Tuesday, October 27, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

महानदी जल विवाद: छत्तीसगढ़ और ओडिशा ने की विवाद को सुझाने की ये नई पहल…!

DigitalDesk by DigitalDesk
August 31, 2025
in स्पेशल
0
Mahanadi water dispute Chhattisgarh and Odisha took this new initiative to resolve the dispute
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महानदी जल विवाद: छत्तीसगढ़ और ओडिशा ने की विवाद को सुझाने की ये नई पहल…!

महानदी जल विवाद को सुलझाने के लिए अब छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सरकारों ने बातचीत का रास्ता अपनाने का निर्णय लिया है। लंबे समय से चली आ रही खींचतान को खत्म करने के लिए दोनों राज्यों ने नई पहल शुरू की है। इसके तहत दोनों राज्यों की तकनीकी समितियाँ हर सप्ताह बैठक करेंगी और विवाद का स्थायी समाधान निकालने का प्रयास करेंगी।

Related posts

Mungda and has carried forward the legacy of the Mangeshkar family is set to receive a major honor

भूपेन हजारिका राष्ट्रीय पुरस्कार…: ‘मुंगड़ा’ गीत से पहचान, मंगेशकर परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने वाली गायिका को मिलेगा बड़ा सम्मान

October 26, 2026
Karwa Chauth 2026

करवा चौथ 2026: गर्भवती महिलाएं निर्जला व्रत रखने से पहले बरतें सावधानी, जानें डॉक्टरों की सलाह

October 26, 2026

नई दिल्ली में हुई बैठक

नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्य सचिवों और जल संसाधन सचिवों की बैठक हुई। बैठक में सहमति बनी कि संयुक्त टीम बनाई जाएगी, जिसमें दोनों राज्यों के इंजीनियर और विशेषज्ञ शामिल होंगे। यह टीम पानी के बँटवारे, परियोजनाओं और आपसी तालमेल से जुड़े मुद्दों पर हर हफ़्ते चर्चा करेगी।

आगे की रणनीति

सितंबर 2025 से दोनों राज्यों की तकनीकी समितियाँ साप्ताहिक बैठक करेंगी। अक्टूबर 2025 में मुख्य सचिवों और जल संसाधन सचिवों की एक और बैठक होगी। दिसंबर 2025 में मुख्यमंत्री स्तर पर मुलाक़ात की संभावना है, यदि बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ी।

क्या है महानदी जल विवाद?

महानदी छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले से निकलकर ओडिशा होते हुए बंगाल की खाड़ी में मिलती है। ओडिशा का आरोप है कि छत्तीसगढ़ ने नदी पर कई बाँध और बैराज बनाकर पानी रोक लिया है, जिससे राज्य में गर्मियों और खेती के मौसम में पानी की भारी कमी हो जाती है। दूसरी ओर, छत्तीसगढ़ का कहना है कि उसकी योजनाएँ अपनी ज़रूरत के अनुसार हैं और ओडिशा को भी पर्याप्त पानी मिलता है।
इस मुद्दे को लेकर दोनों राज्यों के बीच कई बार विवाद बढ़ा और केंद्र सरकार को बीच में आना पड़ा। इसी उद्देश्य से केंद्र ने महानदी जल विवाद ट्रिब्यूनल का गठन भी किया था।

क्यों अहम है यह पहल?

इस नए प्रयास से उम्मीद की जा रही है कि दोनों राज्य आपसी समझौते और सहयोग से समाधान ढूँढ पाएँगे। तकनीकी स्तर पर नियमित बातचीत से विवाद के बिंदु स्पष्ट होंगे और राजनीतिक टकराव की स्थिति से बचा जा सकेगा। अगर मुख्यमंत्री स्तर पर बैठक होती है तो यह एक बड़ा राजनीतिक संदेश भी होगा कि दोनों राज्य आपसी संवाद से आगे बढ़ना चाहते हैं। यह पहल न सिर्फ दोनों राज्यों के लिए, बल्कि लाखों किसानों और नागरिकों के लिए राहत की उम्मीद लेकर आई है।—( प्रकाश कुमार पांडेय)

Tags: #Chhattisgarh and Odisha#Mahanadi water dispute#new initiative to resolve the dispute
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version