Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

नवरात्रि के साथ GST बचत उत्सव: त्योहारों से पहले बड़ी राहत, जानें दूध से पनीर तक 20 चीजों पर कितनी होगी बचत

DigitalDesk by DigitalDesk
September 22, 2025
in दिल्ली, बिजनेस, मुख्य समाचार, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
common man and gst
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

देश में GST 2.0 लागू हो गया है और नवरात्रि के पहले दिन यानी 22 सितंबर 2025 से आम आदमी की जेब पर सीधा असर दिखना शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे “बचत उत्सव” बताते हुए कहा था कि यह गरीब और मिडिल क्लास दोनों के लिए फायदेमंद है। सरकार के फैसले से रोजमर्रा की करीब 99% चीजें सस्ती हो गई हैं।
आइए जानते हैं प्वाइंट्स में कि आखिर कौन-कौन सी 20 चीजें सस्ती हुईं और जेब पर कितनी बचत होगी।

  • नवरात्रि के साथ GST बचत उत्सव
  • त्योहारों से पहले बड़ी राहत
  • जानें दूध से पनीर तक 20 चीजों पर कितनी होगी बचत

UHT दूध

Related posts

लाड़की बहिन योजना में बड़ा बदलाव: e-KYC अनिवार्य, लाखों नाम कटे—31 मार्च तक आखिरी मौका

लाड़की बहिन योजना में बड़ा बदलाव: e-KYC अनिवार्य, लाखों नाम कटे—31 मार्च तक आखिरी मौका

March 10, 2026
West Bengal and Jharkhand News: रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बूस्ट: ₹4,474 करोड़ की दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी

West Bengal and Jharkhand News: रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बूस्ट: ₹4,474 करोड़ की दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी

March 10, 2026

पहले टैक्स: 5%
अब टैक्स: 0%
पुरानी कीमत: ₹77 प्रति लीटर
नई कीमत: ₹75 प्रति लीटर
रुपये की सीधी बचत, 450 एमएल पैक पर 1 रुपये की राहत।

पनीर

पहले टैक्स: 12%
अब टैक्स: 0%
पुरानी कीमत: ₹90 (200 ग्राम पैक)
नई कीमत: ₹80
सीधे 10 रुपये की राहत।

मक्खन

पहले टैक्स: 12%
अब टैक्स: 5%
पुरानी कीमत: ₹305 (500 ग्राम पैक)
नई कीमत: ₹285
20 रुपये की बचत।

घी

पहले टैक्स: 12%
अब टैक्स: 5%
अमूल घी (1 लीटर): ₹650 → ₹610
मदर डेयरी घी (1 लीटर): ₹675 → ₹645
औसतन 30–40 रुपये की बचत।

आइसक्रीम

पहले टैक्स: 18%
अब टैक्स: 5%
अमूल वनीला मैजिक कप (1 लीटर): ₹195 → ₹180
शुगर फ्री शाही अंजीर (125 एमएल): ₹50 → ₹45
छोटे कप से लेकर 1 लीटर तक 5–15 रुपये की राहत।

ब्रेड

पहले टैक्स: 5%
अब टैक्स: 0%
पुरानी कीमत: ₹20
नई कीमत: ₹19
रोजाना खाने वाली ब्रेड अब 1 रुपये सस्ती।

पिज्जा

पहले टैक्स: 5%
अब टैक्स: 0%
₹100 का पिज्जा अब ₹95 में।
बच्चों के फेवरेट पिज्जा पर सीधी 5 रुपये की बचत।

पास्ता

पहले टैक्स: 12%
अब टैक्स: 5%
₹100 का पैकेट अब ₹105 की जगह ₹100–₹102 में।

कॉर्न फ्लेक्स

पहले टैक्स: 12%
अब टैक्स: 5%
500 ग्राम पैक पर 20 रुपये तक की बचत।

नूडल्स

पहले टैक्स: 18%
अब टैक्स: 5%
₹100 का पैकेट अब ₹95 में।

बिस्कुट

पहले टैक्स: 18%
अब टैक्स: 5%
₹5 के पैकेट पर 90 पैसे → 25 पैसे टैक्स
छोटे पैक से लेकर बड़ी रेंज तक फायदा।

नमकीन

पहले टैक्स: 12%
अब टैक्स: 5%
5 के पैक पर 60 पैसे की जगह 25 पैसे टैक्स।
हर बार खरीद पर कुछ न कुछ बचत।

तेल

पहले टैक्स: 18%
अब टैक्स: 5%
₹150 के पैक पर 27 रुपये की बचत।

शैंपू

पहले टैक्स: 18%
अब टैक्स: 5%
100 रुपये बेस प्राइस वाले पैक पर अब सिर्फ ₹5 टैक्स लगेगा।
118 की जगह ₹105 में मिलेगा।

साबुन

पहले टैक्स: 18%
अब टैक्स: 5%
₹30 का साबुन पहले ₹36 में मिलता था, अब सिर्फ ₹31.5 में।

चॉकलेट

पहले टैक्स: 18%
अब टैक्स: 5%
₹50 की चॉकलेट अब ₹44 में।

मिठाइयां

पहले टैक्स: 18%
अब टैक्स: 5%
₹400 किलो मिठाई पर टैक्स ₹72 → ₹20
अब मिठाइयां मिलेंगी लगभग ₹348 में।

पेंसिल

पहले टैक्स: 12%
अब टैक्स: 0%
बच्चों के स्टेशनरी पर पूरी राहत।

रबर (इरेज़र)

पहले टैक्स: 12%
अब टैक्स: 0%
स्कूल बैग हल्का और जेब पर बोझ भी कम।

नोटबुक

पहले टैक्स: 12%
अब टैक्स: 0%
अब हर छात्र को होगी सीधी बचत।

बचत का कैलकुलेशन

अगर एक औसत परिवार महीने में
दूध-पनीर-मक्खन-घी पर ₹500
ब्रेड-पिज्जा-नूडल्स-बिस्कुट पर ₹200
तेल-साबुन-शैंपू पर ₹1000
मिठाइयों-चॉकलेट पर ₹500
बच्चों की स्टेशनरी पर ₹500

खर्च करता है, तो जीएसटी कट से लगभग ₹1200–1500 की सीधी बचत हर महीने होगी। सरकार का यह फैसला सिर्फ त्योहारों के मौसम को ही खुशहाल नहीं बनाएगा, बल्कि सालभर आम जनता की जेब पर बोझ कम करेगा। रोजमर्रा की चीजें सस्ती होने से न केवल मिडिल क्लास बल्कि गरीब तबका भी राहत महसूस करेगा। GST Bachat Utsav सच में हर घर का उत्सव बनने जा रहा है। प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 177
Tags: #common man and gst#direct impact on the pockets#first day of Navratri#GST 2.0 has been implemented
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version