ब्रेकिंग न्यूज अपडेट : लाल किला मेट्रो स्टेशन के खोले गए सभी गेट
दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुरक्षा कारणों से बंद किए गए लाल किला मेट्रो स्टेशन के सभी गेट आज फिर से खोल दिए गए। दिल्ली मेट्रो और सुरक्षा एजेंसियों ने क्षेत्र में विस्तृत जांच और सुरक्षा ऑडिट के बाद सामान्य संचालन की अनुमति दी है। यात्रियों की आवाजाही अब सुचारू।
प्रशांत किशोर की प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थगित
चुनाव नतीजों के बाद मीडिया से बातचीत करने वाले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की आज प्रस्तावित प्रेस कॉन्फ्रेंस फिलहाल स्थगित कर दी गई है। टीम ने तकनीकी और कार्यक्रम संबंधी वजहों का हवाला दिया। नई तारीख और समय जल्द घोषित किए जाने की संभावना, मीडिया को इंतजार करना होगा।
ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, 5 युवकों की मौत
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और फॉर्च्यूनर गाड़ी की जोरदार टक्कर में पांच युवकों की मौके पर मौत हो गई। हादसा देर रात तेज रफ्तार के कारण होने की आशंका, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की, मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी।
दिल्ली ब्लास्ट: घटनास्थल से 9mm कैलिबर के कारतूस बरामद
दिल्ली ब्लास्ट मामले में पुलिस को घटनास्थल से 9mm कैलिबर के तीन कारतूस मिले हैं। फोरेंसिक टीम ने मौके से अन्य साक्ष्य भी जुटाए हैं। जांच एजेंसियां हथियार की किस्म, सोर्स और संभावित नेटवर्क की कड़ी जोड़ने में जुटी हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
फिरोजपुर में RSS के स्वयं सेवक की गोली मारकर हत्या
पंजाब के फिरोजपुर में दो अज्ञात हमलावरों ने मोटरसाइकिल पर आकर आरएसएस कार्यकर्ता पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल कार्यकर्ता को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की, हमलावरों की तलाश तेज।
बेंगलुरु: RSS आज चित्तपुर में रूट मार्च निकालेगा
कर्नाटक के चित्तपुर शहर में RSS आज तय नियमों और प्रशासन की अनुमति के साथ अपना रूट मार्च निकालेगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है। march के दौरान किसी भी तरह की कानून व्यवस्था की समस्या न हो, इसके लिए निगरानी बढ़ाई गई।
नेतन्याहू और पुतिन के बीच फोन पर बातचीत
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच मौजूदा क्षेत्रीय तनाव, सुरक्षा हालात और कूटनीतिक प्रयासों पर विस्तार से चर्चा हुई। क्रेमलिन और इजरायली पक्ष जल्द आधिकारिक बयान जारी कर बातचीत की मुख्य बिंदुओं की जानकारी देंगे।
डीके शिवकुमार आज दिल्ली में राहुल गांधी से मिलेंगे
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार आज दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि वे कर्नाटक सरकार के राजनीतिक समीकरण, संगठनात्मक फेरबदल और लोकसभा चुनाव से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। मुलाकात को लेकर पार्टी नेताओं में भी सरगर्मी बढ़ी।
बिहार में BJP आज मनाएगी विजय उत्सव
बिहार विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद बीजेपी आज राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर अपनी जीत का जश्न मनाएगी। पार्टी कार्यालयों को सजाया गया है, कार्यकर्ता विजय रैली, ढोल-नगाड़े और आतिशबाजी की तैयारी में जुटे हैं। शीर्ष नेता संबोधन देकर कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ाएंगे।
नासिक के अंबाड में संदिग्ध बम मिलने से हड़कंप, BDDS टीम मौके पर
महाराष्ट्र के नासिक में पुलिस स्टेशन के पास अंबाड क्षेत्र में संदिग्ध बम जैसी वस्तु मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते (BDDS) की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर सील कर दिया गया। जांच और डिफ्यूज की प्रक्रिया जारी।





