Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

Gujrat Election 2022: गुजरात में पहले चरण में आप देगी टक्कर तो दूसरे चरण में बीजेपी फायदे में

DigitalDesk by DigitalDesk
November 28, 2022
in राजनीति
0
Gujrat Election 2022: मोदी मॉडल पर भारी केजरीवाल मॉडल, कौन जीतेगा बाजी

मोदी मॉडल-केजरीवाल मॉडल कौन किस पर भारी

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 

गुजरात की चुनावी बिसात बिछ गई है। मंगलवार से प्रथम चरण का प्रचार खत्म हो जाएगा। प्रथम चरण के प्रचार के खत्म होने के साथ राजनैतिक दल बूथ स्तर तक तैयारियों पर फोकस कर रहे हैं। प्रथम चरण 1 दिसंबर की वोटिंग के लिए दोनों ही दलों ने बूथ के लिए अपने कार्यकर्ताओं की फौज तैयार कर ली है। प्रथम चरण में वोटिंग में गुजरात में 19 जिलों की 89 सीटों पर मतदान होगा। इन सीटों में सौराष्ट्र और साउथ गुजरात में वोटिंग है।

Related posts

UCC passed in MP framework of personal laws to change Madhya Pradesh moves towards One Nation One Law

एमपी में UCC पास, बदलेगा निजी कानूनों का ढांचा….एक देश, एक कानून की ओर मध्यप्रदेश

July 21, 2026
NDA Parliamentary Party Meeting

NDA Parliamentary Party Meeting: NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को नहीं बख्शा

July 21, 2026

पहले चरण में कौन है मजबूत

गुजरात चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी बीजेपी को सीधे टक्कर दे रही है। आम आदमी की इसी टक्कर के चलते कांग्रेस मुकाबले में थोड़ी कमजोर दिखाई दे रही है।

एजेंसियों के चुनावी सर्वे रिपोर्ट के आधार पर पहला चरण आम आदमी पार्टी के लिए बेहतर होगा। इसकी वजह है गुजरात चुनावों की तमाम सर्वे रिपोर्टस । इन रिपोर्टस के मुताबिक गुजरात चुनावों में सौरष्ट्र और साउथ गुजरात में पहले मतदाताओं में कांग्रेस को बेहतर सीटें दी थी। खासकर सौराष्ट्र के मतदाता ने 2017 में कांग्रेस को बेहतर सीटें दी हैं। जीत के बाद कांग्रेस के विधायक एक एक कर बीजेपी में चले गए। सौराष्ट्र का मतदाता अभी भी सत्ताधारी बीजेपी से नाराज है यही वजह है कि इस बार वो आम आदमी पार्टी को मौका दे सकता है। तीसरे विकल्प के तौर पर वो आम आदमी पार्टी को देख रहा है।

साउथ गुजरात में भी आप टक्कर में

साउथ गुजरात के कुछ जिलों में आम आदमी पार्टी की स्थिति बेहतर है। खासकर साउथ गुजरात के सूरत और भावनगर जिले की कुछ सीटों पर आम आदमी मजबूती से अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है। ऐसे में कहा जा सकता है कि पहला चरण आम आदमी पार्टी के लिए बेहतर साबित हो सकता है।

दूसरे चरण में बीजेपी का होगा बोलबाला

गुजरात में दूसरे चरण में 93 सीटों पर वोटिंग होगी। इनमें से ज्यादातर सीटें सेंट्रल और नॉर्थ गुजरात की है। सेंट्रल और नॉर्थ गुजरात वो इलाका है जहां बीजेपी का बोलबाला है। 2017 में भी इन इलाकों में बीजेपी ने बाजी मारी थी। सेंट्रल गुजरात में बीजेपी की मजबूत पकड़ है वहीं उत्तर गुजरात वो इलाका है जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का गृह जिला है। ऐसे में इन इलाके में बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है और मोदी-शाह की जोड़ी के चलते इस इलाके में बीजेपी पहले से ही मजबूत है। यही वजह है कि दूसरे चरण की वोटिंग में बीजेपी की बल्ले बल्ले होगी।

पहले चरण में किन सीटों पर है वोटिंग

पहले चरण में सौराष्ट्र और साउथ गुजरात  के 19 जिलों में वोटिंग होगी। इसमें  कच्छ, सुरेन्द्रनगर, मोरबी, जामनगर,देवभूमि, द्वारका, अमरेली, जूनागढ़,पोरबंदर,गिरी सोमनाथ,बोटाज, भावनगर,भरूच, सूरत तापी,डांग्स नवसारी,नर्मदा और बलसाड़ की सीटें शामिल हैं। इन सीटों पर मंगलवार शाम को प्रचार थम जाएगा।

Post Views: 293
Tags: Aam Aadmi PartyBJPGujrat Election
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version