Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मनोरंजन

Asia Cup 2025 हार्दिक पांड्या की घड़ी ने खींचा सबका ध्यान, कीमत सुनकर दंग रह जाएंगे आप

DigitalDesk by DigitalDesk
September 8, 2025
in स्पेशल
0
Asia Cup 2025 हार्दिक पांड्या की घड़ी ने खींचा सबका ध्यान, कीमत सुनकर दंग रह जाएंगे आप
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नई दिल्ली। एशिया कप 2025 के लिए दुबई पहुंचे टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियों में हैं। मैदान पर जहां उनका नया हेयरस्टाइल चर्चा का विषय बना, वहीं उनकी कलाई पर नजर आई घड़ी ने सबको हैरान कर दिया। बताया जा रहा है कि प्रैक्टिस सेशन के दौरान हार्दिक ने जिस घड़ी को पहना था, उसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपये है—जो कि एशिया कप की प्राइज मनी से भी कहीं ज्यादा है।

एशिया कप प्राइज मनी से भी महंगी घड़ी
एशिया कप 2025 की कुल प्राइज मनी लगभग 2.6 करोड़ रुपये है, जबकि हार्दिक पांड्या की घड़ी की कीमत इसका लगभग 8 गुना यानी 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह तथ्य सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा छिड़ गई कि पांड्या का स्टाइल गेम क्रिकेट के मैदान से ज्यादा चमकदार है।

Related posts

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026
Ladli Behna Yojana Manju Yadav life changed She became self reliant by opening a sewing center

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना: बदली मंजू यादव की जिंदगी…सिलाई सेंटर खोलकर बनीं आत्मनिर्भर…अन्य महिलाओं को भी दे रहीं रोजगार

March 8, 2026

कौन सी है ये सुपर एक्सक्लूसिव घड़ी?
हार्दिक पांड्या ने जो टाइमपीस पहना, उसका नाम Richard Mille RM27-04 है। यह दुनिया की सबसे दुर्लभ घड़ियों में गिनी जाती है क्योंकि इसके केवल 50 ही पीस बनाए गए हैं। इसे मूल रूप से टेनिस लीजेंड राफेल नडाल के लिए डिजाइन किया गया था। इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमत करीब 22,50,000 अमेरिकी डॉलर बताई जाती है।

घड़ी की खासियत क्या है?
इस घड़ी का वजन स्ट्रैप सहित केवल 30 ग्राम है, लेकिन मजबूती इतनी कि यह 12,000 जी-फोर्स तक का दबाव सह सकती है। इसका डिजाइन टेनिस रैकेट की तरह दिखता है, जिसमें 0.27 मिमी पतला स्टील केबल ग्रेड 5 टाइटेनियम बेजल में 38 बार बुना गया है। इस जालीदार ढांचे पर टिका मुख्य हिस्सा टाइटेनियम हुक्स से जुड़ा है, जिन पर 5N गोल्ड PVD कोटिंग की गई है। यही वजह है कि यह घड़ी केवल टाइमपीस नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग का कमाल कही जाती है।

हार्दिक और लग्जरी लाइफस्टाइल
हार्दिक पांड्या का नाम पहले भी लग्जरी कारों, महंगे कपड़ों और एक्सेसरीज को लेकर सुर्खियों में आता रहा है। लेकिन इस बार उनकी घड़ी ने एशिया कप की पूरी चर्चा ही पलट दी। क्रिकेट फैंस अब मैच से ज्यादा उनकी इस घड़ी की तस्वीरों को शेयर कर रहे हैं।

 

 

 

 

Post Views: 301
Tags: #HardikPandya #AsiaCup2025 #RichardMille #LuxuryLifestyle #CricketNews
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version