Tuesday, October 27, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ट्रंप पर बरसे एस. जयशंकर: रूस से तेल आयात पर लगे अमेरिकी टैरिफ को बताया गलत

DigitalDesk by DigitalDesk
August 23, 2025
in स्पेशल
0
ट्रंप पर बरसे एस. जयशंकर: रूस से तेल आयात पर लगे अमेरिकी टैरिफ को बताया गलत
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक बार फिर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि भारत पर रूस से तेल खरीदने को लेकर 50% टैरिफ लगाना पूरी तरह गलत है और यह भारत के साथ भेदभावपूर्ण रवैया है। जयशंकर ने साफ किया कि भारत अपने किसानों और छोटे उत्पादकों के हितों पर कोई समझौता नहीं करेगा।

किसानों और छोटे उत्पादकों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता
एक अखबार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता किसानों और छोटे उत्पादकों के हितों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा – “कुछ लोग इसे हमारी सफलता या असफलता के रूप में देख सकते हैं, लेकिन सरकार की नीति साफ है कि किसानों और छोटे उत्पादकों के हितों से समझौता नहीं होगा।”

Related posts

Mungda and has carried forward the legacy of the Mangeshkar family is set to receive a major honor

भूपेन हजारिका राष्ट्रीय पुरस्कार…: ‘मुंगड़ा’ गीत से पहचान, मंगेशकर परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने वाली गायिका को मिलेगा बड़ा सम्मान

October 26, 2026
Karwa Chauth 2026

करवा चौथ 2026: गर्भवती महिलाएं निर्जला व्रत रखने से पहले बरतें सावधानी, जानें डॉक्टरों की सलाह

October 26, 2026

टैरिफ मुद्दे को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है
जयशंकर ने यह भी कहा कि अमेरिकी टैरिफ को गलत तरीके से तेल विवाद के रूप में दिखाया जा रहा है। उन्होंने तर्क दिया कि चीन और यूरोपीय देश भारत से कहीं ज्यादा मात्रा में रूस से तेल खरीद रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई टैरिफ नहीं लगाया गया है। यह दोहरा रवैया भारत के साथ भेदभाव है।

रूस-यूरोप व्यापार भारत-रूस से कई गुना ज्यादा
विदेश मंत्री ने कहा कि जब कोई यह कहता है कि भारत रूस को युद्ध के लिए पैसा दे रहा है, तो उन्हें यह भी देखना चाहिए कि रूस और यूरोप का व्यापार भारत-रूस व्यापार से कहीं ज्यादा बड़ा है। उन्होंने इसे ‘विरोधाभास’ करार दिया और कहा कि भारत को अपने राष्ट्रीय हितों के लिए स्वतंत्र निर्णय लेने का पूरा अधिकार है। इसे उन्होंने “रणनीतिक स्वायत्तता” कहा।

तनाव के बावजूद बातचीत जारी
भारत-अमेरिका संबंधों पर बोलते हुए जयशंकर ने कहा कि तनाव के बावजूद दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है। उन्होंने कहा, “हम दो बड़े देश हैं। बातचीत के रास्ते बंद नहीं हुए हैं। लोग एक-दूसरे से बात कर रहे हैं और हम देखेंगे कि आगे क्या होता है।” वहीं, वॉशिंगटन में नए राजदूत की नियुक्ति को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Tags: #SJaishankar #DonaldTrump #IndiaUSRelations #RussianOil #USIndia
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version