Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

“बाढ़, भूस्खलन और अलर्ट: बारिश ने थामा देश का दम, केदारनाथ यात्रा ठप, हजारों यात्री फंसे”

DigitalDesk by DigitalDesk
July 27, 2025
in स्पेशल
0
Weather news
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

देशभर में मानसून का कहर एक बार फिर चरम पर है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही उत्तराखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल और पूर्वोत्तर राज्यों में भी अगले कुछ दिनों तक मूसलधार बारिश का अनुमान जताया गया है। बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है, जबकि पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड और नदियों में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का कहर जारी
केदारनाथ यात्रा रुकी
MP-गुजरात-राजस्थान में रेड अलर्ट कियर जारी
मध्यप्रदेश और गुजरात के साथ राजस्थान में भारी बारिश का रेड अलर्ट
गौरीकुंड में लैंडस्लाइड
बंद हुआ केदारनाथ रूट
खतरे के निशान पर ओडिशा की बैतरणी नदी
राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात में रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड-हिमाचल समेत कई राज्यों में बारिश होगी भारी
पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश
गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट
उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश
सौराष्ट्र-कच्छ, मध्य महाराष्ट्र
कोंकण-गोवा, कर्नाटक, केरल
असम, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश

Related posts

AI has not only transformed the technology industry urban economies real estate employment social structures

AI ने सिर्फ टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री को नहीं बदला…शहरों की अर्थव्यवस्था, रियल एस्टेट, रोजगार और सामाजिक ढांचा भी बदल रहा है

September 4, 2026
Tribute to Gloria Steinem The end of a voice for women rights voice silenced the movement legacy endures

ग्लोरिया स्टीनम को श्रद्धांजलि: महिला अधिकारों की आवाज का अंत….एक आवाज खामोश, आंदोलन की विरासत कायम

September 4, 2026

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। इससे देश के विभिन्न हिस्सों में स्थिति और बिगड़ सकती है। सरकारों ने स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन दलों को तैनात कर दिया है और राहत-बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं।

मानसून की मार खेत और किसान पर पर

मानसून की इस भारी मार से जहां एक ओर कृषि को लाभ मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर लोगों की जिंदगी पर संकट मंडरा रहा है। प्रशासन को हर मोर्चे पर सतर्कता बरतनी पड़ रही है और आम जनता से अपील की जा रही है कि वे मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। इससे पहले शनिवार रात उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में हुई भारी बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। गौरीकुंड के पास पहाड़ से भारी पत्थर और मलबा गिरने से मुख्य मार्ग बंद हो गया है। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से 1600 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, लेकिन अब भी 700 से अधिक यात्री गौरीकुंड के आसपास फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने का काम रविवार को भी जारी रहा।

इसी के साथ मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात के कई जिलों में रविवार के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इन क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश ने निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और बिना जरूरत के घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

इधर, ओडिशा में भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बालासोर, भद्रक और जाजपुर जिलों में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है। जलाका, बैतरणी और सुवर्णरेखा नदियों में जलस्तर में तेजी से वृद्धि देखी गई है। सरकार ने निचले इलाकों से लोगों को निकालने का निर्देश दे दिया है और अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

दक्षिण भारत के राज्यों में भी बारिश ने कहर बरपाया है। केरल में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही समुद्र में तेज हवाओं और अशांत स्थिति के कारण मछुआरों को 30 जुलाई तक केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप के तटों पर मछली पकड़ने से रोक दिया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज रविवार को हवाओं की गति 50-60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की उम्मीद है।

हिमाचल प्रदेश: पहाड़ी जिलों में चेतावनी

हिमाचल प्रदेश के चार जिलों – चंबा, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू – में 29 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है, जिससे भूस्खलन और बाढ़ जैसी घटनाएं हो सकती हैं। स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों और निवासियों को सतर्क रहने की अपील की है। हिमाचल के चंबा, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू जिलों में 29 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भूस्खलन और नदियों के उफान की आशंका को देखते हुए प्रशासन सतर्क है।

पूर्वोत्तर राज्यों – असम, मेघालय, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश – में भी भारी बारिश जारी है। यहां भी नदियों का जलस्तर बढ़ने और भूस्खलन की घटनाओं से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ओडिशा: नदियों का जलस्तर बढ़ा

ओडिशा सरकार ने बालासोर, भद्रक और जाजपुर जिलों के प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा है। जलाका और बैतरणी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जबकि सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। निचले इलाकों से लोगों को हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

उत्तराखंड: केदारनाथ यात्रा बाधित
शनिवार को रुद्रप्रयाग में रातभर हुई बारिश के कारण गौरीकुंड से केदारनाथ मार्ग अवरुद्ध हो गया। पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरने की वजह से रास्ता बंद हो गया। प्रशासन ने 1600 से ज्यादा तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया है, जबकि अब भी 700 यात्रियों को रेस्क्यू किया जा रहा है

केरल: समुद्री तूफान और मछली पकड़ने पर रोक
केरल में अगले 5 दिन तक भारी बारिश की संभावना है। समुद्र में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

देशभर में मानसून की सक्रियता तेज हो रही है। कई राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन और नागरिकों को सावधानी बरतने और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। यात्रियों और तटीय इलाकों में रहने वालों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। प्रकाश कुमार पांडेय

Tags: #Heavy to very heavy rain in Madhya Pradesh#Monsoon havoc#Red alert issued for rain#weather departmentGujarat and Rajasthan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version