Friday, March 13, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

मध्यप्रदेश विधानसभा: वर्दी में बवाल.. सदन सवाल…विपक्षी विधायकों ने क्यों पहनी एमपी पुलिस की वर्दी….

DigitalDesk by DigitalDesk
August 6, 2025
in Uncategorized
0
मध्यप्रदेश विधानसभा: वर्दी में बवाल.. सदन सवाल…विपक्षी विधायकों ने क्यों पहनी एमपी पुलिस की वर्दी….
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

वर्दी में बवाल…विपक्ष का सवाल…विपक्षी विधायकों ने क्यों पहनी एमपी पुलिस की वर्दी….

मध्यप्रदेश विधानसभा में बुधवार को अलग ही नजारा दिखाई दिया। यहां सभी विपक्षी विधायक पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे थे। दरअसल पुलिस कांस्टेबल भर्ती घोटाले पर कांग्रेस ने सदन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिं​घार ने कहा कि यह व्यापम पार्ट 2 है।

Related posts

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

March 11, 2026
Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026

मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर में आज पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा घोटाले को लेकर कांग्रेस विधायकदल का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने पुलिस की प्रतीकात्मक वर्दी पहनकर प्रदर्शन किया और जोरदार नारेबाजी की। उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि यह घोटाला व्यापम पार्ट 2 है और इसकी निष्पक्ष न्यायिक जांच कर दोषियों को सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने सरकार पर भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया।

मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब कांग्रेस विधायक खाकी वर्दी पहनकर विधानसभा पहुंचे। यह प्रदर्शन राज्य में हाल ही में आयोजित हुई पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर था। कांग्रेस विधायकों ने इस परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। खाकी वर्दी में पहुंचे कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर जोरदार नारेबाजी की।
उन्होंने सरकार पर सीधा आरोप लगाया कि पुलिस भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है और यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता से कोसों दूर रही। विधायकों का कहना है कि इस भर्ती घोटाले से हजारों बेरोजगार युवाओं के सपनों को तोड़ा गया है और उनका भविष्य अधर में लटक गया है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को सदन में पुरजोर तरीके से उठा रही है।

विधायकों ने मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर प्रदेशभर में पहले से ही नाराजगी है। कई युवा संगठनों और अभ्यर्थियों ने भी जांच की मांग की है। कांग्रेस अब इस मुद्दे को सदन से सड़क तक ले जाने की रणनीति बना रही है। पार्टी का दावा है कि यह भर्ती प्रक्रिया युवाओं के साथ सरासर अन्याय है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इससे पहले मंगलवार को मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के सातवें दिन जबलपुर के विक्टोरिया अस्पताल का मुद्दा विपक्ष ने उठाया था। अस्पताल में फर्जी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर नियुक्ति का मामला सदन में गरमा गया। कांग्रेस की ओर से विधायक लखन घनघोरिया ने इसे ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए सदन में उठाया और आरोप लगाया कि जबलपुर के अस्पताल के एक अधिकारी की शैक्षणिक योग्यता पूरी तरह से फर्जी है। उन्हानें कहा इसकी पुष्टि राजय के शिक्षा मंत्री ने स्वयं की है।

Post Views: 131
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

मुख्य समाचार
LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश
T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version