Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

9 या 10, इस बार कितने दिन की होगी शारदीय नवरात्रि? जानें कब है नवरात्र का पहला दिन और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

DigitalDesk by DigitalDesk
September 16, 2025
in उत्तर प्रदेश, धर्म, मुख्य समाचार, लखनऊ, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
Navratri 2025
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

9 या 10, इस बार कितने दिन की होगी शारदीय नवरात्रि? जानें कब है नवरात्र का पहला दिन और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri 2025: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। साल में चार बार नवरात्रि आती है, लेकिन चैत्र और शारदीय नवरात्रि को प्रमुख माना जाता है। शारदीय नवरात्रि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से आरंभ होती है और नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाती है। इस बार 2025 की नवरात्रि को लेकर खास उत्सुकता है क्योंकि इस वर्ष यह पर्व सामान्य 9 नहीं, बल्कि पूरे 10 दिनों तक चलने वाला है। आइए जानते हैं कि इस बार नवरात्रि कब से कब तक रहेगी, घटस्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है और माता रानी की सवारी कैसी होगी।

Related posts

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

March 9, 2026
T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

March 9, 2026

कितने दिन की होगी शारदीय नवरात्रि 2025?

आम तौर पर नवरात्रि 9 दिनों तक चलती है, लेकिन ज्योतिषीय गणना के अनुसार साल 2025 में यह पर्व 10 दिनों का रहेगा। दरअसल, इस बार श्राद्ध पक्ष में एक तिथि का क्षय और नवरात्र में एक तिथि की वृद्धि हो रही है। इस वजह से नवरात्रि की अवधि बढ़कर 10 दिन की हो गई है।

शारदीय नवरात्रि 2025 की शुरुआत: 22 सितंबर (सोमवार)

समापन: 2 अक्टूबर (गुरुवार)
कुल अवधि: 10 दिन
इस तरह, इस साल भक्तों को मां दुर्गा की साधना और पूजन का अतिरिक्त अवसर प्राप्त होगा।

घटस्थापना कब होगी?

नवरात्रि की शुरुआत घटस्थापना से होती है। यह प्रक्रिया शुभ मुहूर्त में की जाती है, ताकि घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।
प्रतिपदा तिथि प्रारंभ: 22 सितंबर 2025, रात 1:23 बजे
प्रतिपदा तिथि समाप्त: 23 सितंबर 2025, सुबह 2:55 बजे
चूंकि प्रतिपदा तिथि का आरंभ 22 सितंबर को हो रहा है, इसलिए घटस्थापना इसी दिन की जाएगी।

शुभ मुहूर्त:

सुबह का मुहूर्त: 6:09 बजे से 8:06 बजे तक
दोपहर का अभिजीत मुहूर्त: 11:49 बजे से 12:38 बजे तक
इन दोनों समयों में से किसी भी अवधि में कलश स्थापना करना अत्यंत शुभ माना जाएगा।

नवरात्रि 2025 में माता रानी की सवारी

नवरात्रि के अवसर पर मां दुर्गा का आगमन और गमन किस वाहन पर होता है, इसे भी बेहद शुभ या अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि यह संकेत आने वाले वर्ष के सुख, समृद्धि और सामाजिक परिस्थितियों से जुड़ा होता है।

इस बार माता रानी हाथी पर सवार होकर आ रही हैं।

हाथी पर आगमन: सुख, शांति, समृद्धि और कृषि क्षेत्र में उन्नति का संकेत माना जाता है। यह दर्शाता है कि वर्ष समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगा।

नवरात्रि का महत्व

नवरात्रि सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह आध्यात्मिक शुद्धि और आत्मबल बढ़ाने का पर्व है। इन नौ (या इस बार दस) दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। पहले दिन मां शैलपुत्री दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। इसके बाद के दिनों में चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और नवरात्रि के अंतिम दिनमां सिद्धिदात्री की आराधना की जाती है। इसके बाद दसवें दिन विजयादशमी यानी दशहरा का पर्व मनाया जाता है, जो असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है।

पूजा विधि और परंपराएं

नवरात्रि में भक्त व्रत रखते हैं, सुबह-शाम मां की आरती करते हैं और पूरे घर में शुद्धता बनाए रखते हैं। नौ दिन तक अखंड ज्योति जलाने, दुर्गा सप्तशती का पाठ करने और कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। इस बार 10 दिनों की नवरात्रि होने से श्रद्धालु अतिरिक्त समय तक मां की भक्ति में लीन रह पाएंगे। साल 2025 की शारदीय नवरात्रि खास होने जा रही है। जहां सामान्यत: यह पर्व 9 दिनों तक सीमित रहता है, वहीं इस बार यह 10 दिन का होगा। 22 सितंबर को घटस्थापना होगी और 2 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ इसका समापन होगा। मां दुर्गा इस बार हाथी पर सवार होकर आ रही हैं, जो आने वाले समय में समृद्धि और सुख-शांति का शुभ संकेत है। भक्तों के लिए यह नवरात्रि न सिर्फ भक्ति और आस्था का अवसर होगी, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक शांति पाने का भी विशेष समय साबित होगी।…. प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 447
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version