर मार्केट में तेज़ी
पिछले कुछ दिनों की हल्की गिरावट के बाद 19 नवंबर को सोने की कीमतों ने रफ्तार पकड़ी। बाजार खुलते ही कीमतों में करीब ₹120 की उछाल दर्ज की गई और ट्रेडिंग के दौरान भाव स्थिरता की ओर बढ़ते दिखे। शादी-विवाह के सीजन की मांग इसका मुख्य कारण मानी जा रही है।
चांदी की कीमतों में भी उछाल
एमसीएक्स पर चांदी ने भी तेजी दिखाई। खबर लिखे जाने तक चांदी ₹1,55,002 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी, जो पिछले क्लोजिंग रेट से लगभग ₹360 ज्यादा है। शुरुआती कारोबार में चांदी ₹1,55,039 पर खुली थी, यानी मांग में इजाफा साफ नजर आया।
बड़े शहरों में सोने के ताज़ा दाम
गुड रिटर्न के अनुसार विभिन्न प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में हल्का उछाल जारी है। 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों श्रेणियों में रेट ऊपर गए हैं, जबकि 18 कैरेट का भाव भी बढ़ा है।
आपके शहर में 19 नवंबर के सोने के रेट (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 24 कैरेट | 22 कैरेट | 18 कैरेट |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,25,010 | ₹1,14,600 | ₹93,790 |
| मुंबई | ₹1,24,860 | ₹1,14,450 | ₹93,640 |
| चेन्नई | ₹1,25,460 | ₹1,15,000 | ₹96,000 |
| कोलकाता | ₹1,24,860 | ₹1,14,450 | ₹93,640 |
| अहमदाबाद | ₹1,24,910 | ₹1,14,500 | ₹93,690 |
| लखनऊ | ₹1,25,010 | ₹1,14,600 | ₹93,790 |
| पटना | ₹1,24,910 | ₹1,14,500 | ₹93,690 |
| हैदराबाद | ₹1,24,860 | ₹1,14,450 | ₹93,640 |
| भोपाल | ₹1,24,950 | ₹1,14,540 | ₹93,700 |
नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.





