Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home धर्म

पिनाका MK-1 से लेकर ड्रोन तक… विजयदशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने की शस्त्र पूजा

DigitalDesk by DigitalDesk
October 2, 2025
in धर्म, नागपुर, महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
From Pinaka MK 1 to drones RSS chief Mohan Bhagwat performed arms worship on Vijayadashami
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पिनाका MK-1 से लेकर ड्रोन तक… विजयदशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने की शस्त्र पूजा

नागपुर। विजयदशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने गुरुवार को अपनी स्थापना के 100 साल पूरे कर लिए। इस खास अवसर पर नागपुर स्थित रेशमबाग मैदान में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शस्त्र पूजा की।

Related posts

Nitish Kumar

नीतीश कुमार की सियासी यात्रा: विधायक से मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा तक का लंबा राजनीतिक सफर

March 7, 2026
Major setback for HDFC Bank customer Locker rent hiked

HDFC बैंक के ग्राहकों को बड़ा झटका: 1 अप्रैल से लॉकर किराया 184% तक महंगा….ATM से UPI कैश निकासी के नियम भी बदले

March 7, 2026
  • शस्त्र पूजा का अनोखा नजारा
  • 100 साल पूरे किए संघ ने
  • रामनाथ कोविंद रहे मुख्य अतिथि
  • 20 हजार स्वयंसेवकों की मौजूदगी
  • पीएम मोदी ने लिखा लेख

शस्त्र पूजा में इस बार न केवल पारंपरिक हथियार बल्कि आधुनिक हथियारों और तकनीकी साधनों के प्रतिरूप भी शामिल किए गए। इनमें पिनाका एमके-1, पिनाका एन्हांस, आधुनिक रॉकेट सिस्टम और ड्रोन प्रमुख रूप से प्रदर्शित हुए।

शस्त्र पूजा का अनोखा नजारा

रेशमबाग मैदान में हजारों स्वयंसेवकों की मौजूदगी में मोहन भागवत ने शस्त्रों की पूजा कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संघ के स्वयंसेवकों ने परंपरागत व्यायाम योग, दंड-प्रदर्शन और शस्त्रों का सामूहिक प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।

संघ ने 100 साल पूरे किए 
संघ की स्थापना 1925 में विजयदशमी के दिन हुई थी। डॉ. हेडगेवार ने इस संगठन की नींव नागपुर से रखी थी। गुरुवार को RSS का शताब्दी वर्ष शुरू हुआ। देशभर में 83 हजार से ज्यादा शाखाओं में विजयदशमी उत्सव मनाया गया, जबकि नागपुर के मुख्य कार्यक्रम में 20 हजार से अधिक स्वयंसेवक शामिल हुए। मोहन भागवत, जो 2009 से संघ की कमान संभाल रहे हैं, संघ के छठवें सरसंघचालक हैं। शस्त्र पूजा और संघ शताब्दी कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद विशेष अतिथि बने। उन्होंने संघ की भूमिका और उसकी सामाजिक गतिविधियों की सराहना की। इस मौके पर गडकरी और फडणवीस ने भी संघ के योगदान को याद करते हुए कहा कि यह संगठन बीते 100 सालों से राष्ट्रहित और समाजहित में काम कर रहा है।

20 हजार स्वयंसेवकों की मौजूदगी

रेशमबाग मैदान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में संघ के लगभग 20 हजार स्वयंसेवक गणवेश में उपस्थित रहे। उन्होंने अनुशासन, परंपरा और शक्ति का सामूहिक प्रदर्शन किया। विभिन्न शाखाओं से आए स्वयंसेवकों ने व्यायाम और परेड का प्रदर्शन किया, जिससे माहौल और भी ऊर्जावान बना।

पीएम मोदी ने लिखा लेख

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक विशेष लेख लिखा। उन्होंने डॉ. हेडगेवार और संघ को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि संघ की स्थापना से लेकर आज तक संगठन का प्रमुख ध्येय रहा है—राष्ट्र का विकास और समाज का उत्थान। पीएम मोदी ने अपने लेख में यह भी लिखा कि 100 साल पहले संघ की चुनौतियां अलग थीं और आज की चुनौतियां अलग हैं। फिर भी संघ ने हमेशा समयानुसार खुद को ढाला और समाज सुधार के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि ऊंच-नीच की भावनाओं और कुप्रथाओं के खिलाफ संघ ने निरंतर प्रयास किए हैं और आने वाले वर्षों के लिए भी एक स्पष्ट रोडमैप तैयार किया है।

Post Views: 475
Tags: #arms worship on Vijayadashami#drones#Pinaka MK 1#RSS chief Mohan Bhagwat
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार
Skin Care Tips: होली से पहले ये तैयारी नहीं की तो रंगों के बाद रोएगी त्वचा, बाल भी हो जाएंगे बेजान

Skin Care Tips: होली से पहले ये तैयारी नहीं की तो रंगों के बाद रोएगी त्वचा, बाल भी हो जाएंगे बेजान

धर्म

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version