Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

Gujarat Assembly Election: दूसरे चरण का मतदान जारी, मध्य और उत्तर गुजरात के त्रिकोणीय संघर्ष में शहं ‘शाह’ कौन ?

DigitalDesk by DigitalDesk
December 5, 2022
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Gujarat Assembly Election: दूसरे चरण का मतदान जारी, मध्य और उत्तर गुजरात के त्रिकोणीय संघर्ष में शहं ‘शाह’ कौन ?

गुजरात चुनाव एक्जिट पोल में बीजेपी की सरकार

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान जारी है। यहां 833 उम्मीदवार मैदान में हैं। दूसरे चरण में मध्य गुजरात – उत्तर गुजरात का इलाका बीजेपी ही नहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के लिए भी खासा अहम माना जा रहा है। दरअसल इन 93 सीटों में से 54 सीट ऐसी है जो ग्रामीण अंचल की हैं तो वहीं 39 सीट शहरी क्षेत्र से हैं।जिनमें अहमदाबाद और वडोदरा सहित शहरी इलाकों में बीजेपी अग्निपरीक्षा के दौर से गुजर रही है। उधर उत्तर गुजरात को कांग्रेस का परंपरागत गढ़ माना जाता है जो ओबीसी बाहुल्य इलाका भी है। दूसरे चरण की 93 सीटों मे से कांग्रेस 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। उसने अपने सहयोगी दल एनसीपी के लिए दो सीट छोड़ दी है। बीटीपी 12 और बीएसपी 44 सीटों पर चुनावी मैदान में है।

बीजेपी के कब्जे में 93 में से 51 सीट

गुजरात के दूसरे चरण में मध्य गुजरात की 61 और उत्तर गुजरात की 32 सीटों पर मतदान हो रहा है। दौर कांग्रेसए बीजेपी और आम आदमी पार्टी तीनों के लिए कठीन परीक्षा का दौर है। पिछले 2017 के विधानसभा चुनाव बीजेपी ने इन 93 सीटों में से 51 सीट पर कब्जा किया था। जबकि कांग्रेस के खाते हमें 39 सीट ही आई थी। तीन सीटें निर्दलीय के खाते में गई थी। जिसमें से बीटीपी ने दो और एक सीट निर्दलीय के रुप में जिग्नेश मेवानी ने जीत हासिल की थी।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

क्या मध्य गुजरात में बचेगा बीजेपी का गढ़?

दूसरे चरण की सीटों को क्षेत्रीय आधार पर आंकलन करें तो मध्य गुजरात को बीजेपी का गढ माना जाता है। यहां 61 में से 37 सीटों पर पिछले चुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल की थी। 22 सीट कांग्रेस को मिली थीं। अन्य के खाते में दो सीटें थी। उत्तर गुजरात में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर हुई थी। पिछले चुनाव में यहां की 32 में से 17 सीटें कांग्रेस के खाते में गई थी तो 14 सीटों पर बीजेपी को जीत मिली थी। एक सीट पर कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार जिग्नेश मेवानी ने जीत हासिल की थी।

गांव में अब भी नजर आती है कांग्रेस

गुजरात में कांग्रेस दो दशक से सत्ता से बाहर है, लेकिन उत्तर गुजरात और मध्य गुजरात के ग्रामीण अंचल की सीटों पर कांग्रेस ने पकड़ हमेशा से मजबूत बनाए रखी है। पिछले 2017 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिहाज से इन दोनों इलाकों की ग्रामीण क्षेत्रों की सीटों पर काफी बेहतर नतीजे आए थे। उत्तर गुजरात में कांग्रेस का प्रदर्शन बीजेपी के मुकाबले बेहतर रहा था। कांग्रेस को बीजेपी से तीन सीटें अधिक मिली थीं और एक सीट पर उसके समर्थित निर्दलीय जीता था।

शहर पर बीजेपी का जनाधार

उत्तर गुजरात में कांग्रेस का पल्ला भारी रहा था जबकि दक्षिण गुजरात में बीजेपी ने एकतरफा जीत दर्ज की थी। मध्य गुजरात सीटों के लिहाज से सबसे बड़ा इलाका है। यहां अहमदाबाद और वडोदरा जैसे बडे़ जिले याामिल है जो भाजपा का गढ़ माने जाते हैं। अहमदाबाद में सबसे ज्यादा 21 और वडोदरा में 10 सीटें आती हैं। अहमदाबाद की 21 में से 15 सीट और वडोदरा की 10 में से 8 सीटों पर बीजेपी को जीत हासिल हुई थी। लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी यहा पूरा दम लगा रही है।

33 पर ओबीसी 15 पर पाटीदार

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 93 सीटों में 33 सीटों पर पिछड़ावर्ग की निर्णायक भूमिका है। वहीं 15 सीट ऐसी हैं जो पाटीदार बहुल हैं। यहां पाटीदार समाज ही जीत हार का फैसला करता है। इसे पूर्व सीएम शंकरसिंह वाघेला का भी गढ़ माना जाता है। शंकर सिंह वाघेला कांग्रेस के साथ है।

युवा तिकड़ी की परीक्षा

दूसरे चरण में में गुजरात के कई कद्दावर नेताओं के भाग्य का फैसला होना है। यहां प्रदेश के युवा नेता हार्दिक पटेलए अल्पेष ठाकोर और जिग्नेश मेवानी के लिए इम्तिहान की घड़ी है। बता दें घाटलोडिया सीट से सीएम भूपेंद्र पटेल मैदान में हैं। तो वीरमगाम से बीजेपी ने हार्दिक पटेल को मैदान में उतारा है। गांधीनगर दक्षिण से अल्पेश ठाकोर चुनाव मैदान में हैं। वडगाम सीट पर दलित नेता जिग्नेश मेवानी को कांग्रेस ने मैदान में उतारा है तो जैतपुर सीट से विपक्ष के नेता सुखराम राठवा चुनाव लड़ रहे हैं। वाघोडिया सीट पर बीजेपी के बागी नेता मधु श्रीवास्तव निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

Post Views: 252
Tags: 833 candidatesgujarat assembly electionssecond phasevoting on 93 seats
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version