Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

Himachal Congress Legislature Party Meeting:हिमाचल में कांग्रेस की सरकार,बड़ा सवाल कौन बनेगा सीएम, रेस में प्रतिभा और सुक्खू

DigitalDesk by DigitalDesk
December 9, 2022
in मुख्य समाचार, राजनीति
2
Himachal Congress Congress Legislature Party Meeting
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Himachal Congress Legislature Party Meeting:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने रिवाज कायम रखते हुए राज बदलने में सफलता हासिल की है। पांच पुरानी बीजेपी की सरकार को राज्य के मतदाताओं ने नकार दिया है। उसके पीछे कई कारण हो सकते है, लेकिन अब कांग्रेस देश में तीन राज्यों की सत्ता में है। हिमाचल की जीत से उत्साहित कांग्रेस अब इस पहाड़ी राज्य में सीएम कौन होगा इस जद्दोजहद में जुटी हुई है। जीत के बाद कांग्रेस के सामने यह एक बड़ी चुनौती है क्योंकि देश के दूसरे राज्यों की तरह यहां भी कांग्रेस गुटबाजी से अछूती नहीं है।

चुनावी मैदान में उरने वाले कांग्रेसी नेता प्रचार के दौरान आपसी खींचतान भुलाकर एक हो गए, लेकिन अब चुनाव खत्म होते ही नतीजों से पहले बड़े नेताओं में सीएम बनने की महत्वाकांक्षा फिर प्रवल हो रही है। पिछले दिनों पार्टी के एक गुट ने शीर्ष नेतृत्व को लेटर मांग की थी कि चुने गए विधायकों को ही सीएम चुनने का अधिकार दिया जाए। माना जा रहा है कि यह लेटर प्रचार समिति के अध्यक्ष और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू गुट की ओर से लिखा गया था। सर्द मौसम में चर्चा गर्म है ये लेटर मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह की दावेदारी को रोकने के लिए लिखा गया था। दूसरी ओर हाल ही में प्रतिभा सिंह ने भी इशारों – इशारों में लंबे समय तक सूबे के सीएम रहे अपने पति वीरभद्र सिंह की विरासत का जिक्र करते हुए अपने परिवार की दावेदारी पेश की है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

शाम को होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक

हिमाचल में चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस ने अपने तमाम विधायकों को चंडीगढ़ पहुंचने के निर्देश दिए थे। जिसके चलते सभी विधायक चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं। यहां शुक्रवार की शाम विधायक दल की बैठक होगी। जिसमें सीएम पद को लेकर चर्चा होनी हैं। पार्टी सूत्र बताते हैं बैठक में एक लाइन का प्रस्ताव पास हो सकता है। जिसमें पार्टी र्हाइकमान को सीएम पद पर फैसला छोड़ने की बात कही जाएगी।

उप मुख्यमंत्री भी बनाएगी कांग्रेस

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सीएम के साथ ही दो उप मुख्यमंत्री के फॅार्मूले पर आगे बढ़ सकती है। राजा वीरभद्र के परिवार को कुछ न कुछ पद मिलना तय माना जा रहा है। प्रतिभा सिंह को सीएम की कुर्सी नहीं मिलती है तो उनके बेटे विक्रमादित्यय सिंह को उप मुख्यामंत्री बनाया जा सकता है। प्रियंका गांधी और प्रदेश के प्रभारी राजीव शुक्ला दोनों का झुकाव सिंह फैमिली की ओर माना जाता है।

प्रतिभा और सुखविंदर सिंह सुक्खू में छत्तीस का आंकड़ा

सीएम पद के लिए लाबिंग शुरु हो चुकी है। रेस में प्रतिभा सिंह और सुखविंदर सिंह सुक्खू ही सबसे प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं। बता दें वीरभद्र सिंह और सुक्खु का छत्तीस का आंकड़ा रहा है जो आज भी सिंह परिवार और सुक्खु के बीच कायम है। ऐसे में वीरभद्र सरकार में मंत्री रहे मुकेश अग्निहोत्री और सुधीर शर्मा भी अपने आप को दावेदार मान रहे हैं।

फिलहाल सांसद हैं प्रतिभा सिंह

प्रबल दावेदारी के बावजूद प्रतिभा सिंह के सामने कुई अड़चनें हैं। मसलन विधायकों का जोर अगर किसी विधायक को जिम्मेदारी देने पर हुआ तो पार्टी के लिए चुनौती बढ़ेगी। इसके अलावा पार्टी के सामने एक असमंजस प्रतिभा सिंह की लोकसभा की सदस्यता भी है। वह मंडी सीट से सांसद हैं। अगर उन्हें सीएम बनाया जाता है तो उन्हें लोकसभा से इस्तीफा देना होगा। ऐसे में कांग्रेस के सामने एक बड़ा सवाल उस सीट को वापस पाने का रहेगा। उपचुनाव में सीट खोने की आशंका के चलते कांग्रेस सीएम पद पर किसी ओर को बैठा सकती है, ऐसा भी हो सकता है कि प्रतिभा सिंह सांसद के चुनाव में जीत का भरोसा पार्टी को दें तो उन्हें मौका मिल सकता है।

Post Views: 185
Tags: Congress Legislature Party meetingdiscussion about CMHimachal Congress
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version