Saturday, July 25, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

मऊगंज को मिलेगा विकास का तोहफ़ा…मुख्यमंत्री देंगे 241.33 करोड़ की सौगात

DigitalDesk by DigitalDesk
September 7, 2025
in स्पेशल
0
Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav on Sunday visited Mauganj in Rewa district
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मऊगंज को मिलेगा विकास का तोहफ़ा…मुख्यमंत्री देंगे 241.33 करोड़ की सौगात

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को रीवा जिले के मऊगंज प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे मऊगंज को 241 करोड़ 33 लाख रुपये से अधिक की विकास सौगात देंगे। इसमें संयुक्त जिला कार्यालय भवन का शिलान्यास, कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री देवतालाब में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी वितरित करेंगे। आइए देखते हैं पूरी रिपोर्ट।

Related posts

Big Breaking News: NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, 12 साल में पहली बार मोदी सरकार के किसी केंद्रीय मंत्री ने छोड़ा पद

Big Breaking News: NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, 12 साल में पहली बार मोदी सरकार के किसी केंद्रीय मंत्री ने छोड़ा पद

July 25, 2026
Jantar Mantar

Student protest at Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस की अभेद्य किलेबंदी; संसद मार्ग बना हाई सिक्योरिटी जोन

July 25, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मऊगंज दौरा
  • मऊगंज को 241 करोड़ की सौगात
  • देवतालाब स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम
  • हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ

रीवा जिले के मऊगंज में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 सितंबर को विकास कार्यों का बड़ा पैकेज लेकर आ रहे हैं। इस प्रवास के दौरान मऊगंज के लोगों को 241 करोड़ 33 लाख रुपये की सौगात दी जाएगी। इस सौगात में प्रमुख रूप से संयुक्त जिला कार्यालय भवन का शिलान्यास शामिल है। लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। इसके अलावा मुख्यमंत्री 37 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से तैयार 16 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

16 कार्यों का लोकार्पण – 37.50 करोड़

इसके साथ ही सीमएम यहां 203 करोड़ 83 लाख रुपये की लागत से होने वाले 6 विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन भी करने वाले हैं। बताया जाता है कि विकाय के इन कार्यों के पूरा होने के बाद यहां मऊगंज क्षेत्र में प्रशासनिक और बुनियादी ढांचे की स्थिति और मजबूत हो जाएगी।

6 कार्यों का भूमिपूजन – 203.83 करोड़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मऊगंज प्रवास केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं रहेगा। वे मऊगंज क्षेत्र की प्राकृतिक और धार्मिक धरोहरों का भी दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री बहुती प्रपात का अवलोकन करेंगे और देवतालाब स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे।

बहुती प्रपात का करेंगे अवलोकन
देवतालाब शिव मंदिर में पूजा

देवतालाब स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। यहां मुख्यमंत्री विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभ वितरित करेंगे। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, पीएम स्वनिधि योजना, आयुष्मान कार्ड और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े हितलाभ शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ राज्य के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं मऊगंज विधायक गिरीश गौतम भी मंच पर उपस्थित रहेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे।

राजनीतिक दृष्टि से भी यह कार्यक्रम बेहद अहम माना जा रहा है। क्योंकि मऊगंज को हाल ही में जिला घोषित किया गया है। ऐसे में यहां विकास कार्यों की सौगात देकर सरकार एक बड़ा संदेश देना चाहती है। लोगों का मानना है कि इन विकास कार्यों के पूरे हो जाने से मऊगंज के स्वरूप में बड़ा बदलाव आएगा। संयुक्त जिला कार्यालय भवन बनने से प्रशासनिक कामकाज मऊगंज में ही हो सकेगा और लोगों को रीवा मुख्यालय तक बार-बार नहीं जाना पड़ेगा।

“संयुक्त जिला कार्यालय भवन से मिलेगी सुविधा”

ग्रामीणों और हितग्राहियों का कहना है कि मुख्यमंत्री के इस प्रवास से उन्हें उम्मीदें जगी हैं। अब तक कई योजनाओं का लाभ धीरे-धीरे मिलता था, लेकिन सीधे मुख्यमंत्री के हाथों से लाभ वितरण होने से योजनाओं के प्रति भरोसा और बढ़ेगा।मुख्यमंत्री के आने से मऊगंज को बड़ी सौगात मिल रही है। हमें उम्मीद है कि जिला बनने के बाद अब विकास कार्य तेजी से होंगे और योजनाओं का लाभ भी समय पर मिलेगा। मुख्यमंत्री का यह प्रवास विकास कार्यों के साथ-साथ धार्मिक आस्था और जनसंपर्क का भी बड़ा अवसर माना जा रहा है। मऊगंज को 241 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात मिलने के बाद यहां विकास की नई तस्वीर उभरने की उम्मीद जताई जा रही है।

Post Views: 257
Tags: #MP CM Mohan Yadav in Mauganj #Rewa district
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version