Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

Love Rashifal 8 November 2025: इन 4 राशियों के रिश्ते में बढ़ेगा प्यार और कम होंगी दूरियां, जानिए शनिवार का लव राशिफल

DigitalDesk by DigitalDesk
November 8, 2025
in मुख्य समाचार, संपादक की पसंद, स्पेशल
0
rasifa 20 november 2025
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Love Rashifal 8 November 2025: इन 4 राशियों के रिश्ते में बढ़ेगा प्यार और
कम होंगी दूरियां, जानिए शनिवार का लव राशिफल

आज का ग्रहयोग और नक्षत्र स्थिति:

Related posts

केरल में मानसून का कहर तेज, 5 जिलों में सीजन का पहला रेड अलर्ट; प्रशासन ने जारी की सख्त चेतावनी

मौसम अपडेट: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी से कुछ राहत…. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मानसून की गतिविधि

June 6, 2026
Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026

दैनिक लव राशिफल के अनुसार 8 नवंबर 2025, शनिवार का दिन प्रेम और रिश्तों के लिए खास रहेगा। द्रिक पंचांग के मुताबिक, आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया और चतुर्थी तिथि रहेगी। मृगशीर्ष और आद्रा नक्षत्र के संयोग के साथ शिव योग और सिद्ध योग का निर्माण हो रहा है। आज चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करेगा, जिससे संवाद और प्रेम अभिव्यक्ति के अवसर बढ़ेंगे। मिथुन, कन्या, तुला और मीन राशि के जातकों के लिए यह दिन प्रेम जीवन में नई ऊर्जा लेकर आएगा।

मेष राशि (Aries)
आज मेष राशि के विवाहित जातक अपने जीवनसाथी से दूरी बनाकर कुछ वक्त अकेले बिताना पसंद करेंगे। मानसिक शांति पाने के लिए एकांत आपके लिए बेहतर रहेगा। वहीं, जो लोग सिंगल हैं, उन्हें अभी सोलमेट मिलने की संभावना नहीं है। धैर्य रखें, सही वक्त आने पर सही व्यक्ति जीवन में आएगा।

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए दिन भावनाओं से भरा रहेगा। शादीशुदा कपल्स किसी लंबी योजना या भविष्य से जुड़ी बातों पर चर्चा कर सकते हैं। एक-दूसरे के विचारों में सामंजस्य रहेगा, जिससे रिश्ते में स्थिरता बढ़ेगी। सिंगल्स के लिए दिन सामान्य रहेगा, लेकिन किसी पुराने परिचित से दोबारा बातचीत शुरू हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के लिए शनिवार का दिन बेहद खास रहेगा। चंद्रमा के आपकी ही राशि में गोचर करने से प्रेम योग बन रहा है। जीवनसाथी आपको स्पेशल महसूस कराने की पूरी कोशिश करेंगे। साथ में बिताया गया समय रिश्ते को और गहरा बनाएगा। सिंगल्स के लिए भी यह दिन रोमांटिक संकेत दे रहा है—किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है।

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन दो पहलुओं वाला रहेगा। सिंगल्स के जीवन में कोई ऐसा व्यक्ति आ सकता है जो स्थिरता और खुशियां लाए। वहीं, विवाहित जातक अपने रिश्ते में कुछ दबाव महसूस कर सकते हैं। किसी गलतफहमी या तीसरे व्यक्ति की बातों में न आएं, वरना तनाव बढ़ सकता है। धैर्य से काम लें।

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के विवाहित जातक आज मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। जीवनसाथी से दूर रहकर मन को समझने की कोशिश करेंगे। आपकी ये दूरी साथी को थोड़ा परेशान कर सकती है, इसलिए संवाद बनाए रखें। सिंगल्स के लिए दिन शांत रहेगा, कोई खास रोमांटिक अवसर नहीं बन रहा।

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए दिन बेहद शुभ रहेगा। सिंगल लोग किसी ऐसे व्यक्ति से प्रभावित हो सकते हैं जो भरोसेमंद और दयालु है। शादीशुदा जातक अपने पार्टनर के साथ पुराने मतभेद दूर करेंगे और रिश्ते में नयापन लाएंगे। भावनाओं को खुले मन से व्यक्त करने से रिश्ता और मजबूत होगा।

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रेम और शांति से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से आपका रिश्ता और गहरा होगा। साथ में किसी छोटी यात्रा या आउटिंग की योजना बन सकती है। सिंगल लोगों के लिए यह समय किसी नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत दे रहा है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातक प्रेम मामलों में जल्दबाजी न करें। अगर किसी रिश्ते की शुरुआत करने जा रहे हैं तो सोच-समझकर करें। विवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपकी अहमियत को समझेंगे और एक-दूसरे से गहरे मुद्दों पर बातचीत होगी। इससे भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।

धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। भावनाएं अस्थिर रहेंगी, जिससे जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। कोशिश करें कि बातों को बढ़ने न दें। लव रिलेशनशिप में हैं तो आज शादी की बात न छेड़ें। समय आने पर साथी खुद आगे बढ़ेंगे। संयम बनाए रखना ही बेहतर रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के लिए शनिवार का दिन शांति और सुकून से भरा रहेगा। शादीशुदा जातक अपने पार्टनर के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ेंगे और रिश्ते को मजबूत बनाएंगे। पारिवारिक माहौल भी सुखद रहेगा। सिंगल लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा, लेकिन किसी पुरानी दोस्ती में रोमांस की शुरुआत संभव है।

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों को आज प्यार के मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। भावनाओं में बहकर कोई गलत फैसला न लें। शादीशुदा जातक अपने पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर बहस कर सकते हैं, जिसे संभालना जरूरी है। रिश्ते में स्थिरता के लिए धैर्य और समझ जरूरी है।

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के लिए शनिवार बेहद रोमांटिक रहेगा। विवाहित जातकों के रिश्ते में प्यार और सुकून बढ़ेगा। साथ में बिताया गया समय रिश्ते को नई ऊर्जा देगा। सिंगल्स किसी दोस्त के प्रति आकर्षित हो सकते हैं, जो भविष्य में उनका जीवनसाथी बन सकता है।
8 नवंबर 2025 का लव राशिफल यह संकेत दे रहा है कि आज का दिन मिथुन, कन्या, तुला और मीन राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहेगा। इन राशियों के रिश्तों में प्यार, समझ। प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 454
Tags: # Know Saturday love horoscope# Love relationship 4 zodiac signs#Love Horoscope # 8 November 2025 rashifal
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version