Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

79वां स्वतंत्रता दिवस: पीएम मोदी लाल किले से करेंगे राष्ट्र को संबोधित, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का रहेगा आकर्षण

DigitalDesk by DigitalDesk
August 14, 2025
in स्पेशल
0
Independence Day PM Modi will address the nation from the Red Fort Operation Sindoor will be the attraction
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

79वां स्वतंत्रता दिवस: पीएम मोदी लाल किले से करेंगे राष्ट्र को संबोधित, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का रहेगा आकर्षण

भारत 15 अगस्त 2025 को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस साल का कार्यक्रम ‘नया भारत’ थीम पर आधारित होगा, जो देश की प्रगति, आत्मनिर्भरता और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को दर्शाएगा।

Related posts

Auto Draft

टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत: इंग्लैंड से 5 मार्च को महामुकाबला

March 2, 2026
RASIFAL today

ग्रहों की स्थिति के अनुसार विस्तृत भविष्यफल: मेष में चंद्रमा का गोचर ऊर्जा बढ़ा रहा है…जानें किन राशियों पर आज है शनि की दृष्टि

February 28, 2026

प्रधानमंत्री का स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर

प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह करेंगे। दिल्ली क्षेत्र के जीओसी, लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार, प्रधानमंत्री को सलामी मंच तक लेकर जाएंगे, जहां थलसेना, नौसेना, वायुसेना और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टुकड़ी सलामी देगी। इस गार्ड ऑफ ऑनर में कुल 96 कर्मी शामिल होंगे।

राष्ट्रीय ध्वज फहराने में सहयोग

फ्लाइंग ऑफिसर रशिका शर्मा प्रधानमंत्री की सहायता करेंगी। इस दौरान 1721 फील्ड बैटरी से 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। थलसेना, नौसेना, वायुसेना और दिल्ली पुलिस के कुल 128 कर्मी राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगे। पहली बार 11 अग्निवीर वायु संगीतकार राष्ट्रगान के दौरान बैंड का हिस्सा होंगे।

ऑपरेशन सिंदूर का विशेष आकर्षण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ध्वज फहराने के बाद वायुसेना के दो Mi-17 हेलिकॉप्टर फूलों की बर्षा करने वाले हैं। इस दौरान एक हेलिकॉप्टर पर जहां राष्ट्रीय ध्वज तो दूसरे पर हेलिकॉप्टर पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का झंडा प्रदर्शित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 के दौरान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न भी मनाया जाएगा। इस संबंधित सजावट दिखाई दे रही है। स्वतंत्रता दिवस के निमंत्रण पत्र पर भी इस बार ऑपरेशन सिंदूर का लोगो और चिनाब पुल का वॉटरमार्क अंकित होगा।

कैडेट और स्वयंसेवकों की भागीदारी

इस वर्ष प्राचीर के सामने और ज्ञानपथ पर 2,500 बालक-बालिका कैडेट (थलसेना, नौसेना, वायुसेना) और ‘मेरा भारत’ स्वयंसेवक शामिल होंगे। वे ‘नया भारत’ का प्रतीक चिन्ह बनाएंगे।

विशिष्ट अतिथि और सांस्कृतिक कार्यक्रम

लगभग 5,000 विशिष्ट अतिथि और 1,500 पारंपरिक वेशभूषा में प्रतिभागी इस भव्य समारोह में शामिल होंगे। शाम को पूरे भारत में कई बैंड प्रस्तुतियां होंगी, जिससे नागरिकों में देशभक्ति की भावना और ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों का जश्न मनाया जाएगा। …(प्रकाश कुमार पांडेय )

Post Views: 169
Tags: #79th Independence Day#Operation Sindoor#PM Modi address nationRed Fort
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version