Wednesday, October 28, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

भारी बारिश का अलर्ट: देशभर में अगले 7 दिन मौसम का मिजाज रहेगा बदला, देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

DigitalDesk by DigitalDesk
August 8, 2025
in Uncategorized
0
weather pattern will remain changed across the country for the next 7 days
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और इसके चलते भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 7 दिनों के लिए कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। खासकर 8 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश 21 सेमी या उससे अधिक की संभावना है। इसके अलावा उत्तर भारत, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भी अगले कुछ दिन तेज बारिश, गरज-चमक और आंधी की स्थिति बनी रह सकती है।

बारिश का बिगुल: देशभर में अगले 7 दिन मौसम का मिजाज रहेगा बदला

Related posts

Inflation hits the sweetness of Diwali sugar upsets the festive budget

दिवाली की मिठास पर महंगाई की मार, चीनी ने बिगाड़ा त्योहार का बजट

October 27, 2026
deodars Hidimba Devi Temple Manali

देवदार के घने जंगलों के बीच आस्था और इतिहास की अनूठी कहानी—हिडिम्बा देवी मंदिर, मनाली।

October 27, 2026

8 अगस्त से देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
अरुणाचल और उत्तर भारत में सबसे ज्यादा असर की चेतावनी

उत्तर भारत और पहाड़ी राज्यों में अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लिए 8 से 12 अगस्त तक लगातार भारी बारिश का अनुमान जताया है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

उत्तर भारत के मैदानी राज्यों जैसे कि पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। पंजाब में 8 और 12 अगस्त को, हरियाणा में 11 ही नहीं 12 अगस्त को भी बारिश का दौर जारी रहेगा जबकि पश्चिम और पूर्वी यूपी में 8, 11 के साथ ही 12 अगस्त को भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

पूर्वोत्तर भारत में भारी से अत्यधिक भारी बारिश

पूर्वोत्तर भारत पहले से ही लगातार हो रही बारिश से प्रभावित है, और मौसम विभाग ने यहां एक बार फिर गंभीर स्थिति की चेतावनी दी है।
8 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 8 अगस्त को बहुत भारी बारिश हो सकती है। गरज, बिजली गिरने और बाढ़ जैसी स्थिति बनने की संभावना भी जताई गई है। आने वाले चार दिन इन सभी राज्यों में बारिश जारी रहेगी।

दक्षिण भारत में भी सक्रिय रहेगा मानसून

दक्षिण भारत के तटीय और आंतरिक हिस्सों में भी अगले कुछ दिन मौसम बिगड़ा रहेगा। 8 से 9 अगस्त के दौरान तमिलनाडु, केरल, माहे, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना और रायलसीमा में कई स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। खासकर 7 अगस्त को तटीय और दक्षिणी कर्नाटक में बहुत भारी बारिश हो सकती है।

इसके साथ ही 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज सतही हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे समुद्र में हलचल रहेगी और मछुआरों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मध्य भारत और झारखंड-बिहार में भी बारिश के आसार

मध्य भारत में भी मानसून की सक्रियता बनी रहेगी। छत्तीसगढ़ में 11 और 12 अगस्त को भारी बारिश का अनुमान है।

बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।

8 से 12 अगस्त तक बिहार और सिक्किम में मध्यम बारिश होगी।
ओडिशा और गंगा तटीय पश्चिम बंगाल में 8 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है।
झारखंड में भी 8 अगस्त को अच्छी बारिश का अनुमान है।

किसानों और प्रशासन के लिए चेतावनी

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, अगले कुछ दिनों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, नदियों में जलस्तर बढ़ने, और जलभराव जैसी स्थिति बन सकती है। इसलिए किसानों को सलाह दी गई है कि वे अगले 4-5 दिन अपनी फसल की सुरक्षा की योजना बना लें। वहीं, प्रशासन को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जा सकें।

देश के लगभग सभी हिस्सों में अगले 7 दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। अरुणाचल, उत्तराखंड, हिमाचल, असम और कर्नाटक जैसे राज्यों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे में जरूरी है कि लोग सतर्क रहें और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करें।

Tags: #weather today #weather next 7 day
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version