Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय बनेगा भारत की वीरता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

DigitalDesk by DigitalDesk
November 2, 2025
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
Chhatrapati Shivaji Maharaj Museum in Agra should become a symbol of India bravery and cultural pride Chief Minister Yogi Adityanath
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय बनेगा भारत की वीरता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर संस्कृति विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने आगरा में बन रहे छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय की निर्माण प्रगति का विस्तृत अवलोकन किया और इसे भारत के स्वाभिमान, सांस्कृतिक वैभव और वीरता का प्रेरणास्थल बनाने का संकल्प दोहराया।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह संग्रहालय आगरा की पहचान को नई ऊंचाई देगा और उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक गौरव का जीवंत प्रतीक बनेगा। उन्होंने अब तक की प्रगति पर संतोष जताते हुए निर्देश दिए कि भवन निर्माण कार्य आगामी जनवरी तक हर परिस्थिति में पूर्ण किया जाए, ताकि संग्रहालय को तय समय पर स्वरूप दिया जा सके।

संग्रहालय होगा एक जीवंत अनुभव

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह संग्रहालय केवल इतिहास का स्थिर प्रदर्शन नहीं, बल्कि एक जीवंत अनुभव होना चाहिए, जहां आगंतुक भारत की गौरवगाथा को महसूस कर सकें। संग्रहालय की प्रत्येक गैलरी थीमैटिक और इंटरएक्टिव हो, जिससे आगंतुक केवल दर्शक न रहकर स्वयं सहभागी बनें।

शिवाजी एंड द ग्रेट एस्केप गैलरी’ — वीरता का सजीव चित्रण

इस विशेष गैलरी में आगरा किले से छत्रपति शिवाजी महाराज की ऐतिहासिक मुक्ति की घटना को 7-डी तकनीक, डिजिटल साउंड, लाइट और विजुअल इफेक्ट्स के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। यह अनुभाग शिवाजी महाराज के स्वराज्य संकल्प और रणनीतिक बुद्धिमत्ता का प्रतीक बनेगा, जहां दर्शक उस क्षण की वीरता का अनुभव सजीव रूप में कर सकेंगे।

अग्रदूतों की गैलरी’ — स्वतंत्रता संग्राम की अमर गाथा

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इस गैलरी में 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम से जुड़ी वस्तुओं, स्मृतियों और दस्तावेजों को सुरक्षित प्रदर्शित किया जाए। यहां झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, नाना साहेब, तात्या टोपे और अन्य वीर सेनानियों की गाथाएं आधुनिक तकनीक के साथ दिखाई जाएंगी, ताकि आगंतुकों को स्वतंत्रता की नींव रखने वाले अग्रदूतों से प्रेरणा मिले।

त्योहारों की गैलरी— प्रदेश की लोक संस्कृति का रंग

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की लोक संस्कृति, आस्था और परंपराओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाए। यहां काशी की महाशिवरात्रि, देव दीपावली, ब्रज का श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और रंगोत्सव, तथा प्रयागराज का महाकुंभ इन्टरएक्टिव रूप में दिखाया जाएगा। प्रकाश, ध्वनि, संगीत और रंगों के माध्यम से आगंतुकों को ऐसा अनुभव मिले मानो वे स्वयं उस उत्सव का हिस्सा हों।

नदियों की गैलरी—आस्था और जीवन का प्रवाह

नदियों की गैलरी’ में गंगा, यमुना, सरयू और घाघरा नदियों से जुड़ी आस्था, संस्कृति और लोकजीवन का सजीव चित्रण किया जाएगा। यहां ‘देवासुर संग्राम’ जैसे अनुभागों के माध्यम से भारतीय सभ्यता, धर्म और मानव मूल्यों की गहराई को भी दर्शाया जाएगा।

कलाकृतियों में झलकेगी उत्तर प्रदेश की आत्मा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संग्रहालय परिसर में स्थापित सभी कलाकृतियां, मूर्तियां और स्थापत्य तत्व उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक आत्मा का प्रतिनिधित्व करें। हर दीवार, हर आंगन और हर मूर्ति एक बोलती हुई कहानी बने, जिसमें लोककला, पारंपरिक शिल्प और आधुनिक तकनीक का सुंदर समन्वय हो।

‘आगरा गैलरी’ और ‘ओरिएंटेशन गैलरी’ — शहर की पहचान और परिचय

‘आगरा गैलरी’ में शहर की स्थापत्य और सांस्कृतिक विरासत को प्रमुखता दी जाएगी — जिसमें मुगलकालीन स्थापत्य, ब्रज संस्कृति और आधुनिक आगरा का समग्र परिदृश्य एक साथ प्रदर्शित होगा। वहीं ‘ओरिएंटेशन गैलरी’ आगंतुकों के लिए प्रस्तावना के रूप में विकसित की जाएगी, जहां उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उस कालखंड के सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश का परिचय मिलेगा।

भविष्य के लिए प्रेरणास्थल बनेगा संग्रहालय

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संग्रहालय का उद्देश्य केवल अतीत का प्रदर्शन नहीं, बल्कि भविष्य के लिए प्रेरणा केन्द्र बनाना है। सभी गैलरियों में वर्चुअल रियलिटी, डिजिटल आर्काइव्स, साउंड-लाइट शो जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाए।
उन्होंने परियोजना की साप्ताहिक समीक्षा और तय समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए। छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय भारत के स्वाभिमान और सांस्कृतिक वैभव का जीवन्त प्रतीक बनेगा। यहां हर गैलरी, हर प्रस्तुति हमारे गौरवशाली अतीत की प्रेरक कथा कहेगी — जो देश के युवाओं में राष्ट्रप्रेम और आत्मगौरव की भावना को प्रज्ज्वलित करेगी। (प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 143
Tags: #bravery and cultural pride#Chhatrapati Shivaji Maharaj Museum in Agra#symbol of IndiaChief Minister Yogi Adityanath
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version