Sunday, July 26, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

SIR विवाद में गरमाई सियासत : चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव की तैयारी में विपक्ष

DigitalDesk by DigitalDesk
August 18, 2025
in स्पेशल
0
Election Commissioner
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

SIR विवाद में गरमाई सियासत : चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव की तैयारी में विपक्ष

देश की राजनीति इस समय दो बड़े मुद्दों पर गर्म है—बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) विवाद और उपराष्ट्रपति चुनाव। सूत्रों के अनुसार, विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है। इस मुद्दे पर विपक्षी दलों की बैठक हो चुकी है, हालांकि अंतिम फैसला अभी बाकी है।

Related posts

Impact of Retrograde Saturn The fortunes of these three zodiac signs could change

influence of retrograde Saturn:वक्री शनि का असर: इन तीन राशियों की बदल सकती है किस्मत, करियर से लेकर कारोबार तक मिल सकते हैं बड़े अवसर

July 26, 2026
Baba Mahakal

सावन पर इस बार भी उमड़ेगा बाबा महाकाल के दर पर आस्था का सैलाब…उज्जैन रेलवे ने बढ़ाई ये व्यवस्थाएं

July 26, 2026

कांग्रेस और अन्य दलों ने बिहार में चल रहे SIR का लगातार विरोध किया है। उनका आरोप है कि बड़ी संख्या में वोटरों के नाम गलत तरीके से काटे गए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे सीधे-सीधे बीजेपी और चुनाव आयोग की “सांठगांठ” बताया और कहा कि “बीजेपी वोट चोर है और आयोग उसका साथ दे रहा है।”

चुनाव आयोग का पलटवार

राहुल गांधी के आरोपों के बीच चुनाव आयोग ने रविवार (17 अगस्त) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्थिति स्पष्ट की। आयोग ने कहा कि वोट चोरी का आरोप पूरी तरह झूठा है और इससे न तो आयोग डरता है और न ही मतदाता। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे अपने मतदान के अधिकार का पूरा इस्तेमाल करें।
इससे पहले आयोग ने राहुल गांधी से उनके आरोपों पर सबूत पेश करने को भी कहा था।

सुप्रीम कोर्ट का आदेश

SIR विवाद उस समय गहराया जब बिहार में करीब 65 लाख वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। कोर्ट ने आयोग को निर्देश दिया कि सभी हटाए गए नाम सार्वजनिक किए जाएं। इसके बाद आयोग ने वेबसाइट पर पूरी लिस्ट अपलोड की।

उपराष्ट्रपति चुनाव पर विपक्ष की रणनीति

इधर, उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर भी सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सी.पी. राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है। वे लंबे समय तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े रहे हैं और तमिलनाडु की राजनीति में सक्रिय रहे हैं।

वहीं, इंडिया गठबंधन अब तक उम्मीदवार तय नहीं कर पाया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहयोगी दलों से राय ले रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष 18 अगस्त की शाम फोन कॉल या वीडियो कॉल बैठक में उम्मीदवार पर चर्चा कर सकता है और जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

राजनीतिक समीकरण दिलचस्प

एनडीए की ओर से सी.पी. राधाकृष्णन के मैदान में उतरने के बाद अब निगाहें विपक्ष पर हैं कि वह किसे उम्मीदवार बनाएगा। कांग्रेस के भीतर यह राय भी है कि उम्मीदवार केवल पार्टी से ही न हो बल्कि किसी “न्यूट्रल” और साफ सुथरे चेहरे पर विपक्ष एकमत हो। राहुल गांधी इस मामले में पवार, हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव जैसे सहयोगी नेताओं से भी चर्चा करेंगे। एक ओर SIR विवाद और महाभियोग प्रस्ताव की चर्चा ने चुनाव आयोग और विपक्ष के बीच टकराव बढ़ा दिया है, वहीं दूसरी ओर उपराष्ट्रपति चुनाव का मुकाबला भी दिलचस्प मोड़ पर है। आने वाले दिनों में इन दोनों मुद्दों पर राजनीतिक हलचल और तेज होना तय है। ….(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 154
Tags: #Opposition preparing impeachment motion against Election Commissioner#SIR controversy
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version