Wednesday, March 11, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

करियर राशिफल 29 अगस्त 2025 : शुक्रवार को नवम पंचम योग में चमकेगा करियर मेष, कर्क, कन्या और वृश्चिक समेत 5 राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी माता की कृपा

DigitalDesk by DigitalDesk
August 29, 2025
in स्पेशल
0
rasifal
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

आज शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 है और आज चंद्रमा तुला राशि में तो गुरु मिथुन राशि में रहने वाले हैं। इनके बीच नवम पंचम योग बन रहा है। जिसे करियर और धन लाभ के लिहाज से बेहद शुभ माना जाता है। इस नवं पंचम संयोग का असर सभी राशियों पर होगा, लेकिन विशेष रूप से मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक और धनु राशि वालों को माता लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलेगी। इन राशियों के जातकों को अचानक धन लाभ, व्यापार में तरक्की और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। वहीं कुछ राशियों को इस दौरान सतर्क रहने की भी जरूरत होगी।
आइए जानते हैं शुक्रवार का मेष से मीन तक विस्तृत करियर राशिफल—

मेष राशि का आज का करियर राशिफल
आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा। करियर में नए अवसर मिलेंगे और व्यापार में योजनाएं सफल होंगी। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नए संपर्क बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। भाग्य का पूरा सहयोग रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Related posts

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

March 11, 2026
Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026

वृषभ राशि का आज का करियर राशिफल
आज शुक्रवार के दिन कार्यक्षेत्र में सावधानी से कदम बढ़ाने की जरूरत है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जिसका असर आपके कामकाज पर पड़ेगा। कोई ऑफर आकर्षित कर सकता है लेकिन जल्दबाजी नुकसानदायक होगी। नौकरी में मेहनत अपेक्षा से अधिक करनी पड़ सकती है। खानपान और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखें।

मिथुन राशि का आज का करियर राशिफल

आज शुक्रवार को आर्थिक मामलों में लाभ होगा। निवेश और प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं शुरू हो सकती हैं, लेकिन धैर्य और समय दोनों की जरूरत होगी। करियर में धीरे-धीरे प्रगति होगी। सेहत पर ध्यान दें, लापरवाही नुकसान कर सकती है।

कर्क राशि करियर राशिफल : बड़ी मात्रा में होगा धन लाभ
कर्क राशि वालों के लिए दिन बेहद शुभ है। अचानक बड़ी मात्रा में धन प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक माहौल रहेगा और नौकरी में भी सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और नए अवसर सामने आएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशि करियर राशिफल : कार्यक्षेत्र में करेंगे अच्छा प्रदर्शन
आज आपकी सेहत में सुधार होगा, जिससे कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य की योजनाएं बनाने का समय है। नौकरी में सक्रियता बढ़ेगी और वरिष्ठ आपके काम की सराहना करेंगे।

कन्या राशि करियर राशिफल : आर्थिक मामलों में लाभ
कन्या राशि वालों के लिए यह दिन भाग्यशाली रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की मदद से किसी परियोजना को पूरा कर पाएंगे। रचनात्मक क्षमता में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में लाभ होगा और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परिवार की समस्याएं भी सुलझेंगी।

तुला राशि करियर राशिफल : व्यापार में साझेदारी से होगा लाभ
आज आपके व्यापार में साझेदारी और संपर्कों से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। हालांकि, निजी और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाने की आवश्यकता होगी। विरोधियों से सावधान रहें।

वृश्चिक राशि करियर राशिफल : साहसिक निर्णयों से लाभ
आज कार्यक्षेत्र में साहसिक निर्णय आपको आगे बढ़ाएंगे। उन्नति के अवसर मिलेंगे, हालांकि मानसिक और शारीरिक थकान परेशान कर सकती है। कठिन परिस्थितियों को अपनी समझदारी से संभालेंगे। आर्थिक रूप से लाभ की स्थिति बनेगी।

धनु राशि करियर राशिफल : समाज में बढ़ेगा मान-सम्मान
आपके काम की सराहना होगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन परिणाम सकारात्मक रहेंगे। निजी जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है, लेकिन परिवार के सहयोग से स्थिति संभल जाएगी।

मकर राशि करियर राशिफल : परिवर्तन का करेंगे सामना
आज मकर राशि वालों को बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आएंगी लेकिन धैर्य से काम लेने पर हालात सुधरेंगे। नौकरीपेशा लोगों की व्यस्तता बढ़ेगी। भावनात्मक रूप से थोड़ा अस्थिर रह सकते हैं, लेकिन धीरे-धीरे आत्मविश्वास लौटेगा।

कुंभ राशि करियर राशिफल : जल्दबाजी में न लें फैसले
आज कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। पुराने अनुभवों से सीख लेकर ही आगे बढ़ें। व्यापार सामान्य रहेगा और निवेश सोच-समझकर करें। निजी जीवन में भावनात्मक उतार-चढ़ाव रह सकता है।

मीन राशि करियर राशिफल : विवादों से रहें दूर
मीन राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में विवादों से बचना चाहिए। आर्थिक लाभ उम्मीद से कम हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। परिवार से सहयोग कम मिलेगा, जिससे मन चिंतित हो सकता है। धैर्य बनाए रखना जरूरी है।

यानी आज 29 अगस्त 2025 शुक्रवार के दिन को नवम पंचम योग की वजह से कई राशियों के लिए करियर के साथ आर्थिक मामलों में बेहद शुभ माना जा रहा है। विशेष तौर पर मेष राशि के साथ कर्क राशि, कन्या राशि और वृश्चिक राशि के जातकों को लक्ष्मी माता की कृपा से धन लाभ और तरक्की मिलेगी। वहीं वृषभ, कुंभ और मीन राशि वालों को आज सतर्कता से काम लेने की जरूरत है। कुल मिलाकर यह शुक्रवार भाग्यशाली संयोग लेकर आ रहा है और मेहनत करने वालों को सफलता निश्चित मिलेगी। _(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 245
Tags: #Career Horoscope 29 August 2025#Career shine in Navam Pancham Yoga#Friday Lakshmi Mata blessings on 5 zodiac signs including Aries
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश
T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version