Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

Delhi MCD Election Result 2022:आप के “केजरीवाल” एक्टिविस्ट से नेता बनने की कहानी

DigitalDesk by DigitalDesk
December 7, 2022
in दिल्ली, राजनीति
0
Delhi MCD Election Result 2022:आप के “केजरीवाल” एक्टिविस्ट से नेता बनने की कहानी

Arvind kejrival

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिल्ली चुनावों के नतीजे चुके हैं। दिल्ली MCD में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल चुका है। अब दिल्ली सरकार के साथ साथ दिल्ली की नगर सरकार भी आम आदमी पार्टी की होगी। एक्जिट पोल के नतीजों के बाद ही आम आदमी पार्टी ने अपना नया नारा भी तैयार कर लिया।

आज देश के दो राज्यों में अपने मुख्यमंत्री , कुछ राज्यों मे विधायक पार्षद और मेयर तक बनवाने वाली आम आदमी पार्टी के बने ही दस साल हुए है। आप ने नेता अरविंद केजरीवाल का नेता बनने का सफर कैसा रहा आइए  बताते हैं आपको।

Related posts

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

March 7, 2026
Nitish Kumar

नीतीश कुमार की सियासी यात्रा: विधायक से मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा तक का लंबा राजनीतिक सफर

March 7, 2026

अन्ना आंदोलन से हुई शुरूआत

अरविंद केजरीवाल के नेता बनने की कहानी अन्ना आंदोलन से शुरू होती है। अन्ना के भ्रष्ट्राचार के खिलाफ आंदोलन देश में तेजी से फैला ।“ इंडिया अगेस्ट करप्शन “ आंदोलन में दिल्ली में अन्ना हजारे का आंदोलन और अलग अलग राज्यों और शहरों में अन्ना के समर्थन में समाजसेवियों का धरने देना सड़कों पर उतरना। अगस्त 2011 में देश में कुछ ऐसा ही नजारा था। अन्ना के इस आंदोलन में तीन चेहरे योगेन्द्र यादव, किरण बेदी, और अरविंद केजरीवाल जो तेजी से जनता के सामने आए और इनके हाथ में अन्ना आंदोलन के बागड़ोर आ गई।

कैसे बनी आम आदमी पार्टी

अन्ना आंदोलन खत्म होने के बाद अरविंद केजरीवाल, किरण बेदी , योगेन्द्र यादव और कुमार विश्वास ने मिलकर आम आदमी पार्टी बनाई। पार्टी बनाने के पीछे का मकसद आम आदमी की सरकार बनाना और भ्रष्ट्राचार मुक्त भारत बनाना था। पार्टी ने बनते ही कई उतार-चढ़ाव देख  किरण बेदी बीजेपी में चली गई योगेन्द्र यादव, आशुतोष और कुमार विश्वास  ने पार्टी छोड़ दी और अरविंद केजरीवाल आप के संयोजक के तौर पर आगे बढ़ते रहे।अरविंद केजरीवाल के साथ कोई बना रहा तो मनीष सिसोदिया ।

सबसे पहले दिल्ली में बनाई सरकार

दिल्ली में अन्ना आंदोलन खत्म होने के बाद आम आदमी पार्टी ने पहला चुनाव दिल्ली में लड़ा। 2013 में दिल्ली विधानसभा चुनावों  में आम आदमी पार्टी के अच्छी खासी सीटें मिली। लेकिन तब भी वो बहुमत हासिल नहीं कर सकी। कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई लेकिन 49 दिन में ही इस्तीफा दे दिया। इसके बाद जब दूसरी बार चुनाव हुए तो आम आदमी पार्टी के पूर्ण बहुमत मिला। तब आम आदमी पार्टी के बने मात्र एक साल ही बीते थे।

केजरीवाल बने दिल्ली के बेटे

इंडियन रेवेन्यू सर्विसेज छोड़कर अन्ना के आंदोलन में आने वाले केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी बनाने के बाद दिल्ली में सरकार बनाई और देखते देखते दिल्ली में लोगों के दिलों पर राज करने लगे।

1-केजरीवाल ने खुद को दिल्ली का बेटा बताया।

2 समय के साथ केजरीवाल के राजनीति , कूटनीतियों के साथ चमकती चली गई ।

3 धीरे धीरे एक एक्टिविस्ट एक मंझे हुए नेता के तौर पर जनता के सामने आया।

4 केजरीवाल किसी के बेटे बन गए तो किसी के लिए बड़े भाई

5 केजरीवाल की छवि उन नेताओं की तरह हो गई जो जनता की सेवा के बाद बचा वक्त अपने परिवार के साथ बीताते है।

अब दो राज्यों में है सरकार

दस साल पहले बना राजनैतिक दल के देश में दो राज्यों में मुख्यमंत्री है। कमोबेश देश की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी कांग्रेस के भी देश में दो मुख्यमंत्री है। आम आदमी पार्टी की सफलता का इससे बड़ा और क्या उदाहरण हो सकता है। समय के साथ केजरीवाल ने जनता की नब्ज को समझा और दिल्ली में “केजरीवाल मॉडल” की शुरूआत की। “केजरीवाल मॉडल” मतलब की अच्छे सरकारी स्कूल, सस्ती बिजली और अस्पतालों में इलाज से लेकर सर्जरी तक सब मुफ्त। लोगों को “केजरीवाल मॉडल” पसंद आया और अब दिल्ली सरकार के साथ साथ दिल्ली नगर निगम पर भी “आप” ने कब्जा कर लिया।

 

Post Views: 167
Tags: Aam Aadmi PartyBJPCongressDelhi News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version