ब्रेकिंग न्यूज़ — 8 अक्टूबर 2025वी
मुंबई एयरपोर्ट का शुभारंभ आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। यह देश का प्रमुख एविएशन हब बनेगा। एयरपोर्ट से महाराष्ट्र के औद्योगिक क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज होने की उम्मीद।
भारत दौरे पर ब्रिटिश पीएम
ब्रिटिश प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर दो दिवसीय भारत यात्रा पर मुंबई पहुंचे। इस दौरान वे व्यापार, निवेश और जलवायु सहयोग पर भारतीय नेतृत्व से चर्चा करेंगे। भारत-यूके संबंधों को नई दिशा देने की उम्मीद।
राजौरी में आतंकी देखे गए
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के पहाड़ी जंगलों में दो आतंकियों के देखे जाने की सूचना के बाद सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी की है। तलाशी अभियान जारी है। ड्रोन और स्निफर डॉग की मदद से सर्च ऑपरेशन तेज किया गया है।
अयोध्या में बृहस्पति कुंड उद्घाटन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अयोध्या में बृहस्पति कुंड का उद्घाटन करेंगी। यह कुंड धार्मिक पर्यटन और आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। कार्यक्रम में संत-महात्मा और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
भारत ने अफगानिस्तान में विदेशी सैन्य ढांचे का विरोध किया
भारत ने अफगानिस्तान में किसी भी विदेशी सैन्य ढांचे की स्थापना के प्रयासों का विरोध किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह क्षेत्रीय शांति और संप्रभुता के खिलाफ है। भारत ने शांतिपूर्ण समाधान की अपील की।
नेशनल हेराल्ड केस पर सुनवाई आज
नेशनल हेराल्ड मामले पर आज दिल्ली हाई कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। इसमें कांग्रेस नेताओं के खिलाफ ईडी की कार्रवाई से जुड़े मुद्दों पर बहस होगी। कोर्ट के फैसले पर राजनीतिक हलकों की नजरें टिकी हैं।
पटना में बीजेपी चुनाव समिति की बैठक
बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर आज दोपहर 12:30 बजे पटना में बीजेपी चुनाव समिति की बैठक होगी। बैठक में उम्मीदवारों के पैनल और प्रचार अभियान पर चर्चा की जाएगी।
जयपुर में गैस टैंकर पलटा, धमाके से हड़कंप
जयपुर के सावरदा पुलिया के पास गैस से भरा टैंकर पलटने से कई धमाके हुए। आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची, राहत-बचाव कार्य जारी।
राजौरी मुठभेड़ में चार आतंकी घिरे
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी। सुरक्षा बलों ने चार आतंकियों को घेरा है। इलाके में भारी फोर्स तैनात की गई है। सेना ने ग्रामीणों को घरों में रहने की सलाह दी।
हिमाचल बस हादसे में 15 की मौत
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में दर्दनाक बस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। बस गहरी खाई में गिर गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर गहरा दुख जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रकाश कुमार पांडेय





