Tuesday, June 9, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

भारत को झटका, अक्षर पटेल घायल,IPS प्रवीण कुमार बने ITBP प्रमुख,छिंदवाड़ा हादसा, 4 साधुओं की मौत,गुजरात दौरे पर पीएम मोदी

DigitalDesk by DigitalDesk
September 20, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार
0
breaking news plat today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारत को झटका, अक्षर पटेल घायल

भारत ने ओमान को 21 रन से हराकर सुपर-4 में जगह बनाई, लेकिन स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल सिर पर चोट लगने से मैदान छोड़कर बाहर गए। अब पाकिस्तान के खिलाफ 21 सितंबर को होने वाले अहम मुकाबले में उनका खेलना संदिग्ध है।

Related posts

alliance with Congress

क्या कांग्रेस का साथ क्षेत्रीय दलों के लिए राजनीतिक नुकसान का सौदा है? चुनावी नतीजों के बाद उठे बड़े सवाल

June 9, 2026
Helion Group in MP

Madhya Pradesh Industry-Friendly Policies:इस शहर में ‘हेलियन ग्रुप’ की भारत की पहली अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भूमि-पूजन

June 9, 2026

आईपीएस प्रवीण कुमार बने आईटीबीपी प्रमुख

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रवीण कुमार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया। पश्चिम बंगाल कैडर के 1993 बैच के अधिकारी कुमार 30 सितंबर 2030 तक पद पर रहेंगे। वे 30 सितंबर 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले राहुल रसगोत्रा का स्थान लेंगे।

माइक वाल्ट्ज़ बने UN में अमेरिकी राजदूत

अमेरिकी सीनेट ने पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज़ को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका का स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया। 43-47 मतों से पारित प्रस्ताव के बाद वह अगले सप्ताह न्यूयॉर्क में महासभा में शामिल होंगे, जहाँ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वार्षिक सभा को संबोधित करेंगे।

सूडान: मस्जिद पर बमबारी, 70 से अधिक की मौत

सूडान सरकार ने अर्धसैनिक बल RSF पर अल-फशर की मस्जिद पर बमबारी का आरोप लगाया। हमले के दौरान सुबह की नमाज़ पढ़ रहे 70 से ज़्यादा लोग मारे गए और कई घायल हो गए। विदेश मंत्रालय ने इसे “जघन्य आतंकी हमला” बताया और मस्जिद आंशिक रूप से नष्ट हो गई।

अमेरिका ने गाजा प्रस्ताव पर लगाया वीटो

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में गाजा पर मानवीय पहुँच के प्रस्ताव पर अमेरिका ने वीटो लगाया। प्रस्ताव में इजरायल से नाकाबंदी हटाने और तत्काल युद्धविराम की मांग थी। साथ ही हमास और अन्य संगठनों द्वारा बंधकों की सम्मानजनक और तत्काल रिहाई की शर्तें भी रखी गई थीं।

उधमपुर मुठभेड़, एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया जबकि गोलीबारी अब भी चल रही है। इलाके में भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है और आतंकियों को चारों ओर से घेर लिया गया है।

UP MLC चुनाव की तैयारी

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। 30 सितंबर से मतदाता सूची के संशोधन का काम शुरू होगा। राज्य चुनाव आयोग ने दिशा-निर्देश जारी कर प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

दिल्ली के स्कूलों को बम धमकी

दिल्ली के कई स्कूलों को बम धमकी भरे ईमेल मिले, जिनमें डीपीएस द्वारका भी शामिल है। सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुँचा। अफरा-तफरी मच गई, लेकिन अब तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।

रोहिणी में पुलिस-गोगी गैंग मुठभेड़

दिल्ली के रोहिणी इलाके में पुलिस और गोगी गैंग के शूटरों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

झारखंड: ट्रेनों का संचालन बाधित

चाईबासा में कुड़मी समाज ने शुक्रवार को ट्रेनों को रोकने का ऐलान किया। इसके चलते रेलवे ने अलर्ट जारी किया है और कई स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रदर्शनकारियों की वजह से कुछ ट्रेनें प्रभावित हुईं।

छिंदवाड़ा हादसा, 4 साधुओं की मौत

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में सड़क हादसे में 4 साधुओं की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुँचे और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। हादसे में इस तरह साधुओं की मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

ट्रंप ने लॉन्च किया ‘Trump Gold Card’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘Trump Gold Card’ लॉन्च किया। इसकी कीमत 1 मिलियन डॉलर रखी गई है। ट्रंप के समर्थकों और निवेशकों के लिए इसे प्रीमियम पहचान पत्र के रूप में पेश किया गया है।

H-1B वीजा पर नई फीस

ट्रंप प्रशासन ने H-1B वीजा आवेदन पर बड़ा बदलाव किया है। अब नए एप्लिकेशन पर 100,000 डॉलर यानी करीब 83 लाख रुपये फीस ली जाएगी। इससे भारतीय आईटी पेशेवरों और अमेरिकी कंपनियों पर बड़ा असर पड़ने की आशंका है।

अमेरिका से इजरायल को हथियार सौदा

ट्रंप प्रशासन ने इजरायल को 6.4 अरब डॉलर के हथियार बेचने का प्रस्ताव रखा है। वहीं, गाजा पर इजरायली हमले और तेज हो गए हैं। इस सौदे को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना भी शुरू हो गई है।

गुजरात दौरे पर पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह रोड शो करेंगे और कई बड़े प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। राज्य में विकास योजनाओं को लेकर भाजपा जोर-शोर से प्रचार कर रही है।

रॉबर्ट वाड्रा केस में सुनवाई

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के मनी लॉन्ड्रिंग केस में आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होगी। ईडी ने वाड्रा के खिलाफ कई अहम सबूत पेश किए हैं।

दरभंगा-बेंगलुरु स्पाइसजेट उड़ान शुरू

बिहार के दरभंगा से बेंगलुरु के लिए स्पाइसजेट की सीधी उड़ान सेवा आज से शुरू हो गई। इस नई उड़ान से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी और दोनों शहरों के बीच संपर्क मजबूत होगा। (प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 377
Tags: #4 sadhus killed#Akshar Patel injured#Chhindwara accident#IPS Praveen Kumar ITBP chief
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version