बिहार में जेडीयू मंत्री अशोक चौधरी पर भ्रष्टाचार का आरोप
बिहार में चुनावी सरगर्मियों के बीच जेडीयू में घमासान बढ़ गया है। पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार ने मंत्री अशोक चौधरी से कहा कि उन्हें 200 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप पर सफाई देनी होगी। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक जीवन में आरोपों का जवाब देना लोकतंत्र की बुनियाद है। ये आरोप जनसुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने लगाए हैं। उनका कहना है कि अशोक चौधरी ने पिछले दो सालों में पत्नी, बेटी, समधन और मानव वैभव विकास ट्रस्ट के नाम पर जमीन खरीदकर 200 करोड़ की बेनामी संपत्ति जुटाई। केवल पटना में ही 38 करोड़ की संपत्ति खरीदी गई। किशोर ने कहा कि अशोक चौधरी ने पूरे बिहार में भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बना दिया और राजनीतिक और नैतिक रूप से खामोश रहना भी अपराध है।
सवालों के घेरे में मंत्री
क्या अशोक चौधरी आरोपों पर सफाई देंगे?
जेडीयू के भीतर बढ़ेगा खींचतान?
या पार्टी एकजुट रहकर PK को जवाब देगी?
नीरज कुमार ने कहा कि जेडीयू के नेताओं पर कई आरोप लगे, लेकिन कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया। अब मंत्री अशोक चौधरी को अपनी सफाई देनी होगी। यह मामला चुनावी राजनीति को और गर्मा सकता है। इस विवाद ने स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी में आपसी खींचतान और बाहरी दबाव दोनों बढ़ रहे हैं। भविष्य में अशोक चौधरी के कदम और सफाई से ही यह तय होगा कि उनका राजनीतिक भविष्य किस दिशा में जाएगा।
सफाई तो देनी पड़ेगी… JDU मंत्री अशोक चौधरी पर 200 करोड़ भ्रष्टाचार का आरोप
पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार ने मांगा जवाब, PK बोले – “पूरा बिहार बना दिया भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड”
आरोपों की शुरुआत
जनसुराज पार्टी नेता प्रशांत किशोर (PK) ने लगाया आरोप अशोक चौधरी ने महज 2 साल में 200 करोड़ की बेनामी संपत्ति बनाई। सिर्फ पटना में ही 38 करोड़ की संपत्ति खरीदी। पत्नी, बेटी, समधन और ट्रस्ट के नाम पर जमीन खरीदी गई। PA के नाम पर खरीदी जमीन बेटी के नाम कराई। PK बोले – “अशोक चौधरी ने पूरे बिहार में भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बना दिया।”
JDU का रुख
जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि लोक जीवन लोक लाज से चलता है। आरोप लगे हैं, तो जवाब देना पड़ेगा। हम पर भी आरोप लगे थे, लेकिन कोर्ट और जांच एजेंसियों ने हमें बरी किया। नीतीश कुमार की पार्टी की यही नीति है कि अगर आरोप लगे तो सफाई देना जरूरी है।
चुनावी सरगर्मियों के बीच विवाद
बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक, ऐसे में आरोप-प्रत्यारोप तेज। PK लगातार नीतीश सरकार और जेडीयू नेताओं पर निशाना साध रहे हैं। अब आरोप सीधे सीएम नीतीश कुमार के “दाहिने हाथ” अशोक चौधरी पर लगे हैं। (प्रकाश कुमार पांडेय)




