Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home कृषि

हिमाचल में तबाही मचाता मॉनसून….ढही दीवार, कांगड़ा में गिरी चट्टान… जगह-जगह भूस्खलन से दहशत

DigitalDesk by DigitalDesk
September 17, 2025
in कृषि, दिल्ली, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
Heavy rains
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

हिमाचल में तबाही मचाता मॉनसून….ढही दीवार, कांगड़ा में गिरी चट्टान… जगह-जगह भूस्खलन से दहशत

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने एक बार फिर तबाही का मंजर खड़ा कर दिया है। शिमला से लेकर किन्नौर और कांगड़ा तक जगह-जगह लैंडस्लाइड हो रहे हैं। किन्नौर जिले के निगुलसरी में नेशनल हाईवे-5 भारी भूस्खलन के बाद पूरी तरह से बंद हो गया है, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं शिमला में एक पांच मंजिला इमारत के पास हुए बड़े लैंडस्लाइड ने खतरे की घंटी बजा दी है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

खतरे में पांच मंजिला बिल्डिंग

शिमला के पंथाघाटी इलाके में पांच मंजिला बिल्डिंग के ठीक पास भारी भूस्खलन हुआ। इस दौरान पेड़ गिरने और दीवार ढहने के दृश्य कैमरे में कैद हुए। भवन को तुरंत खाली कराया गया ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। सड़क और रेलिंग भी टूटकर नीचे गिर गई। लगातार बारिश के कारण शहर में जगह-जगह पेड़ गिरने और मलबा खिसकने का खतरा बना हुआ है।

कांगड़ा-हमीरपुर बॉर्डर पर बाल-बाल बचे लोग

सुजानपुर (कांगड़ा-हमीरपुर बॉर्डर) पर एक बड़ा हादसा टल गया। एक पहाड़ी से अचानक हुए भूस्खलन की चपेट में कुछ लोग आने ही वाले थे, लेकिन वे समय रहते वहां से भाग निकले। इस दौरान एक कार बाल-बाल बची और एक व्यक्ति को मामूली चोटें आईं।

किन्नौर में नेशनल हाईवे-5 बंद

किन्नौर जिले के निगुलसरी में लगातार हो रही बारिश से नेशनल हाईवे-5 पर भूस्खलन हुआ, जिससे मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। सड़क बंद होने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह इलाका पिछले एक महीने से बार-बार भूस्खलन की वजह से बंद होता आ रहा है।

येलो अलर्ट, पांच जिलों में सतर्कता

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए हिमाचल के ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन और सिरमौर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। गरज-चमक और आंधी-तूफान की आशंका जताई गई है।

शिमला में 14 सेंटीमीटर बारिश दर्ज हुई।

नगरोटा सूरियां (कांगड़ा) में 13 सेमी।

चुराड़ी (चंबा) में 8 सेमी।

सुंदरनगर (मंडी) में 6 सेमी।

गूलर (कांगड़ा) में 5 सेमी।

बारिश की वजह से कई जगह बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित हुई है। हालांकि मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 18 से 22 सितंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि तब तक लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 401
Tags: #Heavy rain in Himachal Pradesh once again#Heavy rains wreak
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version