Wednesday, March 11, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बिहार विधानसभा चुनाव: 3 लाख ‘संदिग्ध’ वोटर्स को ECI का नोटिस… नागरिकता साबित नहीं की तो कट जाएगा नाम,,,65 लाख नाम पहले ही हटाए जा चुके!

DigitalDesk by DigitalDesk
August 29, 2025
in स्पेशल
0
ECI issues notice to 3 lakh suspicious voters in Bihar citizenship is not proved
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार में 3 लाख ‘संदिग्ध’ वोटर्स को ECI का नोटिस… नागरिकता साबित नहीं की तो कट जाएगा नाम

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची की समीक्षा बड़े पैमाने पर की जा रही है। चुनाव आयोग (ECI) ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत 3 लाख से अधिक संदिग्ध वोटरों को नोटिस जारी किया है। आयोग ने इन लोगों से अपनी नागरिकता साबित करने के लिए वैध दस्तावेज मांगे हैं। यदि ये मतदाता निर्धारित समय सीमा में आवश्यक कागजात नहीं देंगे, तो उनके नाम अंतिम मतदाता सूची से काट दिए जाएंगे।

Related posts

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

March 11, 2026
Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026

30 सितंबर को जारी होगी अंतिम सूची

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि बिहार की फाइनल वोटर लिस्ट 30 सितंबर को प्रकाशित होगी। उससे पहले सभी दावों और आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा। आयोग को मिले आंकड़ों के अनुसार, जिन मतदाताओं को नोटिस भेजा गया है, उन्होंने अपने गणना फॉर्म और पहचान दस्तावेजों में गंभीर गड़बड़ियां की हैं।

सीमांचल में सबसे ज्यादा मामले

नोटिस जारी करने की प्रक्रिया फिलहाल उन जिलों में सबसे अधिक है जो नेपाल और बांग्लादेश की सीमा से लगे हुए हैं।

किशनगंज

पूर्णिया

पश्चिम चंपारण

पूर्वी चंपारण

अररिया

सहरसा

मधुबनी

सुपौल

बिहार के इन जिलों में बड़ी संख्या में संदिग्ध मतदाता चिन्हित किए गए हैं। संबंधित SDM की जांच रिपोर्ट के आधार पर आयोग ने ऐसे वोटरों को पहचान की पुष्टि करने के लिए कहा है।

घुसपैठियों की आशंका

चुनाव आयोग का मानना है कि ये 3 लाख संदिग्ध वोटर ऐसे लोग हो सकते हैं, जो बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार या अफगानिस्तान से अवैध तरीके से भारत में घुसे और फिर फर्जी दस्तावेजों के जरिए आधार कार्ड व वोटर आईडी बनवा लिए। अब आयोग इस बात की भी जांच कर रहा है कि आखिर इन्हें आधार और अन्य सरकारी पहचान पत्र कैसे जारी हो गए।

65 लाख नाम पहले ही हटाए जा चुके

गौरतलब है कि SIR प्रक्रिया के दौरान आयोग ने पहले ही 65 लाख वोटरों के नाम हटाने का निर्णय लिया है। इनमें वे लोग शामिल हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है। कुछ ऐसे हैं जिन्होंने बिहार स्थायी रूप से छोड़ दिया है। कई ऐसे मामले भी सामने आए हैं जहां एक ही व्यक्ति का नाम दो अलग-अलग इलाकों में वोटर सूची में दर्ज पाया गया। इस तरह कुल मिलाकर बड़ी संख्या में मतदाता सूची को साफ-सुथरा और अपडेट करने का काम जारी है।

आयोग का सख्त संदेश
चुनाव आयोग ने कहा है कि जिन संदिग्ध वोटरों को नोटिस भेजा गया है। वे निर्धारित समय सीमा में अपनी नागरिकता और पहचान से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करें। ऐसा नहीं करने वालों के नाम स्वतः ही फाइनल वोटर लिस्ट से हटा दिए जाएंगे। आयोग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिन लोगों ने दावे और आपत्तियों के दौरान अपने दस्तावेज नहीं दिए थे। उन्हें अब आखिरी अवसर दिया जा रहा है। यदि वे अब भी नागरिकता साबित नहीं कर पाए तो वे आगामी विधानसभा चुनाव में मताधिकार से वंचित हो जाएंगे। बिहार में चुनाव से पहले मतदाता सूची को लेकर चुनाव आयोग की सख्ती यह दिखाती है कि इस बार आयोग किसी भी तरह की फर्जीवाड़े या वोटर डुप्लीकेशन की गुंजाइश नहीं छोड़ना चाहता। जहां एक ओर 65 लाख नाम पहले ही हटाए जा चुके हैं, वहीं अब 3 लाख संदिग्ध वोटरों को अंतिम मौका दिया गया है। साफ है कि अगर दस्तावेज पूरे नहीं हुए, तो वे चुनाव प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे।

Post Views: 148
Tags: #citizenship is not proved#ECI issues notice to 3 lakh suspicious voters in Bihar
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश
T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version