Tuesday, June 9, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

उत्तर भारत में बारिश बनी कहर: प्रयागराज समेत यूपी के 17 जिले बाढ़ की चपेट में….गंगा-यमुना की लहरों ने मचाई तबाही, बड़ा हनुमान मंदिर डूबा, सीएम योगी का निर्देश

DigitalDesk by DigitalDesk
August 4, 2025
in स्पेशल
0
Uttar Pradesh water news
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तर भारत में बारिश बनी कहर: प्रयागराज समेत यूपी के 17 जिले बाढ़ की चपेट में…संगम नगरी जलमग्न: प्रयागराज में गंगा-यमुना की लहरों ने मचाई तबाही, बड़ा हनुमान मंदिर डूबा

देशभर में मॉनसून की जबरदस्त दस्तक ने मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल दिया है। उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में मूसलधार बारिश हो रही है। इसके चलते नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। खासकर संगम नगरी प्रयागराज में स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी है, जहां नदियों का रौद्र रूप कई इलाकों को डुबो चुका है।

Related posts

रेंटल गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड: इन देशों में बढ़ता चलन.. किराया दें और करें दिन भर मौज—म​स्ती…इस सर्विस के हैं ये सख्त नियम और सीमाएं

रेंटल गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड: इन देशों में बढ़ता चलन.. किराया दें और करें दिन भर मौज—म​स्ती…इस सर्विस के हैं ये सख्त नियम और सीमाएं

June 9, 2026
five Chakravyuha of Lord Krishna

धर्म की जीत के लिए रची गईं रणनीतियां: श्रीकृष्ण के पांच चक्रव्यूह जिन्होंने बदल दिया महाभारत का इतिहास

June 9, 2026

प्रयागराज में सड़कें-मकान-घाट सब डूबे

उत्तर प्रदेश में मॉनसून ने तबाही मचा दी है। लगातार बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर ने प्रयागराज समेत 17 जिलों को बाढ़ की चपेट में ला दिया है। संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में भारी वृद्धि के कारण घाट, सड़कें और रिहायशी इलाके जलमग्न हो गए हैं। किला घाट से झूंसी तक सबकुछ एकसमान पानी में डूब गया है, जिससे गंगा और यमुना की पहचान तक मुश्किल हो गई है।

बारिश और बाढ़… सबसे अधिक प्रभावित जिले
बाढ़ से उत्तर प्रदेश के कुल 17 जिले प्रभावित हैं, जिनमें से 16 जिले गंगा-यमुना के किनारे बसे हुए हैं। प्रयागराज से बलिया तक गंगा का कहर जारी है। मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, बलिया जैसे जिलों में भी गंगा का पानी रिहायशी इलाकों में घुसने लगा है। प्रशासन ने सभी प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। गाजीपुर, चित्रकूट, बस्ती समेत पूर्वांचल के कई हिस्सों में नदियों ने खतरे का निशान पार कर लिया है। प्रयागराज के सलोरी, दारागंज, राजापुर, बघाड़ा, तेलियरगंज, सोनौटी जैसे इलाके जलमग्न हैं। गंगा और यमुना के संगम के बाद का पूरा क्षेत्र अब विशाल जलराशि में तब्दील हो गया है। जलस्तर इतना बढ़ गया है कि गंगा और यमुना का अंतर कर पाना भी अब संभव नहीं रह गया है। किला घाट से झूंसी तक एक जैसी जलधारा दिखाई दे रही है।

बाढ़ की चपेट में“बड़े हनुमानजी” का मंदिर

संगम तट पर स्थित ऐतिहासिक और आस्था का प्रतीक “बड़े हनुमानजी” का मंदिर भी बाढ़ की चपेट में आ गया है। जलस्तर इतना बढ़ चुका है कि अब केवल मंदिर की धर्मध्वजा (ध्वज) ही पानी से ऊपर दिखाई दे रही है। यह वही स्थान है जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सालभर लगी रहती है। वहीं शंकर विमान मंडप को भी गंगा की लहरों ने घेर लिया है।

प्रशासन अलर्ट मोड पर है। स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। गंगा और यमुना में मध्य प्रदेश और राजस्थान से भी पानी आ रहा है, जिससे जलस्तर और तेजी से बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। चेतावनी जारी कर दी गई है और लोगों से अपील की गई है कि वह नदियों के आसपास न जाएं। प्रयागराज में आई यह बाढ़ पिछले वर्षों की तुलना में कहीं अधिक खतरनाक मानी जा रही है। गंगा और यमुना की रफ्तार और उफान ने पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया है। धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरें भी संकट में हैं। प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है, पर हालात फिलहाल सामान्य होते नहीं दिख रहे।

सीएम योगी का निर्देश
राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी संबंधित जिलाधिकारियों को बाढ़ राहत और पुनर्वास कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं।

लखनऊ के स्कूल बंद..आज छुट्टी घोषित

भारी बारिश और जलभराव को देखते हुए लखनऊ जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को 4 अगस्त 2025 को बंद रखने का आदेश जारी किया है। यह आदेश कक्षा 1 से 12 तक सभी बोर्डों के लिए लागू होगा।..(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 302
Tags: #Uttar Pradesh water news
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version