Sunday, June 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

DUSU Elections 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय में कांटे की टक्कर, शुरू हुई वोटिंग 2.75 लाख से ज्यादा छात्र डालेंगे वोट, मैदान में 9 उम्मीदवार

DigitalDesk by DigitalDesk
September 18, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Voting begins for the Delhi University Students Union DUSU Elections 2025
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

DUSU Elections 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय में कांटे की टक्कर, शुरू हुई वोटिंग
2.75 लाख से ज्यादा छात्र डालेंगे वोट, मैदान में 9 उम्मीदवार

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2025 की वोटिंग आज सुबह से शुरू हो चुकी है। देश के सबसे बड़े छात्र संघ चुनावों में गिने जाने वाले इस चुनाव में करीब 2.75 लाख छात्र अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। पहली पाली में सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम की पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक वोटिंग होगी। मतगणना शुक्रवार, 19 सितंबर को होगी।

Related posts

BHEL को मिला ₹21,000 करोड़ का मेगा ऑर्डर, शेयरों में उछाल; सरकारी कंपनी ने रचा नया रिकॉर्ड

BHEL को मिला ₹21,000 करोड़ का मेगा ऑर्डर, शेयरों में उछाल; सरकारी कंपनी ने रचा नया रिकॉर्ड

June 6, 2026
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच बड़ी राहत! जल्द मिलेगा E85 ईंधन, 20 रुपये तक सस्ता होगा नया फ्यूल

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच बड़ी राहत! जल्द मिलेगा E85 ईंधन, 20 रुपये तक सस्ता होगा नया फ्यूल

June 6, 2026

अध्यक्ष पद पर 9 उम्मीदवार मैदान में

इस बार अध्यक्ष पद पर 9 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें प्रमुख नाम अंजलि (एसएफआई-आइसा गठबंधन), जोसलिन नंदिता चौधरी उर्फ जीतू चौधरी (NSUI), और आर्यन मान (ABVP) हैं। इनके अलावा अनुज कुमार, दिव्यांशु सिंह यादव, राहुल कुमार, उमांशी, योगेश मीणा और अभिषेक कुमार भी मुकाबले में हैं।

कौन सी यूनियनें आमने-सामने?

इस बार DUSU चुनावों में चार बड़े मोर्चे आमने-सामने हैं। ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) RSS समर्थित और पिछले एक दशक से DUSU चुनावों में सबसे सफल संगठन। NSUI (नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया): कांग्रेस से जुड़ा छात्र संगठन। लेफ्ट गठबंधन (SFI + AISA): वामपंथी छात्र राजनीति को मजबूत आधार देने की कोशिश में। ASAP (एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स): आम आदमी पार्टी का छात्र संगठन, जो पहली बार बड़े पैमाने पर मैदान में है।

मतदान व्यवस्था
चुनाव के लिए 52 कॉलेज और केंद्रों में 195 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
ईवीएम के लिए: 195 बूथ और 700 मशीनें।
बैलेट पेपर के लिए: 780 बूथ।
दिव्यांग छात्रों के लिए: विशेष बूथ की व्यवस्था।
कुल चार पदों के लिए 21 उम्मीदवार मैदान में हैं।

कौन वोट कर सकता है?

प्रथम वर्ष के छात्र: कॉलेज आईडी न होने पर भी वे वैध फीस रसीद और सरकारी पहचान पत्र (आधार, वोटर आईडी, पैन या ड्राइविंग लाइसेंस) के साथ वोट दे सकते हैं। द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्र के लिए वैध कॉलेज आईडी कार्ड जरूरी। पात्रता की शर्त की बात करें तो 9 सितंबर 2025 (शाम 5 बजे) से पहले डीयू कॉलेजों/विभागों में दाखिला लिया होना चाहिए।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए 600 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं। इनमें 160 पुलिसकर्मी बॉडी वॉर्न कैमरे के साथ। विश्वविद्यालय परिसर और पोलिंग बूथों पर सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से निगरानी। विश्वविद्यालय क्षेत्र में विशेष यातायात व्यवस्था लागू। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने नोटिस जारी कर कहा है कि केवल अधिकृत वाहन ही गेट नंबर 1 से प्रवेश कर पाएंगे। गेट नंबर 4 दोनों दिन बंद रहेगा। मतगणना वाले दिन (19 सितंबर) जीसी नारंग मार्ग और कैवलरी लेन पूरी तरह बंद रहेंगे।

मुकाबला क्यों है खास?

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव केवल एक कैंपस चुनाव नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति का ट्रेंड सेट करने वाला माना जाता है। ABVP पिछले कई वर्षों से लगातार मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है। NSUI इस बार संगठन को पुनर्जीवित करने के लिए आक्रामक रणनीति में है। लेफ्ट गठबंधन (SFI-AISA) कैंपस राजनीति में अपनी खोई हुई जमीन वापस पाना चाहता है। ASAP (AAP का छात्र संगठन) पहली बार छात्र राजनीति में वैकल्पिक एजेंडा लेकर उतरा है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

छात्र राजनीति का भविष्य तय करेंगे नतीजे

2.75 लाख से ज्यादा छात्र मतदाता दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव में अपनी पसंद का नेतृत्व चुनेंगे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों पर होने वाले इस चुनाव के नतीजे न केवल कैंपस राजनीति बल्कि राष्ट्रीय छात्र राजनीति की दिशा भी तय करेंगे। (प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 397
Tags: #Delhi University Students Union DUSU Elections 2025#DUSU Elections 2025#Voting begins
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version