Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

जातीय जनगणना पर बिहार में रार क्यों?

DigitalDesk by DigitalDesk
October 6, 2022
in पटना, बिहार
0
जातीय जनगणना पर बिहार में रार क्यों?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

जातीय जनगणना पर क्यों नीतीश और तेजस्वी के साथ आई BJP

पटना- बिहार में जातिगत जनगणना कराने को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी बुधवार (1जून) को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. यह बैठक आज शाम को 4 बजे से होगी. इस सर्वदलीय बैठक में बीजेपी भी शामिल होगी. ऐसे में अब सवाल उठना लाजमी है कि राष्ट्रीय स्तर पर जातिगत जनगणना कराने से इनकार करने वाली बीजेपी आखिरकार बिहार में क्यों सीएम और नेता प्रतिपक्ष को समर्थन कर कर रही है.

बीजेपी की जातिगत जनगणना कराने पर हामी भरने के लिए प्रदेश के राजनीति समीकरण को समझना होगा. दरअसल, सीएम नीतीश कुमार जातिगत जनगणना कराने का पहले ही मन बना चुके थे. नीतीश कुमार की इस मांग को विपक्ष यानी की आरजेडी ने भी पूरा समर्थन दिया है. आरजेडी नेता और नेता प्रतिपक्ष भी पहले से ही जातिगत जनगणना कराने की मांग कर कर रहे थे. हालांकि सीएम ने उन्हें विश्वास दिलाया था, कि बिहार में जातिगत जनगणना होगी.

Related posts

Nitish Kumar

नीतीश कुमार की सियासी यात्रा: विधायक से मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा तक का लंबा राजनीतिक सफर

March 7, 2026
Inside Story Bihar political

बिहार की राजनीति में नई हलचल: क्यों बीजेपी के लिए ‘हैप्पी’ रहना जरूरी है नीतीश कुमार का? – पढ़िए Inside Story

March 6, 2026

सर्वदलीय बैठक में क्या होगा

जातिगत जनगणना को लेकर सर्वदलीय बैठक में क्या होगा इसे लेकर सभी राजनीतिक दलों की निगाहें टिकी हुई है. दरअसस, इस बैठक में जातिगत जनगणना को लेकर सभी दलों का समर्थन हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसके क्रियांवत के लिए मंत्रियों की बैठक बुलाएंगे. जिसके बाद मंत्रिपरिषद की बैठक में जातिगत जनगणना कराने के लिए एक प्रस्ताव लाया जाएगा. प्रस्ताव के पारित होने के बाद नीतीश सरकार इसे प्रदेश में लागू करेगी. जातिगत जनगणना को सरकार अपने संसाधन पर कराएंगी.

पीएम मोदी से की थी मुलाकात

पिछले साल 23 अगस्त को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के नेताओं ने जातिगत जनगणना कराने की मांग को लेकर पीएम मोदी से मुलाकात की थी. नीतीश कुमार के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत बिहार से दस सदस्यीव सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पीएम से मिलने पहुंचा था. केंद्र सरकार की तरह से कहा गया था कि जातिगत जनगणना संभव नहीं है, क्योंकि अब विलंब हो चुका है और जनगणा का फॉर्मेट नहीं बदला जा सकता. लेकिन कोई सरकार चाहे तो अपने स्तर पर इसे करा सकती है.

बीजेपी क्यों कर रही समर्थन

जातीय जनगणना के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच दूरियां कम हुई है. दोनों की कई मौके पर मुलाकात भी हुई है. ऐसे में बीजेपी के पास नीतीश कुमार को समर्थन देने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं था. बिहार में ओबीसी समुदाय के काफी ज्यादा संख्या में हैं. ऐसे में विरोध करने पर बीजेपी पर ओबीसी विरोधी इल्जाम लग सकता था.

Post Views: 249
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version