Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

लालू से मुलाकात को लेकर विवादों में घिरे विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी…चारा घोटाले के दोषी हैं लालू यादव !

DigitalDesk by DigitalDesk
September 9, 2025
in स्पेशल
0
Opposition candidate B Sudarshan Reddy surrounded by controversy over meeting Lalu Prasad Yadav
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लालू से मुलाकात को लेकर विवादों में घिरे विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी…चारा घोटाले के दोषी हैं लालू यादव !

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति पद के लिए आज चुनाव में विपक्षी INDIA गठबंधन के साझा उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ओर एनडीए के एनडीए के सीपी राधाकृष्णन के बीच सीधी जंग है। इससे पहले सोमवार को INDIA गठबंधन के साझा उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी विवादों में घिर गए हैं। वजह है उनकी हालिया मुलाकात राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से। कानूनी जगत की कुछ नामी हस्तियों ने इस मुलाकात पर कड़ी आपत्ति जताई है और इसे अनुचित ठहराया है।

Related posts

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026
Ladli Behna Yojana Manju Yadav life changed She became self reliant by opening a sewing center

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना: बदली मंजू यादव की जिंदगी…सिलाई सेंटर खोलकर बनीं आत्मनिर्भर…अन्य महिलाओं को भी दे रहीं रोजगार

March 8, 2026

कानूनी दिग्गजों का बयान

पूर्व न्यायाधीशों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने एक दिन पहले सोमवार को एक साझा बयान जारी कर कहा कि रेड्डी का लालू प्रसाद यादव से मिलना कतई उचित नहीं था। इस बयान में कहा गया कि राजद प्रमुख यादव 940 करोड़ रुपये के चारा घोटाले में दोषी करार दिए जा चुके हैं। ऐसे व्यक्ति से मुलाकात एक संवैधानिक पद के उम्मीदवार की छवि पर सवाल उठाती है।

मुलाकात की तस्वीरें वायरल

लालू प्रसाद यादव ने पिछले सप्ताह बी. सुदर्शन रेड्डी के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर साझा की थी। इन तस्वीरों में दोनों नेताओं को हंसते-बोलते और गर्मजोशी से बातचीत करते देखा गया। यही तस्वीरें अब विवाद का कारण बनीं। आलोचकों का कहना है कि यह मुलाकात जनता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति गलत संदेश देती है।

मुलाकात का तर्क और आलोचना

रेड्डी खेमे की ओर से इस मुलाकात को सामान्य बताया गया और कहा गया कि यह सिर्फ चुनाव पर परामर्श और राजनीतिक समर्थन जुटाने के मकसद से हुई थी। लेकिन कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि चूंकि लालू यादव न तो सांसद हैं और न ही उपराष्ट्रपति चुनाव के मतदाता, इसलिए उनसे चुनाव पर चर्चा का कोई औचित्य नहीं बनता।

विपक्षी राजनीति पर असर

INDIA गठबंधन ने रेड्डी को उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में उनकी यह मुलाकात गठबंधन की नैतिक स्थिति को कमजोर कर सकती है। खासकर तब, जब NDA इस मुद्दे को सियासी हथियार बनाकर प्रचार में इस्तेमाल करे। भाजपा के नेताओं ने पहले भी कई मौकों पर लालू यादव को भ्रष्टाचार का प्रतीक बताया है। अब इस मुलाकात से विपक्ष पर “दोहरा मापदंड” अपनाने के आरोप लग सकते हैं।

NDA बनाम INDIA – सियासी समीकरण

उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA ने सी.पी. राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है। उनकी स्थिति संसद में संख्या बल के कारण मजबूत मानी जा रही है। INDIA गठबंधन के लिए यह चुनाव पहले ही कठिन था, ऊपर से उम्मीदवार का यह विवाद और मुश्किलें खड़ी कर सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि भाजपा और उसके सहयोगी दल इस विवाद को संसद से लेकर चुनाव प्रचार तक हवा देंगे।

जनता के बीच संदेश

कानून के जानकारों का कहना है कि बी. सुदर्शन रेड्डी जैसे पूर्व न्यायाधीश से अपेक्षा की जाती है कि वे पूरी राजनीतिक प्रक्रिया में एक आदर्श आचरण पेश करें। लेकिन लालू यादव से निजी मुलाकात यह संकेत देती है कि गठबंधन की राजनीति में नैतिक मूल्यों से समझौता हो रहा है। जनता के बीच यह संदेश भी जा सकता है कि विपक्ष सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।

लालू यादव की भूमिका

हालांकि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्य कारणों से सक्रिय राजनीति से दूर रहते हैं, फिर भी बिहार की राजनीति में उनका प्रभाव बरकरार है। उनका परिवार—तेजस्वी यादव और मीसा भारती—बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस लिहाज से INDIA गठबंधन के नेता उनसे समीकरण साधने में लगे रहते हैं। लेकिन भ्रष्टाचार मामलों में सज़ा पाए नेता से मुलाकात विपक्ष के लिए उल्टा पड़ सकती है। बी. सुदर्शन रेड्डी और लालू यादव की मुलाकात ने उपराष्ट्रपति चुनाव को नए विवाद में धकेल दिया है। यह मामला सिर्फ व्यक्तिगत भेंट का नहीं, बल्कि राजनीतिक और नैतिक मूल्यों का भी सवाल बन गया है। जहां NDA इसे विपक्ष की कमजोरी और अवसरवादिता के रूप में पेश करेगा, वहीं INDIA गठबंधन को अपने उम्मीदवार के कदम का बचाव करना आसान नहीं होगा। (प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 328
Tags: #controversy over meeting Lalu Prasad Yadav#Opposition candidate B Sudarshan Reddy
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version