Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

यूपी में आज झमाझम बारिश: 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, 60 से ज्यादा जिलों में गरज-चमक के आसार

DigitalDesk by DigitalDesk
August 25, 2025
in स्पेशल
0
Monsoon update 25 August
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

यूपी में आज झमाझम बारिश: 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, 60 से ज्यादा जिलों में गरज-चमक के आसार

उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी रफ्तार से सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग की ओर से आज सोमवार 25 अगस्त के लिए प्रदेश के करीब 60 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में से 30 जिले ऐेसे हैं जहां भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। हालांकि विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि 26 अगस्त से अगले तीन-चार दिनों तक बारिश की रफ्तार धीमी हो जाएगी।

Related posts

AI has not only transformed the technology industry urban economies real estate employment social structures

AI ने सिर्फ टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री को नहीं बदला…शहरों की अर्थव्यवस्था, रियल एस्टेट, रोजगार और सामाजिक ढांचा भी बदल रहा है

September 4, 2026
Tribute to Gloria Steinem The end of a voice for women rights voice silenced the movement legacy endures

ग्लोरिया स्टीनम को श्रद्धांजलि: महिला अधिकारों की आवाज का अंत….एक आवाज खामोश, आंदोलन की विरासत कायम

September 4, 2026
  • नोएडा से बनारस तक मेघ बरसेंगे
  • 26 अगस्त से मानसून में आएगी सुस्ती
  • राजधानी लखनऊ समेत कई बड़े शहर भीगेंगे

मौसम विभाग के मुताबिक आज सोमवार को लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली, प्रयागराज, वाराणसी समेत पश्चिमी और पूर्वी यूपी के ज्यादातर हिस्सों में झमाझम बारिश होगी। सुबह से ही नोएडा, गाजियाबाद और बुलंदशहर में बूंदाबांदी और हल्की बारिश दर्ज की गई, जिसने मौसम को सुहावना बना दिया। लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में दोपहर से शाम तक तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। इसी तरह वाराणसी और प्रयागराज में भी दिन भर बीच-बीच में मेघगर्जन और बरसात देखने को मिलेगी।

किन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट?

मौसम विभाग ने आज जिन 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उनमें बिजनौर, मथुरा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, फिरोजाबाद, आगरा, मैनपुरी, इटावा, झांसी, ललितपुर, औरेया, कन्नौज, कानपुर, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर और कौशांबी शामिल हैं। इन जिलों में आज दिन भर भारी से अति भारी बारिश के साथ वज्रपात (बिजली गिरने) का भी खतरा है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने और बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।

तापमान में आई गिरावट

प्रदेश में हो रही झमाझम बारिश ने राज्य के कई हिस्सों में तापमान गिरा दिया है। यहां 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी लखनऊ ही नहीं गंगा का तट प्रयागराज और उद्धयोग नगरी कानपुर जैसे बड़े शहरों में जहां अधिकतम तापमान पिछले दिनों करीब 35-36 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं अब यह 31-32 डिग्री के आसपास आ गया है।

गर्मी से राहत मिलने के बावजूद जहां बारिश नहीं हो रही, वहां उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गाजियाबाद और मेरठ जैसे शहरों में सुबह हल्की बारिश के बाद उमस भरा मौसम देखा गया।

कल से घटेगी बारिश की रफ्तार

मौसम विभाग का कहना है कि आज के बाद यानी 26 अगस्त से अगले तीन-चार दिनों तक मानसून की रफ्तार सुस्त पड़ जाएगी। इस दौरान केवल कुछ इलाकों में हल्की बारिश होगी। इसके चलते तापमान में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है और लोगों को उमस से जूझना पड़ सकता है। हालांकि विभाग ने संकेत दिया है कि सितंबर के पहले हफ्ते में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ सकता है और झमाझम बारिश का दौर लौटेगा।

किसानों के लिए राहत की बारिश

इस समय धान, मक्का और दालों की फसल खेतों में लहलहा रही है। लगातार दो दिन की बारिश से किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। धान की खेती के लिए पर्याप्त पानी मिल रहा है, वहीं वर्षा आधारित फसलों को भी फायदा हो रहा है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अगर सितंबर के पहले हफ्ते में भी अच्छी बारिश हो गई, तो इस बार धान की पैदावार पिछले साल से बेहतर हो सकती है।

बिजली गिरने का खतरा, सतर्क रहें लोग

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि गरज-चमक वाले बादलों के साथ कई जिलों में वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं। पिछले दिनों बारिश के दौरान बिजली गिरने से कई जिलों में लोगों की मौत हुई थी। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि बारिश के दौरान खुले मैदान, पेड़ के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े न हों और सुरक्षित स्थान पर शरण लें।
उत्तर प्रदेश में आज मानसून ने लोगों को झमाझम बारिश का तोहफा दिया है। नोएडा से बनारस तक बादल बरस रहे हैं और 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इससे जहां तापमान में गिरावट आई है और गर्मी से राहत मिली है, वहीं उमस से जूझ रहे इलाकों में आज के मौसम ने ताजगी भर दी है। हालांकि, कल 26 अगस्त से बारिश में कमी आएगी और एक बार फिर उमस और बढ़ता तापमान लोगों की परीक्षा ले सकता है। फिलहाल आज का दिन बारिश का आनंद लेने और सावधानी बरतने का है। प्रकाश कुमार पांडेय

Tags: #Heavy rain alert#Heavy rain in UP#up 30 district thunderstorms likely
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version