Monday, March 9, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home धर्म

धनतेरस 2025 पर बना राजयोग: वृषभ, मिथुन, सिंह, धनु और मकर राशि के जातकों पर बरसेगी भगवान धनवंतरी की कृपा

DigitalDesk by DigitalDesk
October 18, 2025
in धर्म, पटना, बिहार, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
Horoscope Today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

धनतेरस 2025 पर बना राजयोग: वृषभ, मिथुन, सिंह, धनु और मकर राशि के जातकों पर बरसेगी भगवान धनवंतरी की कृपा

“धनतेरस पर बन रहा राजयोग”

Related posts

Current Status of the Bhopal-Indore Metro

मित्रों…घाटे में चल रही मेट्रो!…आर्थिक चुनौतियों की पटरी पर रेंग रही भोपाल-इंदौर में मेट्रो…जानें हर दिन हो रहा कितना घाटा

March 9, 2026
Heatwave alert in Delhi

दिल्ली में हीटवेव अलर्ट: मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का तेज असर… मौसम विभाग की चेतावनी

March 9, 2026

18 अक्टूबर 2025, शनिवार का दिन अत्यंत शुभ माना जा रहा है। इस दिन कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी होने के साथ-साथ धनतेरस का पावन पर्व भी है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह दिन विशेष महत्व रखता है क्योंकि आज कई राजयोगों का संयोग बन रहा है।

चंद्रमा का गोचर सिंह से कन्या राशि में होगा जिससे चंद्राधि योग बनेगा। साथ ही सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बन रहा है। वहीं गुरु के कर्क राशि में उच्च स्थिति में होने से हंस योग और अनफा योग का निर्माण होगा।

ब्रह्मयोग और सर्वार्थ सिद्धि”

धनतेरस पर पूर्वाफाल्गुनी और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्रों के संयोग से ब्रह्मयोग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। ये दोनों योग किसी भी शुभ कार्य, निवेश, या नई शुरुआत के लिए अत्यंत मंगलकारी माने जाते हैं।

इन ग्रह स्थितियों के कारण यह धनतेरस केवल धन-प्राप्ति के लिए नहीं बल्कि सफलता और समृद्धि का संकेत भी है।

“इन पांच राशियों पर कृपा”

ज्योतिष अनुसार, इस धनतेरस पर वृषभ, मिथुन, सिंह, धनु और मकर राशि के जातकों पर विशेष रूप से भगवान धनवंतरी की कृपा रहेगी। इन राशियों को धन, भाग्य और कार्य में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है और परिवार में खुशहाली का वातावरण बनेगा।

“वृषभ राशि के लिए शुभ दिन”

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह धनतेरस अत्यधिक शुभ और लाभकारी रहेगा। धातु, ज्वेलरी, और वाहन से जुड़ा व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा होगा। दिन के दूसरे भाग में आर्थिक लाभ की प्रबल संभावना है। परिवार में खुशियाँ आएंगी और पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा। कोई अधूरा काम पूरा होने के संकेत हैं।

शनिवार उपाय: पीपल को जल दें और दीप दिखाएं।

मिथुन राशि को भाग्य लाभ”

मिथुन राशि वालों के लिए यह दिन कमाई बढ़ाने और सफलता पाने का रहेगा। आपके द्वारा पहले किया गया निवेश लाभ देगा।

बिजनेस में अचानक बड़ी डील या नया मौका मिल सकता है।सहयोगियों का साथ मिलेगा और मित्र की मदद से फायदा होगा।शाम का समय अत्यंत शुभ रहेगा, वरिष्ठों से सम्मान मिलेगा।शनिवार उपाय: हनुमानजी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

“सिंह राशि के लिए सफलता”

सिंह राशि के जातक धनतेरस पर दीर्घकालिक निवेश कर सकते हैं जिससे भविष्य में लाभ होगा।

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और समाज में सम्मान बढ़ेगा।

राजनीति, सरकारी या नेतृत्व क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष फायदा होगा।

घर में नई वस्तु या वाहन आने के संकेत हैं।

शनिवार उपाय: देवी लक्ष्मी को पान अर्पित करें।

 

“धनु राशि के लिए लाभकारी दिन”

धनु राशि के जातकों के लिए धनतेरस का दिन सचमुच “धन का तेरस” साबित होगा।

निवेश, फैमिली बिजनेस और नई योजनाओं में लाभ होगा।

परिवार में प्रसन्नता रहेगी और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

वस्त्र, आभूषण और उपहार प्राप्ति का योग है।

शनिवार उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और दीप जलाएं।

 

“मकर राशि के लिए उन्नति योग”

मकर राशि के लिए यह धनतेरस उन्नति और समृद्धि का दिन है।

कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी या पदोन्नति का योग बनेगा।

फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

परिवार में खुशियाँ आएंगी, भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

शनिवार उपाय: साबुत धनिया खरीदकर घर लाएं। यह शुभ संकेत माना जाएगा।

 

“ग्रह योगों से मिलेगा वरदान”

धनतेरस पर बन रहे योगों में बुधादित्य, हंस, वेशी, सुनफा और ब्रह्म योग मुख्य हैं। ये योग जीवन में धन, प्रतिष्ठा, स्वास्थ्य और वैभव प्रदान करते हैं। विशेषकर जिनकी कुंडली में चंद्रमा शुभ स्थिति में है, उनके लिए यह दिन अवसरों का द्वार खोलेगा।

 

“धनतेरस पर करें शुभ कर्म”

इस दिन सोना, चांदी या धातु खरीदना शुभ माना गया है।

साथ ही भगवान धनवंतरी, कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा करें।जरूरतमंदों को दान देने से ग्रह दोष शांत होंगे और कर्मफल में सुधार होगा। धनतेरस पर घर में दीप जलाकर नकारात्मकता को दूर करें और समृद्धि का स्वागत करें।

18 अक्टूबर 2025 का यह दिन केवल धनतेरस ही नहीं बल्कि राजयोग, भाग्य और सफलता का संगम लेकर आ रहा है।

वृषभ, मिथुन, सिंह, धनु और मकर राशि के जातकों को विशेष फल मिलेगा। भगवान धनवंतरी की कृपा से स्वास्थ्य और समृद्धि दोनों की प्राप्ति होगी। जो भी भक्त श्रद्धा से पूजा करेंगे, उनके जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का प्रकाश अवश्य फैलेगा।

Post Views: 417
Tags: #Rajyoga formed on Dhanteras 2025
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version