ब्रेकिंग न्यूज अपडेट
पीएम मोदी आज 11,000 करोड़ की हाईवे प्रोजेक्ट की सौगात देंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को देश की राजधानी दिल्ली में 11,000 करोड़ रुपये की लागत से बनी हाईवे परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कने वाले हैं। इन सड़क परियोजनाओं से दिल्ली और एनसीआर में ट्रैफिक जाम से जहां राहत मिलगी इसके साथ ही उद्योग और व्यापार को नई गति मिलेगी। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के मुताबिक, इन परियोजनाओं में नए एक्सप्रेसवे, रिंग रोड कनेक्टिविटी और बाईपास शामिल हैं। सरकार का दावा है कि इनसे यात्रा समय घटेगा, प्रदूषण कम होगा और लॉजिस्टिक्स की लागत घटेगी। यह कार्यक्रम आज रविवार को दोपहर पीएम मोदी की मौजूदगी में आयोजित किया जाएगा।
राहुल गांधी थोड़ी देर में निकालेंगे ‘वोटर अधिकार यात्रा’
कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज 17 अगस्त से बिहार के सासाराम से ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की शुरुआत करेंगे। यात्रा में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और INDIA ब्लॉक के कई नेता भी शामिल होंगे। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा – यह ‘एक व्यक्ति-एक वोट’ की लड़ाई है। खेड़ा ने भाजपा पर आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा कर वोट काटे और जोड़े जा रहे हैं।
J&K: कठुआ में बादल फटा, 4 की मौत
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बादल फटने से कई घर मलबे और पानी में दब गए। अब तक 4 लोगों की मौत की खबर, रेस्क्यू टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटीं। बता दें इससे पूर्व में किश्तवाड़ में भी बादल फटने के चलते भीषण घटना हो चुकी है।
गुरुग्राम: यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग
बिग बॉस विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर तड़के फायरिंग। बाइक पर आए तीन बदमाशों ने 25 से ज्यादा राउंड फायर किए और फरार हो गए। मौके पर पुलिस के बड़े अधिकारी पहुंचे, इलाके में हड़कंप।
अन्य प्रमुख खबरें
कर्नाटक: राज्य के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने आज ‘Run For Rajeev’ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विदेश सचिव विक्रम मिस्री आज से दो दिवसीय नेपाल दौरे पर जाएंगे।
इंडोनेशिया के सुलावेसी में 5.7 तीव्रता का भूकंप, जनहानि की खबर नहीं।
मुंबई में भारी बारिश का खतरा कम, रेड अलर्ट हटाकर ऑरेंज कर दिया गया।
जापान स्थित क्यूशू में करीब 5.57 मैग्निट्यूड का भूकंप दर्ज किया गया है।
पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम में बाढ़ का कहर, 48 घंटे में 327 की मौत।
मल्लिकार्जुन खरगे की अगुवाई में विपक्षी दलों की अहम बैठक आज।
दिल्ली में पीएम मोदी करेंगे 11,000 करोड़ की हाईवे परियोजनाओं का उद्घाटन।
बिहार में वोटर लिस्ट विवाद पर आज चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस।





