Wednesday, March 11, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

घर-मकान डूबे, सड़कें बनीं दरिया…देशभर में तबाही बरपा रहा मानसून दिल्ली ही नहीं पंजाब ओर जम्मू से लेकर हिमाचल—उत्तराखंड तक बारिश के साथ बाढ़ का कहर…

DigitalDesk by DigitalDesk
September 3, 2025
in स्पेशल
0
In Rudraprayag Uttarakhand a flood came from the mountain and the whole village disappeared
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

घर-मकान डूबे, सड़कें बनीं दरिया…देशभर में तबाही बरपा रहा मानसून

दिल्ली ही नहीं पंजाब ओर जम्मू से लेकर हिमाचल—उत्तराखंड तक बारिश के साथ बाढ़ का कहर…

Related posts

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026
Ladli Behna Yojana Manju Yadav life changed She became self reliant by opening a sewing center

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना: बदली मंजू यादव की जिंदगी…सिलाई सेंटर खोलकर बनीं आत्मनिर्भर…अन्य महिलाओं को भी दे रहीं रोजगार

March 8, 2026

देश के कई राज्यों में मानसून इस बार राहत नहीं, बल्कि कहर बनकर बरस रहा है। पहाड़ों से लेकर मैदान तक हर तरफ तबाही के ही दृश्य हैं। कहीं बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, तो कहीं भूस्खलन से सड़कें और पुल टूट गए हैं। दिल्ली, पंजाब और पहाड़ी राज्यों में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। मौसम विभाग ने कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है, लेकिन स्थिति काबू में आती नहीं दिख रही।

5 सितंबर तक भारी बारिश का सिलसिला

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि 5 सितंबर तक उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश जारी रहेगी। पहाड़ों पर हो रही तेज बरसात मैदानी इलाकों को भी डुबो रही है। नदियां उफान पर हैं, पुल टूट रहे हैं और सड़कें दरिया जैसी हो गई हैं।

दिल्ली की डूबती तस्वीर

देश की राजधानी दिल्ली बाढ़ जैसी स्थिति का सामना कर रही है।

लगातार बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया है।

मुख्य सड़कों पर जाम के हालात हैं।

मेट्रो और बस सेवाओं पर भी असर पड़ा है।

दिल्ली-NCR में आज रेड अलर्ट घोषित किया गया है। नोएडा और गाजियाबाद में प्रशासन ने एहतियातन सभी स्कूलों को बंद रखने और बच्चों को ऑनलाइन क्लास देने के निर्देश जारी किए हैं।

पंजाब और जम्मू में हालात खराब

पंजाब के कई ज़िलों में नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। गांवों में पानी घुस गया है, जिससे लोग सुरक्षित जगहों की ओर पलायन कर रहे हैं। वहीं जम्मू क्षेत्र में लगातार बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। नेशनल हाइवे कई जगहों पर बंद पड़ा है, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित है।

हिमाचल और उत्तराखंड में तबाही

हिमाचल प्रदेश: मंडी और कुल्लू जिलों में लगातार भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। कई घर जमींदोज़ हो गए और कई लोग मलबे में दब गए। पहाड़ी रास्ते बंद हैं और राहत कार्यों में भी बाधा आ रही है।

उत्तराखंड: गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्रों में बारिश से भारी नुकसान हुआ है। नदियां उफान पर हैं और कई गांवों का संपर्क टूट गया है। चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में हालात सबसे ज्यादा बिगड़े हुए हैं।

प्रशासन अलर्ट पर, लेकिन मुश्किलें बरकरार

राज्य सरकारों और स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज़ कर दिए हैं। सेना और NDRF की टीमें प्रभावित इलाकों में तैनात की गई हैं। कई जगहों पर हेलीकॉप्टर से बचाव अभियान चल रहा है।
फिर भी पहाड़ों से लगातार गिरते पत्थर और मलबा राहत कार्य को चुनौती दे रहे हैं।

आम जनता बेहाल

लोगों के घर डूब गए हैं, खेत-खलिहान बर्बाद हो गए हैं और सड़कें दरिया बन चुकी हैं। कई परिवार अस्थायी शरण स्थलों पर जाने को मजबूर हैं। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक़्क़त का सामना करना पड़ रहा है।

अर्थव्यवस्था पर भी असर

लगातार हो रही बारिश और बाढ़ का असर अर्थव्यवस्था पर भी दिख रहा है। परिवहन ठप होने से व्यापारिक गतिविधियां बाधित हैं। फल और सब्जियों की आपूर्ति प्रभावित होने से दाम आसमान छूने लगे हैं। पर्यटन पर भी करारी चोट पड़ी है, खासकर हिमाचल और उत्तराखंड जैसे राज्यों में। मानसून की यह मार अभी थमने का नाम नहीं ले रही। 5 सितंबर तक हालात और बिगड़ सकते हैं। मौसम विभाग की चेतावनी और प्रशासन की कोशिशों के बावजूद आम जनता परेशान है। दिल्ली से लेकर पहाड़ों तक हर तरफ बारिश और बाढ़ की तबाही की तस्वीरें हैं।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटों के भीतर अचानक बाढ़ का मध्यम से उच्च जोखिम जताया है। लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ गया है। IMD का कहना है कि 5 सितंबर तक बारिश और कहर बरपा सकती है। सबसे ज्यादा खतरा पहाड़ी राज्यों और जम्मू संभाग में है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और अलर्ट का पालन करें।

उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बाढ़ का खतरा

उत्तराखंड: अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टेहरी और उत्तरकाशी में बाढ़ की आशंका।
जम्मू-कश्मीर व लद्दाख: अनंतनाग, डोडा, कठुआ, किस्तवार, कुलगाम, पुंछ, रामबन, रियासी और उधमपुर सबसे ज्यादा संवेदनशील।
हिमाचल प्रदेश: चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहुल-स्पीति, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में अलर्ट।
जम्मू में चिनाब नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बीएचईपी जलाशय से पानी छोड़े जाने के बाद प्रशासन ने लोगों को नदी किनारों और नालों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है।

जम्मू-कश्मीर: आज सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद।

गाजियाबाद: भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए 3 सितंबर को नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूल बंद रहेंगे।
हरियाणा: रेड अलर्ट जारी, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द।

बारिश से तबाही के ताजा हालात
सांबा (जम्मू) में भूमि धंसने से कई घरों और सड़कों में दरारें, गांव के परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया। पंजाब में बाढ़ से फसलें तबाह, जानवर बहकर पाकिस्तान तक पहुंचे। दिल्ली में इस मानसून में बारिश का आंकड़ा 1,000 मिमी पार कर गया, जो औसत 774 मिमी से कहीं ज्यादा है।

Post Views: 177
Tags: #Houses and buildings submerged#Monsoon wreaking havoc across the country #Floods wreaking havoc along with rain#Roads turned into rivers
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version