भारत के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में फिर से हलचल देखी गई है। कई दिनों से जारी गिरावट के बाद आज कुछ सुधार नजर आया। दिल्ली, मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज 24 कैरेट, 22 कैरेट और अन्य शुद्धता वाले सोने के दाम में मामूली बढ़ोतरी हुई है। वहीं, चांदी का भाव भी फिर से उछल गया है।
आज का सोना-चांदी भाव (21 अगस्त 2025)
| शुद्धता | सुबह का भाव | दोपहर का भाव |
|---|---|---|
| सोना 24 कैरेट | ₹98,946 प्रति 10 ग्राम | ₹98,966 प्रति 10 ग्राम |
| सोना 23 कैरेट | ₹98,550 प्रति 10 ग्राम | ₹98,570 प्रति 10 ग्राम |
| सोना 22 कैरेट | ₹90,635 प्रति 10 ग्राम | ₹90,653 प्रति 10 ग्राम |
| सोना 18 कैरेट | ₹74,210 प्रति 10 ग्राम | ₹74,225 प्रति 10 ग्राम |
| सोना 14 कैरेट | ₹57,883 प्रति 10 ग्राम | ₹57,895 प्रति 10 ग्राम |
| चांदी 999 | ₹1,11,194 प्रति किलो | ₹1,12,939 प्रति किलो |
क्यों बदल रहे हैं दाम?
विशेषज्ञों का कहना है कि सोने-चांदी की कीमतों पर विदेशी बाजार का सीधा असर पड़ रहा है। अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और भू-राजनीतिक जोखिमों में कमी की उम्मीद से हाल में सोने की कीमतें गिरी थीं। अब निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों पर नजर बनाए हुए हैं।
वायदा बाजार में सोने की चाल
एमसीएक्स पर अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने का कॉन्ट्रैक्ट 103 रुपये की गिरावट के साथ ₹98,593 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। यह कमजोरी अंतरराष्ट्रीय संकेतों और घरेलू मांग में कमी के कारण आई।
चांदी का वायदा रेट
सितंबर डिलीवरी वाली चांदी एमसीएक्स पर 667 रुपये की तेजी के साथ ₹1,10,678 प्रति किलो पर पहुंच गई। कारोबारियों का कहना है कि ताजा सौदे बढ़ने से चांदी को सपोर्ट मिला है।
नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.





