ब्रेकिंग न्यूज अपडेट
बिहार में आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर,121 सीट पर मतदाल कल
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 121 सीटों पर आज 4 नवंबर की शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। 6 नवंबर को 18 जिलों में वोटिंग होगी। प्रचार के आखिरी दिन सभी दलों ने पूरी ताकत झोंकी, कई रैलियों में सियासी घमासान देखने को मिला।
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार पर रोक लगने वाली है। अब 6 नवंबर को मतदाता 121 सीटों पर अपने प्रतिनिधि चुनेंगे। इस चरण में कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है।
खेसारी लाल का बयान
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने कहा—अगर मंदिर हमारे बच्चों का भविष्य तय करते हैं तो बिहार में 200 मंदिर बनाइए। खेसारी ने तंज भरे लहजे में शिक्षा और विकास पर सवाल उठाते हुए कहा—रोजगार और स्कूलों की बजाय मंदिरों की राजनीति हो रही है।
दिल्ली में हवा ‘बहुत खराब’
राजधानी दिल्ली के ITO इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 347 दर्ज किया गया है, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। बढ़ते प्रदूषण के बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को बाहर कम निकलने और मास्क पहनने की सलाह दी है।
सोनीपत में कोच की हत्या
हरियाणा के सोनीपत में एक क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि वारदात चुनावी रंजिश के चलते हुई। हमलावर मौके से फरार हैं। पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए और जांच शुरू कर दी है।
कोयंबटूर गैंगरेप केस अपडेट
तमिलनाडु के कोयंबटूर गैंगरेप मामले में तीनों आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना को लेकर इलाके में तनाव बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की।
राहुल गांधी की रैलियां आज
बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पूर्णिया और बहादुरगंज में दो बड़ी जनसभाएं करेंगे। राहुल गांधी बेरोजगारी, महंगाई और शिक्षा जैसे मुद्दों पर जनता से संवाद करेंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
SIR के खिलाफ ममता का विरोध प्रदर्शन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज कोलकाता में SIR के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। प्रदर्शन में तृणमूल कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे।
SIR पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
SIR मामले को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। कोर्ट तय करेगा कि केंद्र की रिपोर्ट पर आगे क्या कार्रवाई की जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई राज्यों की निगाहें सुप्रीम कोर्ट पर टिकी हैं।
JNU छात्रसंघ चुनाव आज
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में आज छात्रसंघ चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। नतीजे 6 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। मुख्य मुकाबला वाम गठबंधन और ABVP के बीच बताया जा रहा है।
एअर इंडिया फ्लाइट डायवर्ट
दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एअर इंडिया की उड़ान को तकनीकी खराबी के चलते भोपाल एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई और सभी यात्री सुरक्षित हैं। एयरलाइन ने जांच के आदेश दिए हैं। (प्रकाश कुमार पांडेय)





