Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

CM Bhupesh Baghel:हिमाचल की जीत से बढ़ा भूपेश बघेल का सियासी कद, बाबा पर हावी हुए काका

DigitalDesk by DigitalDesk
December 9, 2022
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति
0
CM Bhupesh Baghel:हिमाचल की जीत से बढ़ा भूपेश बघेल का सियासी कद, बाबा पर हावी हुए काका

Himachal Pradesh Assembly Election Supervisor Bhupesh Baghel

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

CM Bhupesh Baghel::हिमाचल  प्रदेश में रिवाज कायम रखने वाली कांग्रेस ने बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर दिया है। हिमाचल में मिली इस बड़ी जीत से छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का पार्टी में कद बढ़ गया गया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में कांकेर जिले की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी कांग्रेस ने जीत हासिल की है। हिमाचल के चुनाव और भानुप्रतापपुर उपचुनाव में मिली जीत के पीछे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सियासी रणनीति मानी जा रही है, जो भानुप्रतापपुरा और हिमाचल में काम कर गई। दोनों राज्य में बीजेपी के सारे दावे और हथकंडे नाकाम हो गए। माना जा रहा है कि भानुप्रतापपुरा और हिमाचल की जीत से कांग्रेस में सीएम भूपेश बघेल का सियासी कद और बढ़ गया है।

बता दें कांग्रेस हाईकमान ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पर विश्वास जताते हुए उन्हें हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए राज्य का पर्यवेक्षक बनाया था। हिमाचल की जिम्मेदारी मिलते ही भूपेश बघेल भी पूरे चुनाव के दौरान सक्रिय रहे।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

भूपेश ने घोषणा पत्र ही नहीं चुनावी रणनीति भी बनाई

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने कई जनहितैषी योजनाएं चला रखी हैं। जिनको सराहा जा रहा है। ऐसे में हिमाचल में कांग्रेस ने जो चुनावी घोषणा पत्र तैयार किया था। उसमें भूपेश बघेल की अहम भूमिका रही। उनकी जनहितकारी योजना को ध्यान में रखकर घोषणा पत्र तैयार किया गया था। कांग्रेस ने युवाओं को 5 लाख नौकरी के साथ महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये और पहली कैबिनेट बैठक में 1 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा किया गया था। जो हिमाचल की जनता को पसंद आया। अब देखा जाए तो भूपेश बघेल कांग्रेस पार्टी में अशोक गहलोत और सचिन पायलट से बहुत आगे निकल गए हैं। भूपेश बघेल के लिए बूस्टर का काम हिमाचल से आए नतीजों ने किया है। दरअसल दो राज्य गुजरात और हिमाचल में विधानसभा का चुनाव था। दोनों राज्यों में बीजेपी की सरकार थी। ऐसे में कांग्रेस के सामने दोनों राज्यों में सत्ता में वापसी किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था। इस चाहत के चलते कांग्रेस ने अपने दो राज्यों छत्तीसगढ़ और राजस्थान के धुरंधर सीएम पर दांव लगाया था। हिमाचल में भूपेश बघेल तो गुजरात में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को जिम्मेदारी दी गई थी।

गुजरात में नहीं चला जादूगर का जादू

कांग्रेस ने सियासत के जादूगर कहे जाने वाले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को गुजरात का सीनियर ऑब्जर्वर बनाया था। वहीं हिमाचल की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को दी। दोनों सीएम की खासियत पर कांग्रेस को भरोसा था। गुजरात में अशोक गहलोत कोई करिश्मा नहीं कर सके लेकिन भूपेश बघेल भरोसा कायम रखने में कामयाब हो गए। वो बीजेपी की काट ढूंढ कर चुनाव के नतीजे हाथ में डाल देंगे। दरअसल छत्तीसगढ़ और राजस्थान दोनों राज्यों में बीजेपी को हटाकर कांग्रेस सत्ता में आई थी। ऐसे में पार्टी ने भरोसा करते हुए गहलोत और बघेल को गुजरात और हिमाचल की जिम्मेदारी सौंपी थी। हिमाचल में सीएम भूपेश बघेल की रणनीति काम कर गई और 68 सीटों में से कांग्रेस ने 40 सीट पर शानदार जीत करते हुए सत्ता में वापसी की। यहां बीजेपी को केवल 25 सीटें मिली हैं। जबकि कांग्रेस का विकल्प बनने का ख्वाब देख रही आम आदमी पार्टी खाता भी नहीं खोल पाई। वहीं हॉर्स ट्रेडिंग के डर से सीएम भूपेश बघेल ने हिमाचल में डेरा भी डाल दिया।

भूपेश बघेल और शुक्ला की अध्यक्षता में होगी बैठक

विधानसभा चुनाव में जीत मिलने के बाद कांग्रेस ने सीएम पद किे लिए चेहरे की तलाष तेज कर दी है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। और इस मुलाकात में निर्णय लिया गया कि शुक्रवार की शाम चंडीगढ़ में राजीव शुक्ला और भूपेश बघेल की अध्यक्षता में विधायक दल की एक बैठक होगी। बैठक में बहुत सभी बातों पर मंथन होगा और संभावना है की विधायक दल की बैठक के बाद कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व की मुहर लगने के बाद निर्णय हो जाएगा कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री कौन होगा।

‘बाबा’ पर हावी हुए ‘काका’

छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल को लोग काका और उनकी मंत्री मं उनके मंत्री टीएस सिंहदेव को बाबा कहकर संबोधित करते हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद दोनों के बीच कई बार टकराव की खबरें सुर्खियां बनीं। ढाई ढाई साल सीएम के मुद्दे पर बाबा टीएस सिंहदेव दिल्ली में जा पहुंचे लेकिन काका भूपेश बघेल की रणनीति के आगे फेल हो गए। दोनों के बीच टकराव की खबरों के बीच हिमाचल और भानूप्रतापपुर चुनाव के नतीजे भूपेश बघेल को राज्य में मजबूत कर रहे हैं। बीते साढ़े चार सालों में छत्तीसगढ़ ही एक मात्र ऐसा राज्य है जहां उपचुनाव में कांग्रेस को हार का सामना नहीं करना पड़ा है। भूपेश बघेल के नेतृत्व में पार्टी ने सभी उपचुनावों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। जिससे उनका कद केन्द्रीय संगठन में लगातार बढ़ रहा है। दूसरी तरफ टीएस सिंहदेव को उपचुनाव में जीतों का कोई श्रेय नहीं मिला। हालांकि सिंहदेव इस पर बोलने से बचते रहे हैं। लेकिन ढाई साल के फॉर्मूले को लेकर विवाद खड़ा हुआ था उसके बाद से दोनों नेताओं के बीच कई बार टकराव सामने आया। ऐसे में हिमाचल की जीत से भूपेश बघेल के में इजाफा हुआ है। माना जा रहा है कि 2023 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव भी भूपेश बघेल के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा।

Post Views: 238
Tags: Bhanupratappur assembly seatBhupesh BaghelBJP ousted from powerby-electionHimachal Pradesh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version