Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

अब अपर्णा का अखिलेश यादव पर चलेगा लट्ठ

अब अपर्णा का अखिलेश यादव पर चलेगा लट्ठ

DigitalDesk by DigitalDesk
September 27, 2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
अब अपर्णा का अखिलेश यादव पर चलेगा लट्ठ
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लखनऊ- उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को मिली हार के बाद लगातार अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. चुनाव के पहले मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और प्रतीक सिंह की पत्नी अपर्णा यादव बीजेपी में चली गईं. अब चाचा शिवपाल यादव भी बीजेपी में जाने की तैयारी कर रहे हैं. उधर, सपा के दिग्गज नेता आजम खान के समर्थक अखिलेश के खिलाफ बयान दे रहे हैं कि अखिलेश की वजह से आजम खान जेल में हैं. लेकिन इन सबके बीच अब अखिलेश को अपर्णा यादव से खुली चुनौती मिल गई है.

दरअसल, अपर्णा यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, जो योगी जी को मठ भेजने की बात करते थे, अब अगर उन्होंने कोई गड़बड़ी की तो उनके खिलाफ लठ बजेगा. बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव औरैया में एक जनसभा को संबोधित कर रहीं थीं. यहां उन्होंने कहा, जब मैंने बीजेपी ज्वाइन की थी तो कुछ लोगों ने कहा था कि, अब सन्यासी को मठ भेजने की तैयारी करनी है. इसके आगे उन्होंने कहा कि अब मैं बता देती हूं कि हमारे प्रदेश के गौरवशाली मुख्यमंत्री योगी ऐसे लोगों के खिलाफ लठ बजाने का काम करेंगे.अगर उन्होंने कोई गड़बड़ी की तो”.

Related posts

Uttar Pradesh Rural Transport System

Uttar Pradesh Rural Transport System:योगी सरकार की रफ्तार… सिर्फ चार महीने में 56 जिलों तक पहुंची ग्राम परिवहन योजना

July 20, 2026
election campaign has begun in Uttar Pradesh cm Yogi Adityanath whirlwind tours have intensified the political situation

यूपी में चुनावी रण का बिगुल! योगी के तूफानी दौरों से तेज हुई सियासत, विपक्ष अभी भी समीकरणों में उलझा

July 19, 2026

अपर्णा यादव ने आगे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, आप लोग इंस्टाग्राम और ट्विटर का प्रयोग अधिक संख्या में करिए ताकि लोगों तक अपनी बात पहुंचाने में आसानी हो. उन्होंने कहा, सीएम योगी का बुल्डोजर लगातार चल रहा है और गुंडे अपराधियों का प्रदेश से सफाया हो रहा है. उन्होंने समाजवादी पार्टी का बिना नाम लिए कहा कि, कुछ लोगों को यह बात सही नहीं लग रही है इसलिए वे बुल्डोजर का विरोध कर रहे हैं.

 

 

आपको बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव कई बार रैलियों में कहते थे कि 10 मार्च के बाद योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री निवास से गोरखपुर मठ में वापस जाने वाले हैं. अब अपर्णा यादव ने अखिलेश के इस बयान को लेकर उन पर निशाना साधा है. अपने इस बयान में अपर्णा यादव ने भले ही अखिलेश यादव का नहीं लिया है. लेकिन अब बात निकल गई है तो दूर तक जाएगी.

आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब अपर्णा यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में बयान दिया है. इसके पहले भी वह सीएम योगी के समर्थन में बयान देती रहीं हैं. उत्तरप्रदेश चुनाव 2022 के विधानसभा चुनाव के पहले अपर्णा यादव बीजेपी में शामिल हुईं थीं. अपर्णा को उम्मीद थी कि बीजेपी उन्हें लखनऊ कैंट से टिकट देंगीं. लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया. बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद ही अपर्णा यादव अपने बेटी के साथ सीएम योगी का तिलक करने भी पहुंच गई थीं.

Post Views: 415
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version