युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद पहली बार धनश्री वर्मा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने साफ कहा कि समाज में हमेशा महिलाओं को ही ब्लेम किया जाता है, चाहे मामला शादी का हो या फिर सोशल मीडिया पर उनके काम का। धनश्री ने इंटरव्यू में यह भी खुलासा किया कि अब उन्हें किसी चीज से डर नहीं लगता, लेकिन इस बात का डर जरूर है कि कहीं रोज-रोज नया पॉडकास्ट सामने न आ जाए।
धनश्री वर्मा का इस साल क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक हुआ था। तब से लेकर अब तक उनके नाम पर कई बातें हुईं लेकिन उन्होंने कभी खुलकर सफाई नहीं दी। अब ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए इंटरव्यू में धनश्री ने तलाक और ट्रोलिंग पर खुलकर जवाब दिया।
क्यों महिलाओं को ही ब्लेम किया जाता है?
धनश्री ने कहा कि जब तलाक की खबरें सामने आईं तो सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का निशाना केवल वही बनीं। लोग लगातार कमेंट्स में उन्हें दोष देने लगे। इस पर धनश्री का कहना है कि लोगों को समझना होगा कि हर बार गलती महिला की नहीं होती। उन्होंने बताया कि शादी से पहले जब वह यूट्यूब पर डांस करती थीं, तब भी उन्हें सिर्फ इसलिए ट्रोल किया जाता था कि वह एनर्जी के साथ डांस क्यों करती हैं।
पॉडकास्ट का डर
धनश्री ने इंटरव्यू में मजाकिया अंदाज़ में कहा कि उन्हें अब किसी चीज का डर नहीं है—न भूतों का, न अंधेरे का। लेकिन हां, अब यह डर जरूर है कि रोज़-रोज़ नए पॉडकास्ट न आ जाएं। उन्होंने कहा कि अक्सर सुबह उठकर लगता है कि पता नहीं आज फिर कौन-सा नया पॉडकास्ट वायरल हो गया होगा।
लाइफ को आगे बढ़ाना सीखो
धनश्री ने साफ कहा कि वह अब बीती बातों में नहीं जाना चाहतीं। उनका कहना है कि जीवन की किताब के पुराने पन्नों को पलटना और आगे बढ़ना ही सही रास्ता है। वह चाहती हैं कि लोग भी पीछे झांकने की बजाय आगे देखें।
खुद को फिक्स करने में लगीं
इंटरव्यू के दौरान धनश्री ने यह भी बताया कि वह खुद को ठीक करने और मजबूत बनाने पर फोकस कर रही हैं। उन्होंने कहा, “मैं ऐसी नहीं हूं कि हर किसी पर कमेंट करूं। मुझे लगता है कि मैच्योर इंसान वही है जो अपनी लाइफ को संभालते हुए आगे बढ़े।”





