Tuesday, June 9, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

मोदी के 75वें जन्मदिन पर ट्रम्प की बधाई: फोन कर कहा– आप अद्भुत काम कर रहे; PM बोले– थैंक यू, मेरे दोस्त

DigitalDesk by DigitalDesk
September 17, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
Trump greets Modi on his 75th birthday Called PM Modi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मोदी के 75वें जन्मदिन पर ट्रम्प की बधाई: फोन कर कहा– आप अद्भुत काम कर रहे; PM बोले– थैंक यू, मेरे दोस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर दुनिया भर से शुभकामनाएं आ रही हैं। इस बीच सबसे पहले बधाई देने वालों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प रहे। मोदी और ट्रम्प के बीच हालिया व्यापार तनाव के बीच यह बातचीत बेहद अहम मानी जा रही है।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: ED का संजीव अरोड़ा पर शिकंजा, कई ठिकानों पर छापेमारी..खान सर की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक..हेमंत सोरेन को कानूनी झटका

June 9, 2026
राजस्थान कांग्रेस में फिर गरमाई सियासत! गहलोत के बयान से पायलट बनाम गहलोत विवाद को मिली नई हवा

राजस्थान कांग्रेस में फिर गरमाई सियासत! गहलोत के बयान से पायलट बनाम गहलोत विवाद को मिली नई हवा

June 8, 2026

ट्रम्प का फोन और सोशल मीडिया पोस्ट

मंगलवार देर रात करीब 10:53 बजे पीएम मोदी ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उन्हें फोन कर जन्मदिन की बधाई दी। ट्रम्प ने रात 11:30 बजे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा—”अभी-अभी मेरे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बहुत अच्छी बातचीत हुई। मैंने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वे अद्भुत काम कर रहे हैं। नरेंद्र, रूस-यूक्रेन जंग खत्म करने में आपके सहयोग के लिए धन्यवाद।”

वहीं इसके जवाब में पीएम मोदी ने X पर लिखा “थैंक यू, मेरे दोस्त, प्रेसिडेंट ट्रम्प। मेरे 75वें जन्मदिन पर आपके फोन कॉल और बधाई के लिए आभार। भारत-अमेरिका साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं और यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में आपकी पहल का समर्थन करते हैं।”

टैरिफ विवाद के बाद पहली बातचीत

भारत पर अमेरिका की ओर से 50% टैरिफ लगाए जाने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली सीधी बातचीत रही। 6 अगस्त को ट्रम्प ने रूस से तेल खरीद पर भारत पर 25% टैरिफ लगाया। 7 अगस्त से व्यापार घाटे का हवाला देकर 25% और शुल्क लगाया गया। 27 अगस्त से कुल 50% टैरिफ लागू हो गया। इसके बाद दोनों देशों के रिश्तों में खटास आ गई थी। जर्मन अखबार FAZ के मुताबिक, टैरिफ विवाद के चलते मोदी ने हाल के हफ्तों में ट्रम्प के 4 फोन कॉल नहीं उठाए थे।

ट्रेड डील पर 7 घंटे की बातचीत

तनाव के बीच मंगलवार को दिल्ली में भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर प्रतिनिधियों की बैठक हुई। अमेरिकी प्रतिनिधि ब्रेंडन लिंच और भारत की ओर से विशेष सचिव राजेश अग्रवाल ने करीब 7 घंटे बातचीत की। दोनों पक्षों ने इसे सकारात्मक बताया और कहा कि अगली बैठक की तारीख जल्द तय होगी। यह छठे दौर की बातचीत नहीं थी, बल्कि उसकी तैयारी थी। 25-29 अगस्त को प्रस्तावित छठा दौर टैरिफ विवाद के चलते टाल दिया गया था।

ट्रम्प ने हाल में दो बार मोदी को दोस्त कहा

पिछले 12 दिनों में ट्रम्प ने सार्वजनिक मंचों पर दो बार पीएम मोदी को दोस्त बताया 10 सितंबर – ट्रम्प ने ट्रुथ पर लिखा कि भारत-अमेरिका ट्रेड बैरियर को दूर करने की बातचीत जारी है और वे अपने “बहुत अच्छे दोस्त” मोदी से जल्द मुलाकात करेंगे। मोदी ने जवाब में लिखा कि भारत-अमेरिका नेचुरल पार्टनर हैं।

5 सितंबर – ट्रम्प ने सुबह कहा था कि “भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है”, लेकिन शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पलटते हुए बोले— “मैं हमेशा मोदी का दोस्त रहूंगा।” अगले दिन मोदी ने ट्रम्प की बात का समर्थन करते हुए इसे “पॉजिटिव और दूरदर्शी रणनीतिक साझेदारी” बताया।

फरवरी 2025 में मुलाकात की याद

मोदी और ट्रम्प की आखिरी आमने-सामने मुलाकात फरवरी 2025 में व्हाइट हाउस में हुई थी। उस समय दोनों नेताओं ने रक्षा, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी सहयोग को लेकर चर्चा की थी। अब, जन्मदिन की बधाई के साथ दोनों के बीच संवाद फिर से पटरी पर लौटता दिख रहा है। कुल मिलाकर, मोदी-ट्रम्प बातचीत से संकेत मिल रहे हैं कि 50% टैरिफ विवाद के बावजूद दोनों देशों के बीच संवाद की गुंजाइश बनी हुई है। ट्रम्प की ओर से दोस्त शब्द का इस्तेमाल और मोदी की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया इस रिश्ते को नया मोड़ दे सकती है। (प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 383
Tags: #Called PM Modi#Trump greets Modi on birthday
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version