Aaj Ka Rashifal – 6 अगस्त 2025
06 अगस्त 2025, बुधवार – आज का दिन खास क्यों है?
आज बुधवार 6 अगस्त 2025 को दिन-रात धनु राशि में चंद्रमा गोचर करेगा। इसके साथ ही मूल और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में भी बना है धन योग के साथ गजलक्ष्मी योग कई राशियों के लिए सौभाग्य का संकेत भी आज बन रहा है तो वहीं दूसरी ओर कर्क राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग भी बन रहा है, जो बुद्धिमत्ता और पदोन्नति का प्रतीक है। आइए, जानें बारह राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
आज 6 अगस्त के दिन कर्क राशि में बुध के साथ ही आज सूर्य की युति से बुधादित्य योग का संयोग भी बना है। आज 6 अगस्त बुधवार के दिन कई राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलने वाला है। जो आइए जानते हैं आज के दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन। जानते हैं आज का राशिफल विस्तार से..
मेष राशि (Aries)
स्वभाव: उत्साही
स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज का दिन चुनौतियों भरा हो सकता है। संतान की नौकरी को लेकर चिंता रह सकती है। सेहत को नजरअंदाज न करें, खासकर पेट और सिर दर्द को। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। जरूरतमंद की मदद करना पुण्य का काम होगा।
वृषभ राशि (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान
स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी
विद्यार्थियों और इन्वेस्टर्स के लिए दिन लाभकारी रहेगा। पुरानी योजना में निवेश से फायदा हो सकता है। परिवार में विवाह संबंधी अड़चनें दूर होंगी। मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर दिख सकता है, सावधानी रखें।
मिथुन राशि (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
आज का दिन उन्नति का है। संपत्ति लाभ के योग हैं। किसी को उधार देने से पहले सोचें। रिश्तों में सावधानी रखें, विशेषकर ससुराल पक्ष से। पिताजी से सलाह लेना लाभदायक रहेगा।
कर्क राशि (Cancer)
स्वभाव: भावुक
स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद
पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। कारोबार से जुड़ा बड़ा निर्णय ले सकते हैं। परीक्षा के परिणाम सकारात्मक रह सकते हैं। पारिवारिक विवाद सुलझाने में आज आप अहम भूमिका निभाएंगे।
सिंह राशि (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: नीला
रुकी हुई डील पूरी हो सकती है। भाई-बहनों से मदद मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी से बात करते वक्त संयम रखें। यात्रा की संभावना बन रही है।
कन्या राशि (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
ऊर्जा से भरपूर दिन है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। टीम से सहयोग मिलेगा। अफवाहों पर विश्वास न करें।
तुला राशि (Libra)
स्वभाव: संतुलित
स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी
बिजनेस में अस्थिरता रह सकती है। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। शारीरिक परेशानियां उभर सकती हैं। दिन के अंत में कोई मनचाही बात पूरी हो सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
खर्चे बढ़ सकते हैं। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यदि किसी विषय में संशय है, तो निर्णय ना लें।
धनु राशि (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
स्वामी: गुरु
शुभ रंग: पीला
नई इनकम शुरू हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। पिताजी से वाद-विवाद से बचें। संतान से भावनात्मक रिश्ता और गहरा होगा। अविवाहितों के लिए अच्छा प्रस्ताव आ सकता है।
मकर राशि (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
नया प्रयास रंग लाएगा। कर्ज उतारने में सफलता मिलेगी। रोजगार से जुड़े नए अवसर सामने आएंगे। परिवार में किसी की बात बुरी लग सकती है, लेकिन संयम रखें। प्रॉपर्टी डील फाइनल हो सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
स्वामी: शनि
शुभ रंग: लाल
खुशियों से भरा दिन है। पुरस्कार या पदोन्नति के योग हैं। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। माता-पिता की सेवा करने का अवसर मिलेगा।
मीन राशि (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: हरा
दिन सामान्य रहेगा। भीतर से ऊर्जा महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। संतान से कुछ तनाव हो सकता है। कोई निराशाजनक खबर मिल सकती है – धैर्य रखें। आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों और संभावनाओं से भरा है। धनु, मकर, कुंभ, सिंह और कन्या राशि वालों को नौकरी, इनकम और प्रतिष्ठा में उन्नति के योग मिल रहे हैं। वहीं कुछ राशियों को रिश्तों और स्वास्थ्य में थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है।…(प्रकाश कुमार पांडेय)





