Tuesday, June 9, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

योग सरकार की नई पहल: यूपी में गांवों की सड़कें अब देंगी एक्सप्रेस—वे को टक्कर…लोहालाट तकनीक से बनेंगी मजबूत सड़कें…

DigitalDesk by DigitalDesk
August 12, 2025
in स्पेशल
0
Yogi government new initiative Village roads
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

योग सरकार की नई पहल: यूपी में गांवों की सड़कें अब देंगी एक्सप्रेस—वे को टक्कर…लोहालाट तकनीक से बनेंगी मजबूत सड़कें…

उत्तर प्रदेश में अब ग्रामीण इलाकों की सड़कें भी यमुना एक्सप्रेसवे, ताज एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे जैसी मजबूत और टिकाऊ बनने जा रही हैं। केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) ने एक नई तकनीक एमएसएस+ विकसित की है। जिसे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत लागू किया जाएगा। इस तकनीक से बनी सड़कें न केवल टिकाऊ होंगी, बल्कि सभी मौसमों में आसानी से बनाई जा सकेंगी।

Related posts

BrahMos supersonic cruise missile

ब्रह्मोस: भारत की मिसाइल ताकत पर दुनिया की नजर…3. क्या है ब्रह्मोस की सबसे बड़ी ताकत?

June 8, 2026
Guru is kind

जब गुरु हो जाएं मेहरबान, जीवन में मिलने लगते हैं सफलता और समृद्धि के संकेत

June 7, 2026

प्रयागराज से गोंडा तक बदलेगा सड़क का चेहरा

इस योजना के तहत प्रयागराज, लखनऊ, रायबरेली, सुल्तानपुर, गोंडा और बाराबंकी जिलों में लगभग 202 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण इस साल किया जाएगा। एमएसएस+ तकनीक के जरिए इन सड़कों को लोहालाट बनाया जाएगा, यानी मजबूती के मामले में ये ग्रामीण सड़कें एक्सप्रेसवे को टक्कर देंगी।

गोंडा में तकनीक का प्रदर्शन

भारत सरकार के वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग की सचिव एवं सीएसआईआर महानिदेशक डॉ. एन. कलैसेल्वी ने गोंडा जिले में एमएसएस+ तकनीक से बनी मानकपुर नवाबगंज मार्ग से बक्सरा वाया अम्बरपुर मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने सड़क की गुणवत्ता की सराहना की और कहा कि यह तकनीक पर्यावरण के लिए भी लाभकारी है।

गर्म करने की जरूरत नहीं, सभी मौसम में संभव निर्माण

सीआरआरआई के निदेशक डॉ. मनोरंजन परिड़ा के अनुसार, एमएसएस+ तकनीक में गिट्टी और बिटुमिन को गर्म करने की आवश्यकता नहीं होती। इस वजह से सड़क निर्माण बरसात, सर्दी या गर्मी—किसी भी मौसम में संभव हो जाता है। हॉट मिक्स से बनी सड़क की तुलना में यह तकनीक ज्यादा मजबूत और टिकाऊ सड़क प्रदान करती है।

2022 में हुआ था पहला प्रयोग

इस तकनीक के शोधकर्ता वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक सतीश पांडे ने बताया कि इसे विकसित करने में करीब दो साल का समय लगा और इसे जेएमवीडी इंडस्ट्रीज के साथ मिलकर तैयार किया गया। पहला प्रयोग 2022 में लखनऊ के पास किया गया था और आज, तीन साल बाद भी सड़क की हालत बेहतरीन है। इसी सफलता के बाद इसे बड़े पैमाने पर अपनाने का निर्णय लिया गया।

कार्बन उत्सर्जन में कमी और ग्रीन स्ट्रक्चर को बढ़ावा

डॉ. कलैसेल्वी ने बताया कि एमएसएस+ तकनीक से सड़क निर्माण के दौरान कार्बन उत्सर्जन में बड़ी कमी आती है। यह संयुक्त राष्ट्र के सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स के तहत ग्रीन स्ट्रक्चर निर्माण की दिशा में एक अहम कदम है। पीएमजीएसवाई के तहत इस तकनीक का उपयोग न केवल सड़क की मजबूती बढ़ाएगा, बल्कि ग्रामीण भारत में हरित सड़कों के निर्माण को भी बढ़ावा देगा।गोंडा निरीक्षण के दौरान भवन अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉक्टर पी प्रदीप कुमार के साथ ही सीएसआईआर-एसईआरसी की निदेशक डॉ.एन.आनंदवल्ली ही नहीं उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण मुख्य कार्यपालन अधिकारी अखंड प्रताप सिंह भी निरीक्ष्ण के दौरान मौजूद रहे। इस पहल के बाद उम्मीद की जा रही है कि उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में भी सफर पहले से ज्यादा आरामदायक, सुरक्षित और टिकाऊ होगा, और गांवों की सड़कें सच में एक्सप्रेस—वे को टक्कर देंगी।—-(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 169
Tags: #compete with expressways#Village roads in UP#Yogi government new initiative
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version