Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

उत्तर से दक्षिण तक आज बदला रहेगा मौसम का मिजाज…जानें क्या कहता है आज मौसम

DigitalDesk by DigitalDesk
August 18, 2025
in स्पेशल
0
Weather update Heavy rain alert in Haryana and Punjab
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तर से दक्षिण तक आज बदला रहेगा मौसम का मिजाज…जानें क्या कहता है आज मौसम

Mausam, 18 August 2025: देशभर में मानसून की गतिविधियां इस समय बेहद दिलचस्प मोड़ पर हैं। कहीं मानसून अपनी रफ्तार थाम रहा है तो कहीं मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बन चुकी है। 18 अगस्त, सोमवार को मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक हर हिस्से में अलग-अलग मौसम का मिजाज देखने को मिलेगा। कहीं लोगों को तेज गर्मी परेशान करेगी तो कहीं भारी बारिश और बाढ़ का खतरा बना रहेगा। आइए जानते हैं देश के विभिन्न राज्यों में सोमवार का मौसम कैसा रहेगा।

Related posts

Auto Draft

टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत: इंग्लैंड से 5 मार्च को महामुकाबला

March 2, 2026
RASIFAL today

ग्रहों की स्थिति के अनुसार विस्तृत भविष्यफल: मेष में चंद्रमा का गोचर ऊर्जा बढ़ा रहा है…जानें किन राशियों पर आज है शनि की दृष्टि

February 28, 2026

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव, कई राज्यों में अलर्ट

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य से सटे उत्तर-पश्चिम हिस्से, उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। यह अगले 24 घंटों में अवदाब (डिप्रेशन) का रूप ले सकता है।

18 से 19 अगस्त को कोंकण मुंबई सहित के साथ ही आज सोमवार को गोवा और मध्य महाराष्ट्र ही नहीं गुजरात क्षेत्र में भी भारी वर्षा का अलर्ट है। आज 18 अगस्त से लेकर 20 अगस्त तक सौराष्ट्र क्षेत्र के कई क्षेत्र में बारिश का प्रकोप रह सकता है। वहीं मंगलवार 19 और 20 अगस्त 2025 को अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

18 अगस्त: आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा में भारी से बहुत भारी वर्षा के संकेत। तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश संभव है। ओडिशा और तेलंगाना में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।
दिल्ली-एनसीआर : बादलों की मौजूदगी, हल्की बारिश की संभावना। दिल्ली-एनसीआर में रविवार को हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। सोमवार को भी आसमान बादलों से घिरा रहेगा। अधिकतम तापमान: 32–34 डिग्री सेल्सियस। न्यूनतम तापमान: 23–25 डिग्री सेल्सियस।

उत्तर प्रदेश : मॉनसून की रफ्तार थमेगी, गर्मी की वापसी

उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता कमजोर पड़ने लगी है। सोमवार यानी 18 अगस्त को बारिश में विराम रहेगा।

कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी संभव
भारी बारिश की संभावना नहीं
गर्मी का असर दोबारा बढ़ सकता है

लोगों को मौसम में आए इस उतार-चढ़ाव से स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

बिहार : 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी

बिहार के 9 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया था और सोमवार को भी मौसम बिगड़ने के आसार हैं। अलर्ट वाले जिले: पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया और किशनगंज। आज सोमवार 18 अगस्त 2025 को राज्य के पश्चिमी चंपारण, सुपौल, अररिया, मधुबनी, किशनगंज के साथ ही पूर्णिया में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की गई है। नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश : पहाड़ों में बारिश का कहर

उत्तराखंड: पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, चंपावत और नैनीताल में भारी बारिश की संभावना। लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है।

हिमाचल प्रदेश: अधिकांश हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन कांगड़ा जिले में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।

राजस्थान : जलभराव और बिजली गिरने का खतरा
पिछले दिनों की भारी बारिश ने राजस्थान के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं।

आज 18 अगस्त को राज्य के सिरोही, बाड़मेर, कोटा, जोधपुर, उदयपुर, बिकानेर, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर, बारां और बूंदी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की भी चेतावनी।

मध्य प्रदेश : वज्रपात और भारी बारिश का पूर्वानुमान
भारी बारिश वाले जिले: खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी और देवास।

वज्रपात और गरज-चमक: सतना, शिवपुरी, शहडोल, सागर, भोपाल और आगर-मालवा जिलों में।

दक्षिण भारत : बारिश का असर और तेज
आंध्र प्रदेश: तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना।

तेलंगाना: कुछ जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा का अलर्ट।

कर्नाटक और केरल: दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने से मध्यम से तेज बारिश जारी रहेगी।

तमिलनाडु: ज्यादातर हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन उत्तरी जिलों में हल्की बारिश संभव।

18 अगस्त 2025 का मौसम अपना रंग पूरे देश में अलग-अलग रूप दिखाने वाला है। जहां उत्तर भारत में बारिश के थमने से गर्मी बढ़ने की संभावना हैहै। पूर्वी भारत में: बिहार और ओडिशा में भारी वर्षा और बिजली गिरने का खतरा है।

पश्चिमी भारत में: महाराष्ट्र और गुजरात में मूसलाधार बारिश से हालात बिगड़ सकते हैं। दक्षिण भारत में: आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। पहाड़ी राज्यों में उत्तराखंड और हिमाचल में भूस्खलन और बाढ़ जैसी आपदाओं का खतरा है। ऐसे में नागरिकों को मौसम विभाग के अलर्ट पर ध्यान देना जरूरी है। भारी बारिश वाले इलाकों में सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें। प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 307
Tags: Weather News Today
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version