Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य महाराष्ट्र नागपुर

संघ के सौ साल…: डॉक्टर हेडगेवार ने शुरू की थी गुरु-दक्षिणा की परंपरा…संघ का स्वयंसेवक नहीं मांगता चंदा …

DigitalDesk by DigitalDesk
October 2, 2025
in नागपुर, महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
rss Guru Dakshina
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

डॉक्टर हेडगेवार ने शुरू की थी गुरु-दक्षिणा की परंपरा..संघ का स्वयंसेवक नहीं मांगता चंदा ..!

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की परंपराओं में सबसे अनोखी और विशेष परंपरा है गुरु-दक्षिणा उत्सव। इस परंपरा की शुरुआत संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने 1928 में की थी। नाना पालकर अपनी जीवनी में लिखते हैं कि उस वर्ष गुरु पूर्णिमा के अवसर पर डॉ. हेडगेवार ने नागपुर शाखा के स्वयंसेवकों से कहा कि वे कार्यक्रम में फूल और गुरुदक्षिणा (श्रद्धानुसार लिफाफे में धनराशि) लेकर आएं। स्वयंसेवकों के मन में प्रश्न था कि ये गुरुदक्षिणा किसे दी जाएगी? कईयों को लगा शायद डॉ. हेडगेवार स्वयं या फिर अन्ना सोहानी (तत्कालीन प्रशिक्षण प्रमुख) को यह अर्पित करनी होगी। लेकिन जब सभी शाखा में एकत्र हुए, तब यह देखकर वे हैरान रह गए कि गुरुदक्षिणा और फूल किसी व्यक्ति को नहीं, बल्कि भगवा ध्वज को अर्पित किए गए।

Related posts

Nitish Kumar

नीतीश कुमार की सियासी यात्रा: विधायक से मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा तक का लंबा राजनीतिक सफर

March 7, 2026
Major setback for HDFC Bank customer Locker rent hiked

HDFC बैंक के ग्राहकों को बड़ा झटका: 1 अप्रैल से लॉकर किराया 184% तक महंगा….ATM से UPI कैश निकासी के नियम भी बदले

March 7, 2026

डॉ. हेडगेवार ने कहा था कि “भगवा ध्वज हजारों सालों से हमारी संस्कृति और राष्ट्र के लिए प्रेरणा स्रोत रहा है। कोई भी व्यक्ति कितना भी महान क्यों न हो, उसमें कुछ न कुछ खामियां होती हैं। इसलिए हमारा गुरु कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि भगवा ध्वज होगा।”

पहली गुरुदक्षिणा का विवरण

1928 के पहले गुरु-दक्षिणा उत्सव में कुल 84 रुपये 50 पैसे एकत्र हुए। कुछ स्वयंसेवकों ने आधे पैसे तक अर्पित किए थे। आज की कीमतों के अनुसार यह राशि लगभग 10–15 हजार रुपये के बराबर होती है। इस कदम के पीछे डॉ. हेडगेवार की दूरदर्शिता थी। उन्होंने सुनिश्चित किया कि संघ किसी व्यक्ति-पूजा पर आधारित न होकर, ध्वज और विचार के प्रति समर्पित रहे। यही कारण है कि आज भी RSS अपने बजट का पूरा संचालन गुरुदक्षिणा से ही करता है।

संघ की आत्मनिर्भरता

आज सैकड़ों प्रचारक और संघ के कार्यालयों का खर्च केवल स्वयंसेवकों द्वारा दी गई गुरुदक्षिणा से चलता है। संघ का कोई स्वयंसेवक सार्वजनिक रूप से चंदा मांगते नहीं दिखेगा। कई ऐसे प्रतिष्ठित और प्रभावशाली लोग भी समय-समय पर गुरुदक्षिणा अर्पित करते आए हैं, जिनके नाम चौंकाने वाले होते हैं। जैसे 2017 में इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार सिर्फ दिल्ली में ही करीब 95,000 लोगों ने गुरुदक्षिणा दी थी। इस प्रकार, डॉ. हेडगेवार द्वारा शुरू की गई यह परंपरा न केवल संघ की आर्थिक रीढ़ बनी, बल्कि संगठन को व्यक्ति पूजा से बचाकर विचार और ध्वज के प्रति समर्पण का उदाहरण भी स्थापित किया। ( प्रकाश कुमार पांडेय )

Post Views: 368
Tags: #Dr Hedgewar started the tradition of Guru Dakshina#One hundred years of the Sangh#Sangh volunteers do not ask for donations
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार
Skin Care Tips: होली से पहले ये तैयारी नहीं की तो रंगों के बाद रोएगी त्वचा, बाल भी हो जाएंगे बेजान

Skin Care Tips: होली से पहले ये तैयारी नहीं की तो रंगों के बाद रोएगी त्वचा, बाल भी हो जाएंगे बेजान

धर्म

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version