भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार 19 सितंबर 2025 को कमजोरी देखने को मिली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुरुआती 2 घंटे के भीतर ही सेंसेक्स करीब 300 अंक तक गिर गया। आमतौर पर जब शेयर बाजार में गिरावट आती है और ग्लोबल स्तर पर अनिश्चितता का माहौल बनता है, तब निवेशक सोने-चांदी की ओर रुख करते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। भारतीय बाजार में सोने और चांदी के दामों में तेजी दर्ज की गई है। देश में 24 कैरेट सोने के दाम 160 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़े हैं। वहीं, चांदी के भाव में भी 2000 रुपये प्रति किलोग्राम का उछाल आया है। इस बढ़ोतरी का असर दिल्ली और मुंबई समेत देश के लगभग सभी बड़े शहरों में देखने को मिल रहा है। दिल्ली में आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 1,11,480 रुपये रही, जबकि मुंबई में 1,11,330 रुपये दर्ज की गई। चांदी के दाम भी इसी तरह बढ़कर दिल्ली और मुंबई में 1,11,480 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए।
शेयर बाजार में गिरावट का असर
सेंसेक्स और निफ्टी में आज गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 300 अंकों तक गिर गया। बाजार की इस कमजोरी का सीधा असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ा और दोनों धातुओं में तेजी आ गई।
दिल्ली और मुंबई के भाव
दिल्ली में आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 1,11,480 रुपये और 22 कैरेट 10 ग्राम सोना 1,02,200 रुपये में मिल रहा है। वहीं, मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,11,330 रुपये और 22 कैरेट का 1,02,050 रुपये दर्ज किया गया। दोनों शहरों में चांदी का भाव भी 2000 रुपये प्रति किलो बढ़ा।
प्रमुख शहरों के रेट
चेन्नई और मदुरै में 24 कैरेट सोना 11,160 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट 10,230 रुपये प्रति ग्राम रहा। कोलकाता, हैदराबाद, पुणे, नागपुर और भुवनेश्वर में 24 कैरेट गोल्ड 11,133 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट 10,205 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया।
नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.





