Thursday, March 12, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

रहस्य से पर्दा – अर्चना तिवारी की 12 दिन की गुमशुदगी का सच….तीन लड़के, विदेशी दोस्त और 12 दिन…जानें अर्चना मिसिंग कांड का पूरा सर्च

DigitalDesk by DigitalDesk
August 21, 2025
in Uncategorized
0
mystery is revealed the truth behind Archana Tiwari
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्य प्रदेश की 29 वर्षीय युवा वकील अर्चना तिवारी की गुमशुदगी पिछले 12 दिनों तक मीडिया और पुलिस दोनों के लिए रहस्य बनी रही। सिविल जज बनने का सपना देखने वाली इस युवती का अचानक गायब होना परिवार के लिए सदमे जैसा था। लेकिन जैसे-जैसे पुलिस ने सुरागों को जोड़ा, वैसे-वैसे एक रोमांचक कहानी सामने आई।

कैसे लिखी गई मिसिंग ड्रामा की पटकथा, कैसे खुला राज़

यह कोई साधारण गुमशुदगी नहीं थी, बल्कि खुद अर्चना द्वारा रचा गया एक फुलप्रूफ प्लान था। इस कहानी में अर्चना अकेली नहीं थीं। तीन लड़के और एक विदेशी दोस्त ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने उन्हें 12 दिन तक पुलिस और परिवार की नज़रों से दूर रखा। लेकिन हर चालाकी के बावजूद, अर्चना ऐसे सुराग छोड़ती गईं जिनसे अंततः राज़ खुल गया।

Related posts

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

March 11, 2026
Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026

शादी से बचने के लिए रचा गया नाटक

अर्चना के परिवार ने उनकी शादी एक पटवारी युवक से तय कर दी थी। परिवार का मानना था कि पढ़ाई के साथ अब विवाह भी जरूरी है। लेकिन अर्चना का सपना जज बनने का था। उनका मानना था कि शादी पढ़ाई और करियर दोनों के बीच बाधा बनेगी। यही असहमति अर्चना को उस मोड़ पर ले आई जहां उन्होंने गायब होने का नाटक रचा। यह फैसला अचानक नहीं लिया गया था, बल्कि इसकी पटकथा कई दिनों पहले लिखी जा चुकी थी।

सारांश से दोस्ती और प्लान की शुरुआत

इंदौर में पढ़ाई के दौरान अर्चना की मुलाकात शुजालपुर निवासी सारांश से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और जब अर्चना ने शादी से बचने की अपनी मजबूरी बताई, तो सारांश ने उनका साथ दिया और साथ खड़ा हो गया था। 6 अगस्त को हरदा में अर्चना तिवारी को सारांश के साथ ही तेजेंद्र नामक ड्राइवर युवक मदद की और दोनों ने मिलकर मिसिंग प्लान की पूरी स्क्रिप्ट लिखी।

तेजेंद्र – ड्राइवर जो बना साथी

तेजेंद्र, पेशे से ड्राइवर, अक्सर अर्चना को बाहर ले जाया करता था। इसलिए उसे इस प्लान में शामिल किया गया। तय हुआ कि अर्चना नर्मदा एक्सप्रेस से कटनी जाने का बहाना करेंगी और रास्ते में अचानक “गायब” हो जाएंगी। योजना के मुताबिक, इटारसी तक तेजेंद्र ट्रेन में उनके साथ रहा। वहां अर्चना ने अपना मोबाइल और कुछ कपड़े उसे थमा दिए। तेजेंद्र ने उन्हें मिडघाट के जंगल में फेंक दिया, ताकि लगे कि लड़की किसी हादसे का शिकार हो गई।

इटारसी से नई स्क्रिप्ट

इटारसी स्टेशन पर अर्चना प्लेटफॉर्म छोड़कर सीधे सारांश की कार में बैठ गईं। दोनों ने ऐसे रास्ते चुने जहां न टोल टैक्स हो और न फास्टैग। अर्चना कार की सीट पर लेटकर सफर करती रहीं ताकि किसी सीसीटीवी में कैद न हो पाएं।

पहला पड़ाव: शुजालपुर

फिर सफर: बुरहानपुर – हैदराबाद – जोधपुर – दिल्ली। यह सब सिर्फ इसलिए ताकि पुलिस गुमराह हो और किसी को भनक न लगे कि अर्चना सुरक्षित हैं।

विदेशी दोस्त वायासी देवकोटा की एंट्री

दिल्ली से अर्चना और सारांश नेपाल पहुंचे। यहां एक नेपाली युवक वायासी देवकोटा ने अर्चना को सिम कार्ड और शरण दी। वायासी से अर्चना पहले से संपर्क में थीं। उन्हें भरोसा था कि नेपाल में छिपना सबसे सुरक्षित होगा। लेकिन जैसे-जैसे मामला मीडिया में हाई-प्रोफाइल होता गया और पुलिस का दबाव बढ़ा, स्थिति बदल गई। सारांश वापस शुजालपुर लौट आया, जबकि अर्चना देवकोटा की मदद से नेपाल-भारत बॉर्डर के आसपास कुछ दिन रहीं।

राम तोमर का नाम, लेकिन भूमिका नहीं

पुलिस जांच में राम तोमर का नाम भी सामने आया। अर्चना की उनसे पहचान तब हुई थी जब वे जबलपुर में वकालत कर रही थीं। तोमर चाहते थे कि अर्चना ग्वालियर आकर उनके साथ प्रैक्टिस करें। हालांकि पुलिस ने साफ किया कि अर्चना की गुमशुदगी में तोमर की कोई भूमिका नहीं थी। हां, टिकट जरूर तोमर ने ही कटवाया था।

पुलिस की 12 दिन की जद्दोजहद

अर्चना को ढूंढ़ने के लिए 70 सदस्यीय पुलिस टीम बनाई गई। 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) का विश्लेषण किया गया। यहीं से पुलिस को सारांश पर शक हुआ। अर्चना के सबसे ज्यादा कॉल्स सारांश को ही किए गए थे। मोबाइल लोकेशन ट्रैक की गई और पुलिस कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए सारांश तक पहुंची। सारांश को हिरासत में लेते ही उसने पूरा राज़ खोल दिया। इसके बाद पुलिस ने नेपाल में रह रही अर्चना को ट्रेस किया और दिल्ली के रास्ते भोपाल वापस लाया।

बारीकी से बना प्लान, लेकिन छूट गए सुराग

रेल एसपी राहुल कुमार लोढ़ा के अनुसार, इस पूरे ऑपरेशन की मास्टरमाइंड खुद अर्चना थीं। उन्होंने पहले से ही मोबाइल का इस्तेमाल कम कर दिया था ताकि ट्रैक न हों। उन्होंने शुजालपुर में किराए का कमरा भी लिया था ताकि जरूरत पड़ने पर वहीं छिप सकें। कार में लेटकर सफर करने जैसी छोटी-छोटी ट्रिक्स भी उन्होंने अपनाईं। लेकिन मोबाइल कॉल्स की लंबी लिस्ट। सीसीटीवी में कार की झलकियां और नए-नए ठिकानों पर उनकी गतिविधियां। ये सब सुराग अंततः उनके खिलाफ गए और पुलिस ने रहस्य की परतें खोल दीं।।तीन लड़के और विदेशी दोस्त।

पूरी कहानी में ये किरदार अहम रहे

सारांश – अर्चना का दोस्त, जिसने कार और ठिकाने का इंतजाम किया। तेजेंद्र – ड्राइवर, जिसने मोबाइल और कपड़े जंगल में फेंके। वायासी देवकोटा – नेपाली दोस्त, जिसने बॉर्डर पर शरण और सिम दिलाया। राम तोमर – जान-पहचान में थे, लेकिन भूमिका नहीं रही। हालांकि पुलिस ने साफ किया कि पूरा प्लान अर्चना का ही था। बाकी सबने केवल सहयोग दिया।

अंततः लौटी घर अर्चना

12 दिन तक पूरे प्रदेश को हिलाकर रख देने वाली इस मिसिंग स्टोरी का अंत हुआ। पुलिस ने अर्चना को सकुशल उनके परिजनों के हवाले कर दिया। उनका सपना था कि शादी से बचकर पढ़ाई जारी रख सकें। लेकिन इस रहस्यमय “ऑपरेशन” ने साबित कर दिया कि भले ही प्लान कितना भी चालाकी से बनाया जाए, सच देर-सबेर सामने आ ही जाता है। अर्चना तिवारी की कहानी केवल एक लड़की की गुमशुदगी की दास्तान नहीं है। यह एक मनोवैज्ञानिक, सामाजिक और पारिवारिक टकराव की तस्वीर भी है। जहां एक ओर वह अपने सपनों को बचाने के लिए इतना बड़ा कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटीं, वहीं दूसरी ओर हर मोड़ पर उन्होंने ऐसे सुराग छोड़े जिन्होंने पुलिस को सच्चाई तक पहुंचा दिया। सवाल यही है – क्या अर्चना का यह साहसिक कदम उनके सपनों को बचाएगा या अब उनके सामने नई मुश्किलें खड़ी करेगा? (प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 360
Tags: #Archana Tiwari#mystery is revealed the truth behind Archana Tiwari
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश
T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version